Shuru
Apke Nagar Ki App…
Golden Root Drop
Ayurvedic medicine
Golden Root Drop
- User3680Delhi💣33 min ago
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली में 10 किमी का ‘डार्क कॉरिडोर’: बुराड़ी पुश्ता रोड पर पांच साल से बुझी हैं 150 स्ट्रीट लाइटें। राजधानी दिल्ली में विकास के दावों के बीच बुराड़ी का पुश्ता रोड अंधेरे में डूबा हुआ है। वजीराबाद से हिरंकी तक करीब 10 किलोमीटर लंबा यह मार्ग शाम ढलते ही ‘डार्क कॉरिडोर’ में बदल जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संभवतः दिल्ली का सबसे लंबा डार्क स्पॉट है। करीब पांच साल पहले इस पूरे मार्ग पर लगभग 150 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। शुरुआती कुछ महीनों तक सड़क रोशन रही, लेकिन उसके बाद लाइटें एक-एक कर खराब होती चली गईं। पिछले चार वर्षों से स्थिति यह है कि पूरी लाइन की सभी लाइटें बंद पड़ी हैं और संबंधित विभाग ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया है। यह सड़क जगतपुर, संत नगर, बुराड़ी, बख्तावरपुर, नाथूपुरा और इब्राहिमपुर जैसे इलाकों को जोड़ते हुए हरियाणा की ओर निकलती है। दिन में यह मार्ग सामान्य दिखता है, लेकिन सूरज ढलते ही यहां घना अंधेरा छा जाता है। हजारों वाहन चालक और स्थानीय निवासी रोजाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क के एक ओर आबादी है, तो दूसरी ओर झाड़ियां और खेत। अंधेरे के कारण सड़क पर गड्ढे और अचानक सामने आने वाले लोग या वाहन देर से दिखाई देते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। कई वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है, जिससे पीछे चल रहे वाहनों से टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं और कामकाजी लोगों के लिए यह रास्ता और भी ज्यादा असुरक्षित माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व यहां लूटपाट और स्नैचिंग जैसी वारदातों की कोशिश करते हैं।शाम के बाद इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए भय का कारण बन गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि लाइटें कब तक दुरुस्त की जा सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक को दे दी गई है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस 10 किलोमीटर लंबे अंधेरे को खत्म करे, ताकि बुराड़ी पुश्ता रोड फिर से सुरक्षित और रोशन बन सके।1
- चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।1
- बच्चा चोरी की अफवाह में किन्नर की पिटाई धनबाद में बच्चा चोरी की अफवाह में किन्नर की पिटाई, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कराया मामला शांत, थाना प्रभारी ने अफवाह को बताया निराधार। DHANBAD 20 फरवरी, बच्चा चोरी अफवाह, धनबाद, अजय धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह पर लोगों ने किन्नर की पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जांच में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति एक ट्रांसजेंडर था, जो होली के अवसर पर घर-घर जाकर शुभकामनाएं देने का काम करता है। उसकी पोटली की तलाशी लेने पर कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। उन्होंने अफवाह को निराधार बताते हुए लोगों से टॉल फ्री नम्बर 112 पर सूचना देने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है। बाइट- प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, बैंक मोड़ थाना2
- दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश, निशाने पर प्रमुख मंदिर भी; हाई अलर्ट पर पुलिस गौरतलब है कि पिछले साल 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में एक ब्लास्ट हुआ था। उस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खबर है कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी लाल किले के आसपास एक बार फिर धमाके की साजिश रच सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को भी निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।1
- दिल्ली सरकार के तोहफे से खुश नहीं है विशेष रवि आम आदमी पार्टी के नेता एवं करोल बाग के विधायक विशेष रवि दिल्ली सरकार के शराब के ठेके यानी उनके क्षेत्र में खुल रहे शराब के ठेके को लेकर परेशान है जनता के अनुरोध पर उन्होंने सरकार के इस तोहफे का विरोध किया #karolbaghnews #VisheshRavi #AamAadmiParty #AapNews Location📍 Karol Bagh1
- नंद नगरी थाने की टीम ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया1
- #ModelTown #DelhiFire #BreakingNews #DelhiNews #FireIncident #DelhiPolice #FireBrigade1
- कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ, बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। इस अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- जिस व्यक्ति ने यह आरोप लगाया है, वह एक हिस्ट्रीशीटर है। उसका नाम शामली के कांधला पुलिस स्टेशन की दीवार पर नंबर 34 पर लिखा हुआ है। रजिस्टर में उसका नाम HS नंबर 76A के अंतर्गत दर्ज है। झूठे मुकदमे दर्ज कराना और पैसे ऐंठना यही उसका काम है, वह रामभद्राचार्य का शिष्य भी बन जाता है। बाकी आप स्वयं समझ सकते हैं। विचार करें कि यह आरोप कहाँ से आ रहा है।"1
- द्वारका सेक्टर के पास पीपल चौक, द्वारका मेट्रो स्टेशन, द्वारका मोड़ की ओर जाने वाली सड़क बनकर तैयार हो रहा है। वेगस मॉल गोल चक्कर से इरोस मॉल के सामने तक की सड़क पर अभी काम चल रहा है और ये कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद आम लोगों के लिए ये सड़क खोल दी जाएगी।1