logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बूंदी जिले में सफाई व्यवस्था बदहाल ग्रामीण क्षेत्रों में और सरकारी विद्यालयों में नामांकन कम होने के चलते शिक्षा और पंचायत राज्य मंत्री ने की कड़ी निंदा *शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने जताई पंचायतों की सफाई व्‍यवस्‍था पर नाराजगी* *सफाई व्‍यवस्‍था से जुड़े अधिकारियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही के दिए निर्देश* बूंदी, 9 मई। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शनिवार को गांवों में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई की है। तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समितियों के गांवों में सफाई व्यवस्था में मिली अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों पर सख्‍त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शनिवार सुबह शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री ने तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समिति की भीया, देलूंदा, सींता, मेहराणा, सुवांसा, जमीतपुरा, तीरथ, रडी, चड़ी, हस्तीनापुर, गुडली, ईश्वरनगर (लेसरदा) और इन्द्रपुरिया ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान गांवों में जगह-जगह कचरे के ढेर मिले थे और कई जगह सफाई कर्मचारी नदारद पाए गए थे। पंचायतीराज मंत्री श्री दिलावर ने तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समिति के विकास अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी, निरीक्षण की गई सभी ग्राम पंचायतों के सहायक अभियंता, प्रशासक और संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए इनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायतों में निरीक्षण किया गया, वहां के सफाई ठेकेदारों का भुगतान तुरंत रोकने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सफाई के नाम पर खर्च की गई राशि की वसूली संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से करने के निर्देश भी दिए हैं।

2 hrs ago
user_JP prajapat
JP prajapat
Court reporter बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
2 hrs ago

बूंदी जिले में सफाई व्यवस्था बदहाल ग्रामीण क्षेत्रों में और सरकारी विद्यालयों में नामांकन कम होने के चलते शिक्षा और पंचायत राज्य मंत्री ने की कड़ी निंदा *शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने जताई पंचायतों की सफाई व्‍यवस्‍था पर नाराजगी* *सफाई व्‍यवस्‍था से जुड़े अधिकारियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही के दिए निर्देश* बूंदी, 9 मई। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शनिवार को गांवों में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई की है। तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समितियों के गांवों में सफाई व्यवस्था में मिली अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों पर सख्‍त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शनिवार सुबह शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री ने तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समिति की भीया, देलूंदा, सींता, मेहराणा, सुवांसा, जमीतपुरा, तीरथ, रडी, चड़ी, हस्तीनापुर, गुडली, ईश्वरनगर (लेसरदा) और इन्द्रपुरिया ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान गांवों में जगह-जगह कचरे के ढेर मिले थे और कई जगह सफाई कर्मचारी नदारद पाए गए थे। पंचायतीराज मंत्री श्री दिलावर ने तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समिति के विकास अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी, निरीक्षण की गई सभी ग्राम पंचायतों के सहायक अभियंता, प्रशासक और संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए इनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायतों में निरीक्षण किया गया, वहां के सफाई ठेकेदारों का भुगतान तुरंत रोकने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सफाई के नाम पर खर्च की गई राशि की वसूली संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से करने के निर्देश भी दिए हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विजय थलापति की TVK पार्टी का दर्द भरा पल , विजय थलापति की पार्टी का एक कार्यकर्ता रो रो कर विजय थलापति के घर के बाहर भगवान से प्रार्थना करता है, विजय थलापति की TVK पार्टी का दर्द भरा पल , विजय थलापति की पार्टी का एक कार्यकर्ता रो रो कर विजय थलापति के घर के बाहर भगवान से प्रार्थना करता है, फूल चढ़ाता है फिर कहता है , " विजय थलापति जी आपको CM बनाने के लिये में अपने प्राण भी न्योछावर कर दूंगा " ,
    1
    विजय थलापति की TVK पार्टी का दर्द भरा पल , विजय थलापति की पार्टी का एक कार्यकर्ता रो रो कर विजय थलापति के घर के बाहर भगवान से प्रार्थना करता है,
विजय थलापति की TVK पार्टी का दर्द भरा पल , विजय थलापति की पार्टी का एक कार्यकर्ता रो रो कर विजय थलापति के घर के बाहर भगवान से प्रार्थना करता है, फूल चढ़ाता है फिर कहता है , " विजय थलापति जी आपको CM बनाने के लिये में अपने प्राण भी न्योछावर कर दूंगा " ,
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कोटा: सरकार पर भूमाफियाओं के दबाव में काम करने का आरोप बकाया भुगतान की मांग को लेकर 446 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के 29 वर्ष पहले बंद हुए प्लांट के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन (260 करोड़ से अधिक, 18% ब्याज सहित अब 500 करोड़ के पार) अभी तक नहीं मिला है। जिसकी मांग को लेकर मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना शुक्रवार को 446 वें दिन भी जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। सीटू से जुड़ी तीनों मजदूर यूनियनों के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर अपने परिवारों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ धरने पर डटे हुए हैं। सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को स्पष्ट आदेश दिया था कि जेके सिंथेटिक फैक्ट्री मालिक व लीज धारक अराफात ग्रुप को बेदखल कर फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाए और उससे मजदूरों का बकाया वेतन व ब्याज चुकाया जाए। सरकार ने जून 2025 में जमीन अधिग्रहण तो कर ली, लेकिन मजदूरों को एक पैसा दिए बिना ही हजारों करोड़ की इस जमीन को केडीए को सौंप दिया। मजदूर नेता आरोप लगा रहे हैं कि राज्य और केंद्र की सत्ता में बैठे कोटा के भूमाफियाओं की नजर इस जमीन पर टिकी हुई है, इसलिए बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है। मजदूर नेताओं की चेतावनी धरना स्थल से कामरेड नरेंद्र सिंह खींची (महामंत्री, जेके टायर कोड मजदूर यूनियन, सीटू), कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड अली मोहम्मद और कामरेड महावीर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों की 29 साल की मेहनत का वेतन फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया है। इस जमीन पर मजदूरों का हक है। अगर सरकार ने जल्द सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की और बकाया वेतन-ब्याज नहीं चुकाया, तो मजदूर अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जा करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की तैयारी नेताओं ने बड़े आंदोलन की तैयारी की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोटा की सड़कों पर जिले भर से मजदूर, किसान, महिलाएं और युवा जेके मजदूरों के समर्थन में एकजुट होंगे। 12 मई को मनाया जाएगा एकजुटता दिवस सीटू के आह्वान पर 12 मई 2026 को देशभर में पुलिस दमन के विरोध में मजदूर एकजुटता दिवस मनाया जाएगा। कोटा जिले भर में भी इस दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धरने को इन्होंने किया संबोधित धरने को कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी सहित महिला मजदूर रेशमा देवी, रहीसा बानो, राजू वर्मा, जाहिदा बानो और कैलाशी बाई ने भी संबोधित किया। मजदूर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और फैक्ट्री को दोबारा चालू कर रोजगार देने की मांग भी कर रहे हैं।
    4
    कोटा: सरकार पर भूमाफियाओं के दबाव में काम करने का आरोप
बकाया भुगतान की मांग को लेकर 446 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना 
कोटा।
जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के 29 वर्ष पहले बंद हुए प्लांट के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन (260 करोड़ से अधिक, 18% ब्याज सहित अब 500 करोड़ के पार) अभी तक नहीं मिला है। जिसकी मांग को लेकर मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना शुक्रवार को 446 वें दिन भी जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। सीटू से जुड़ी तीनों मजदूर यूनियनों के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर अपने परिवारों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ धरने पर डटे हुए हैं। 
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को स्पष्ट आदेश दिया था कि जेके सिंथेटिक फैक्ट्री मालिक व लीज धारक अराफात ग्रुप को बेदखल कर फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाए और उससे मजदूरों का बकाया वेतन व ब्याज चुकाया जाए। सरकार ने जून 2025 में जमीन अधिग्रहण तो कर ली, लेकिन मजदूरों को एक पैसा दिए बिना ही हजारों करोड़ की इस जमीन को केडीए को सौंप दिया। मजदूर नेता आरोप लगा रहे हैं कि राज्य और केंद्र की सत्ता में बैठे कोटा के भूमाफियाओं की नजर इस जमीन पर टिकी हुई है, इसलिए बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है।
मजदूर नेताओं की चेतावनी
धरना स्थल से कामरेड नरेंद्र सिंह खींची (महामंत्री, जेके टायर कोड मजदूर यूनियन, सीटू), कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड अली मोहम्मद और कामरेड महावीर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों की 29 साल की मेहनत का वेतन फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया है। इस जमीन पर मजदूरों का हक है। अगर सरकार ने जल्द सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की और बकाया वेतन-ब्याज नहीं चुकाया, तो मजदूर अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जा करने को मजबूर होंगे। 
आंदोलन की तैयारी
नेताओं ने बड़े आंदोलन की तैयारी की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोटा की सड़कों पर जिले भर से मजदूर, किसान, महिलाएं और युवा जेके मजदूरों के समर्थन में एकजुट होंगे।
12 मई को मनाया जाएगा एकजुटता दिवस
सीटू के आह्वान पर 12 मई 2026 को देशभर में पुलिस दमन के विरोध में मजदूर एकजुटता दिवस मनाया जाएगा। कोटा जिले भर में भी इस दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
धरने को इन्होंने किया संबोधित 
धरने को कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी सहित महिला मजदूर रेशमा देवी, रहीसा बानो, राजू वर्मा, जाहिदा बानो और कैलाशी बाई ने भी संबोधित किया। मजदूर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और फैक्ट्री को दोबारा चालू कर रोजगार देने की मांग भी कर रहे हैं।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने एक मस्जिद पर छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें बड़ी संख्या में तलवारें और छूरे जब्त किए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने एक मस्जिद पर छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें बड़ी संख्या में तलवारें और छूरे जब्त किए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    8 hrs ago
  • कोटा के कसर क्षेत्र की प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
    1
    कोटा के कसर क्षेत्र की प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा में राजेश वर्मा ने मजदूरी कर अपनी पत्नी रेनू को ANM की पढ़ाई पूरी करवाई और नौकरी भी दिलवाई। जॉब लगते ही रेनू ने अपने मजदूर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पीड़ित पति ने अब पुलिस में शिकायत कर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के गोंडा में राजेश वर्मा ने मजदूरी कर अपनी पत्नी रेनू को ANM की पढ़ाई पूरी करवाई और नौकरी भी दिलवाई। जॉब लगते ही रेनू ने अपने मजदूर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पीड़ित पति ने अब पुलिस में शिकायत कर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कोटा शहर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 245 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
    4
    कोटा शहर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 245 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कोटा कसर क्षेत्र की एक प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
    2
    कोटा कसर क्षेत्र की एक प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोटा पुलिस ने कुन्हाड़ी क्षेत्र में हुई पर्स लूट और क्रेटा कार चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने लूटे गए पर्स से मिली आईडी और चाबी का इस्तेमाल कर क्रेटा कार चुराई थी, जिसमें दो शातिर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    3
    कोटा पुलिस ने कुन्हाड़ी क्षेत्र में हुई पर्स लूट और क्रेटा कार चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने लूटे गए पर्स से मिली आईडी और चाबी का इस्तेमाल कर क्रेटा कार चुराई थी, जिसमें दो शातिर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद, जेके लोन अस्पताल में मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया है। अस्पताल की ओपीडी, भर्ती और सिजेरियन डिलीवरी की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। अधिकारी अब विशेष सावधानी बरत रहे हैं और कुछ दवाइयों का उपयोग बंद कर दिया गया है।
    1
    कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद, जेके लोन अस्पताल में मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया है। अस्पताल की ओपीडी, भर्ती और सिजेरियन डिलीवरी की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। अधिकारी अब विशेष सावधानी बरत रहे हैं और कुछ दवाइयों का उपयोग बंद कर दिया गया है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.