logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने अमित गणेश पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर भदौली पंचायत भवन में युवा क्लब श्री गणेश पूजा समिति, सिसई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व समिति के अध्यक्ष अमित (गोलू) ताम्रकार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी समिति को ही संचालित रखा गया तथा समिति में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। सदस्यों ने गणेश पूजा के आयोजन को बेहतर एवं भव्य बनाने के लिए आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। अध्यक्ष अमित (गोलू) ताम्रकार को बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में मनोज साहु, धीरज साहु, रौशन ठाकुर, रंजन ठाकुर, विकास लाल, विकास एवं विशाल साहु को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रक्षित गुप्ता एवं ऋतिक ताम्रकार को सौंपी गई। सचिव के रूप में विपुल साहु एवं विशाल गुप्ता तथा सह सचिव के रूप में आनन्द कुमार साहु, अमन जायसवाल, जुगनू साहु, हिमांशु गुप्ता, विश्वजीत चटर्जी एवं रवि केशरी को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी आयुष साहु, सौरभ ताम्रकार एवं एलेक्स को बनाया गया। वहीं पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी आयुष साहु, आलोक सिंह, संतोष यादव एवं चिंटू ताम्रकार को दी गई। पूजा प्रभारी के रूप में येश केशरी, प्रांजल केशरी, तराक केशरी, अंकित ठाकुर, विकास पंडित एवं आयुष हजाम को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडली में अनिल साहु, मुकेश श्रीवास्तव, डेविड, गुड्डू केशरी, रोहित श्रीवास्तव, बिनु ओहदार, सुदामा वर्मा, विक्रांत सिंह, गौतम ताम्रकार, बिक्रम ताम्रकार, राजेश साहु, मंटु केशरी एवं रामानन्द सिंह को शामिल किया गया। इसके अलावा समिति में अन्य लोगों को भी सदस्य के रूप में जोड़ा गया। समिति के अध्यक्ष अमित (गोलू) ताम्रकार ने कहा कि पिछले वर्ष समिति के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए गणेश पूजा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सभी सदस्य अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और गणेश पूजा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान दें। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से भी समिति से जुड़कर आयोजन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। बैठक में गणेश पूजा की तैयारियों, पंडाल निर्माण, पूजा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

1 hr ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
1 hr ago
91d38f4b-c2a2-4c5e-b701-99ef34275ae6

गणेश पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने अमित गणेश पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर भदौली पंचायत भवन में युवा क्लब श्री गणेश पूजा समिति, सिसई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व समिति के अध्यक्ष अमित (गोलू) ताम्रकार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी समिति को ही संचालित रखा गया तथा समिति में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। सदस्यों ने गणेश पूजा के आयोजन को बेहतर एवं भव्य बनाने के लिए आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। अध्यक्ष अमित (गोलू) ताम्रकार को बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में मनोज साहु, धीरज साहु, रौशन ठाकुर, रंजन ठाकुर, विकास लाल, विकास एवं विशाल साहु को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रक्षित गुप्ता एवं ऋतिक ताम्रकार को सौंपी गई। सचिव के रूप में विपुल साहु एवं विशाल गुप्ता तथा सह सचिव के रूप में आनन्द कुमार साहु, अमन जायसवाल, जुगनू साहु, हिमांशु गुप्ता, विश्वजीत चटर्जी एवं रवि केशरी को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी आयुष साहु, सौरभ ताम्रकार एवं

2431eee7-7d80-42c1-817e-6424a1938e93

एलेक्स को बनाया गया। वहीं पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी आयुष साहु, आलोक सिंह, संतोष यादव एवं चिंटू ताम्रकार को दी गई। पूजा प्रभारी के रूप में येश केशरी, प्रांजल केशरी, तराक केशरी, अंकित ठाकुर, विकास पंडित एवं आयुष हजाम को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडली में अनिल साहु, मुकेश श्रीवास्तव, डेविड, गुड्डू केशरी, रोहित श्रीवास्तव, बिनु ओहदार, सुदामा वर्मा, विक्रांत सिंह, गौतम ताम्रकार, बिक्रम ताम्रकार, राजेश साहु, मंटु केशरी एवं रामानन्द सिंह को शामिल किया गया। इसके अलावा समिति में अन्य लोगों को भी सदस्य के रूप में जोड़ा गया। समिति के अध्यक्ष अमित (गोलू) ताम्रकार ने कहा कि पिछले वर्ष समिति के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए गणेश पूजा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सभी सदस्य अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और गणेश पूजा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान दें। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से भी समिति से जुड़कर आयोजन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। बैठक में गणेश पूजा की तैयारियों, पंडाल निर्माण, पूजा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

More news from झारखंड and nearby areas
  • अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की। वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा। मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम, द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।
    1
    अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत
अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की।
वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी  शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा।
मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम,
द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, चालक फरार गुमला पालकोट थाना क्षेत्र के बागेसेरा डुमरडीह निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय उरांव बेहरा टोली में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। खेती-बारी के काम से मंगलवार को वह गांव गया था। शाम को लौटने के दौरान बघिमा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल संजय को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संजय विवाहित था और उनके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि परिवार में कमाने वाले संजय ही था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, चालक फरार


गुमला 
पालकोट थाना क्षेत्र के बागेसेरा डुमरडीह निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय उरांव बेहरा टोली में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। खेती-बारी के काम से मंगलवार को वह गांव गया था। शाम को लौटने के दौरान बघिमा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल संजय को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संजय विवाहित था और उनके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि परिवार में कमाने वाले संजय ही था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    1
    लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे 
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    1
    न्यूज़ हेडलाइन

गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन!


गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts
    1
    मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • खूंटी में 12 रबीउल अव्वल का जूलूस जोश - खरोश के साथ निकाला गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को खूंटी में जुलूस-ए-मुस्तफा जोश-खरोश के साथ निकाला गया. जुलूस की सदारत मौलाना मुफ्ती नफीस अहमद मजहरी ने की। इस दौरान उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, भाईचारे और इंसानियत के साथ अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जुलूस में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों मक्का, मदीना और मस्जिद-ए-अक्सा के साथ हिंद के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया गया. जुलूस को सफल बनाने में जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नायब सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख्तर, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद इरशाद, खजांची मोहम्मद शोएब आरजू सहित मस्जिद कमेटी के सदर जैनुल आबिदीन, नायब सदर मोहम्मद मजहर, सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद, नायब सेक्रेटरी मेहताब, खजांची नौशाद भोला समेत महमूद, मोहम्मद इम्तियाज, अजहर, भोला, जमील, निजाम, मुजाहिद और जावेद ने सहयोग किया। इसके अलावे खूंटी अंजुमन के सदर जैद रैन, गुलाम गौस शाहिद, सेक्रेटरी मानन अंसारी, खालिद हुसैन, सफी सोनू समेत अन्य लोगों ने भी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उक्त जानकारी अरकम हुसैन उर्फ टिंकू बालक, मीडिया प्रभारी खूंटी ने दी।
    1
    खूंटी में 12 रबीउल अव्वल का जूलूस जोश - खरोश के साथ निकाला गया।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को खूंटी में जुलूस-ए-मुस्तफा जोश-खरोश के साथ निकाला गया. जुलूस की सदारत मौलाना मुफ्ती नफीस अहमद मजहरी ने की।
इस दौरान उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, भाईचारे और इंसानियत के साथ अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
जुलूस में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों मक्का, मदीना और मस्जिद-ए-अक्सा के साथ हिंद के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया गया.
जुलूस को सफल बनाने में जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नायब सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख्तर, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद इरशाद, खजांची मोहम्मद शोएब आरजू सहित मस्जिद कमेटी के सदर जैनुल आबिदीन, नायब सदर मोहम्मद मजहर, सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद, नायब सेक्रेटरी मेहताब, खजांची नौशाद भोला समेत महमूद, मोहम्मद इम्तियाज, अजहर, भोला, जमील, निजाम, मुजाहिद और जावेद ने सहयोग किया।
इसके अलावे खूंटी अंजुमन के सदर जैद रैन, गुलाम गौस शाहिद, सेक्रेटरी मानन अंसारी, खालिद हुसैन, सफी सोनू समेत अन्य लोगों ने भी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उक्त जानकारी अरकम हुसैन उर्फ टिंकू बालक, मीडिया प्रभारी खूंटी ने दी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    16 hrs ago
  • युवाओं ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने लगाया विशाल लंगर श्रावणी मेले के अवसर पर बोलबम के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बसिया प्रखंड की मोरेंग पंचायत से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त (कांवड़िये) खूंटी जिले के प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम (अंगराबाड़ी) स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले। कांवड़ यात्रा के दौरान कामडारा पहुँचने पर कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए युवा समाजसेवी अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में विशाल लंगर सह सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस लंगर में सैकड़ों कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। *भक्ति और जनसेवा का अनूठा उदाहरण* लंबी पैदल यात्रा से थके-मांदे कांवड़ियों का कामडारा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने कहा कि "शिव भक्तों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों की सुविधा का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है।" लंगर व्यवस्था को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों और युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से कवि किशन, महजर महतो,राजकुमार सिंह,मुकेश कुमार साहू, रामा पांडे,राजकिशोर साहू, रवि राम,लखन सिंह समेत कई प्रमुख लोग और स्थानीय युवा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कांवड़ियों की सेवा में समर्पित दिखे। लंगर की शानदार व्यवस्था और स्थानीय लोगों के आतिथ्य से खुश होकर कांवड़ियों ने अनमोल टोप्पो एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
    1
    युवाओं ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने लगाया विशाल लंगर
श्रावणी मेले के अवसर पर बोलबम के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बसिया प्रखंड की मोरेंग पंचायत से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त (कांवड़िये) खूंटी जिले के प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम (अंगराबाड़ी) स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले।
कांवड़ यात्रा के दौरान कामडारा पहुँचने पर कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए युवा समाजसेवी अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में विशाल लंगर सह सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस लंगर में सैकड़ों कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी।
*भक्ति और जनसेवा का अनूठा उदाहरण* 
लंबी पैदल यात्रा से थके-मांदे कांवड़ियों का कामडारा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने कहा कि "शिव भक्तों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों की सुविधा का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है।"
लंगर व्यवस्था को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों और युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से कवि किशन, महजर महतो,राजकुमार सिंह,मुकेश कुमार साहू, रामा पांडे,राजकिशोर साहू, रवि राम,लखन सिंह
समेत कई प्रमुख लोग और स्थानीय युवा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कांवड़ियों की सेवा में समर्पित दिखे।  लंगर की शानदार व्यवस्था और स्थानीय लोगों के आतिथ्य से खुश होकर कांवड़ियों ने अनमोल टोप्पो एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत, किसानों ने मुआवजे की मांग की। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के हरूहप्पा गांव निवासी देवनाथ धान के घर के पास में मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक वज्रपात होने से पांच मवेशी की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार वज्रपात की घटना देवनाथ धान के घर के पास हुई, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी आदिवासी समाज के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. मवेशी की मौत से संबंधित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार देवनाथ धान कि मवेशियों के मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना कि जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग के कर्मी हरूहप्पा गांव पहुंच कर बुधवार को मवेशियों का पोस्टमार्टम के बाद सभी वज्रपात से मृत मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से दफना दिया गया। हरूहप्पा गांव के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश संगा ने बताया कि घटना कि जानकारी जिला उपायुक्त खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी व अंचल अधिकारी कर्रा को फोन के माध्यम से दिया गया, और भुक्तभोगी किसान देवनाथ धान को तत्काल मृत मवेशियों को दफनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का मांग रखी गयी। लेकिन प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।
    1
    वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत, किसानों ने मुआवजे की मांग की।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
कर्रा प्रखंड के हरूहप्पा गांव निवासी देवनाथ धान के घर के पास में मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक वज्रपात होने से पांच मवेशी की मौत हो गयी।
ग्रामीणों के अनुसार वज्रपात की घटना देवनाथ धान के घर के पास हुई, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी आदिवासी समाज के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. मवेशी की मौत से संबंधित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार देवनाथ धान कि मवेशियों के मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
घटना कि जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग के कर्मी हरूहप्पा गांव पहुंच कर बुधवार को मवेशियों का पोस्टमार्टम के बाद सभी वज्रपात से मृत मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से दफना दिया गया।
हरूहप्पा गांव के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश संगा ने  बताया कि घटना कि जानकारी जिला उपायुक्त खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी व अंचल अधिकारी कर्रा को फोन के माध्यम से दिया गया, और भुक्तभोगी किसान देवनाथ धान को तत्काल मृत मवेशियों को दफनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का मांग रखी गयी।
लेकिन प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.