logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाखड़की में बिसलपुर पानी सप्लाई बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश 3-4 माह बाद आई जलापूर्ति, लेकिन खारा पानी पीने को मजबूर; सड़क, बिजली व परिवहन समस्याओं पर भी उठे सवाल खाखड़की में बिसलपुर पानी सप्लाई बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश 3-4 माह बाद आई जलापूर्ति, लेकिन खारा पानी पीने को मजबूर; सड़क, बिजली व परिवहन समस्याओं पर भी उठे सवाल नावां सिटी(नागौर )उपखण्ड की ग्राम पंचायत खाखड़की में बिसलपुर पेयजल योजना की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 3-4 महीनों से गांव में पानी की सप्लाई बंद थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाल ही में जलापूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन नलों में खारा और अनुपयोगी पानी आने से समस्या और गंभीर हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में लोग शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए गांववासियों के साथ अन्याय करार दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति शून्य बनी हुई है। खाखड़की में केवल पानी ही नहीं, बल्कि सड़क, बिजली और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस तक पहुंचने में कठिनाई होती है। वहीं बिजली कटौती ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों के कार्य को प्रभावित किया है। परिवहन व्यवस्था भी न के बराबर होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए शुद्ध पेयजल, सुचारू बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़क और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

13 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
13 hrs ago
37603cc7-0592-463c-9964-d585fa5feb64

खाखड़की में बिसलपुर पानी सप्लाई बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश 3-4 माह बाद आई जलापूर्ति, लेकिन खारा पानी पीने को मजबूर; सड़क, बिजली व परिवहन समस्याओं पर भी उठे सवाल खाखड़की में बिसलपुर पानी सप्लाई बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश 3-4 माह बाद आई जलापूर्ति, लेकिन खारा पानी पीने को मजबूर; सड़क, बिजली व परिवहन समस्याओं पर भी उठे सवाल नावां सिटी(नागौर )उपखण्ड की ग्राम पंचायत खाखड़की में बिसलपुर पेयजल योजना की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 3-4 महीनों से गांव में पानी की सप्लाई बंद थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाल ही में जलापूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन नलों में खारा और अनुपयोगी पानी आने से समस्या और गंभीर हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में लोग शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की

d310b7d0-d4b6-4620-9594-6e99c789307b

लापरवाही बताते हुए गांववासियों के साथ अन्याय करार दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति शून्य बनी हुई है। खाखड़की में केवल पानी ही नहीं, बल्कि सड़क, बिजली और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस तक पहुंचने में कठिनाई होती है। वहीं बिजली कटौती ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों के कार्य को प्रभावित किया है। परिवहन व्यवस्था भी न के बराबर होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए शुद्ध पेयजल, सुचारू बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़क और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पादूकलां रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर किये जब्त । अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    1
    पादूकलां रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर  किये जब्त । अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मूंडवा तहसील के संखवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..
    1
    मूंडवा तहसील के संखवास में 
अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया
समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया 
इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा 
शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है
भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है
इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    4 hrs ago
  • ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की
    1
    ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं। अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।
    1
    राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं।
अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Court reporter रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • थाना पादूकलांः-श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाहीकरते हुए *दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर जब्त* किये गये। अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    3
    थाना पादूकलांः-श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाहीकरते हुए *दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर जब्त* किये गये। अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_CITY PRESS CLUB RIYAN BARI
    CITY PRESS CLUB RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 😂😂😂#comedy video@laxman comedian 222
    1
    😂😂😂#comedy video@laxman comedian 222
    user_Lucky bero
    Lucky bero
    Artist बीदासर, चूरू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नावां सिटी/मारोठ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज नावां एसडीएम कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष धरने पर बैठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार से पचकोड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व सरियों से शिशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पैर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए साथी के साथ भी मारपीट की गई। घायल शिशपाल को पहले रेनवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में मारोठ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर मारोठ पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तारी होने के बाद ही ग्रामीणो ने धरना उठाने की बात कही है और धरना अनवरत जारी है। कुचामन सीओ मुकेश चौधरी मौके पर पहुचे जहां पीड़ित परिवार से धरना समाप्त करने की समझाइस की लेकिन पीड़ित परिवार ने जब तक गिरफतारी नही होती तब तक धरना नही उठाने की बात पीड़ित परिवार द्वारा कही गई है। SDM कार्यालय के मुख्य गेट पर पीड़ित परिवार के महिला पुरुष दोपहर 1 बजे से बैठे हुए है।
    2
    नावां सिटी/मारोठ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज नावां एसडीएम कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर  धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष धरने पर बैठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार से पचकोड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व सरियों से शिशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पैर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए साथी के साथ भी मारपीट की गई। घायल शिशपाल को पहले रेनवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले में मारोठ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर मारोठ पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तारी होने के बाद ही ग्रामीणो ने धरना उठाने की बात कही है और धरना अनवरत जारी है। कुचामन सीओ मुकेश चौधरी मौके पर पहुचे जहां पीड़ित परिवार से धरना समाप्त करने की समझाइस की लेकिन पीड़ित परिवार ने जब तक गिरफतारी नही होती तब तक धरना नही उठाने की बात पीड़ित परिवार द्वारा कही गई है। SDM कार्यालय के मुख्य गेट पर पीड़ित परिवार के महिला पुरुष दोपहर 1 बजे से बैठे हुए है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.