‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में ब्राह्मण समाज समाज का आगरा में अर्धनग्न प्रदर्शन आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर प्रस्तावित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में शनिवार सुबह ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने शंखनाद करते हुए आरोप लगाया कि वेब सीरीज के जरिए ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल मदन मोहन शर्मा, पवन समाधिया, विकास भारद्वाज के साथ मौजूद भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगो ने चेतावनी दी कि यदि वेब सीरीज पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर डायरेक्टर, अभिनेता और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ अदालत की शरण भी ली जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को आहत किया जाता है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि ब्राह्मण समाज का अपमान तत्काल बंद हो और संबंधित वेब सीरीज पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान मदन मोहन शर्मा, पवन समाधियां और शिक्षाविद विकास भारद्वाज ने अपने विचार रखे और वेब सीरीज पर कड़ी आपत्ति जताई। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

- फ़िरोज़ाबाद बिग ब्रैकिंग - आज जनपद फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन के नजदीक चर्च से कुछ दूरी पर भयंकर आग लग गई | अज्ञात कारणों से लगी आग | आग लगने का कारण का अभी ज्ञात नहीं पाया है आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला | यात्रियों व राहगीरों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई | सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी व फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुँच गए | रेलवे सुरक्षा बल व सिविल पुलिस एवं रेलवे के अन्य अधिकारी गण मौके पर पहुंचे है | फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है| Updated News-07/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट | चैनल को लाइक शेयर फॉलो और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- तहसील किरावली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अछनेरा क्षेत्र के गांव गडीमा के ग्रामीणों ने चक रोड को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने चक संख्या 258 को काट-काटकर अपने खेतों में मिला लिया है, जिससे आमजन और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि चक रोड के संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई थी, जिस पर उप जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल द्वारा पैमाइश कर मुड़िया (गढ़वा) कराई गई थी। आरोप है कि दबंगों ने बाद में उन गढ़वों को उखाड़ फेंक दिया और पुनः चक रोड पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि चक रोड पर कब्जा होने के कारण किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों का निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।1
- छेड़छाड़ के आरोपी का नाम निकालने पर क्या बोली पीड़िता1
- Post by Soni Verma1
- आगरा न्यूज अपर पुलिस महानिदेशक FSHQ लखनऊ महोदय एवं पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा महोदय के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अग्निशमन केंद्रो पर उपलब्ध अधि0/कर्म0 को वाहनों एवं उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया। पत्रकार ब्यूरो चीफ राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश4
- Post by Sumer Sumer1
- आगरा के थाना नाई की मंडी पुलिस ने फुटवियर शॉप में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,57,500 रुपये नकद और दो बाइक बरामद की हैं। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी की रात चिराग फुटवियर शॉप में छत का गेट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। दुकान से करीब 9 लाख रुपये चोरी हुए थे। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ में सामने आया कि दुकान का कर्मचारी राहुल ही इस चोरी का मास्टरमाइंड निकला। उसी ने दुकान में रखी रकम की जानकारी अपने साथियों को दी थी। वारदात के बाद आरोपियों ने रात में रकम का बंटवारा कर मौज-मस्ती की। बताया गया कि पहले 50-50 हजार रुपये खर्च किए गए और शेष रकम बांटने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। फरार आरोपी पवन की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।1
- Post by गोविन्द शर्मा1
- छेड़छाड़ के आरोपी का नाम निकालने पर क्या बोली पीड़िता1