नीमराना में बनेगा 150 बेड का ईएसआईसी अस्पताल, रीको ने सौंपी भूमि का मौका-ए-कब्जा; 10 लाख आश्रितों को मिलेगा लाभ नीमराना एनसीआर क्षेत्र में कार्यरत औद्योगिक श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में 150 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को रीको द्वारा अस्पताल के लिए आवंटित भूमि का मौका-ए-कब्जा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब जल्द ही अस्पताल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। रीको के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल भट्ट ने अस्पताल के लिए आवंटित भूमि का मौका-ए-कब्जा ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार शॉ को नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक की उपस्थिति में सौंपा। इस ऐतिहासिक अवसर पर नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 150 बेड के आधुनिक अस्पताल से नीमराना सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत करीब ढाई लाख बीमित श्रमिकों, कर्मचारियों और उनके लगभग 10 लाख आश्रितों को सीधा चिकित्सा लाभ मिलेगा। यह सुविधा लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों की प्रमुख मांग रही है। कृष्ण गोपाल कौशिक ने इसे नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक कल्याण से जुड़ी एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित जिला प्रशासन और रीको अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार शॉ ने मौके का निरीक्षण करते हुए कहा कि अरावली की पहाड़ियों के बीच अस्पताल का निर्माण होने के बाद यह नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा और गरीब श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर आदर्श किशोर मीणा सहायक अभियंता (सिविल) निर्माण शाखा क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर, गौरव मीणा कनिष्ठ अभियंता (सिविल), रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.आई. हसन, ईएसआईसी शाखा प्रबंधक तसबीर सिंह, वरिष्ठ लिपिक रजत गोयल, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, दिनेश गोयल, एचआर महासचिव लोकेश खंडेलवाल, अभिषेक शर्मा, पीआरओ विकास कुमावत, रणधीर सिंह सहित कई उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नीमराना में बनेगा 150 बेड का ईएसआईसी अस्पताल, रीको ने सौंपी भूमि का मौका-ए-कब्जा; 10 लाख आश्रितों को मिलेगा लाभ नीमराना एनसीआर क्षेत्र में कार्यरत औद्योगिक श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में 150 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को रीको द्वारा अस्पताल के लिए आवंटित भूमि का मौका-ए-कब्जा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब जल्द ही अस्पताल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। रीको के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल भट्ट ने
अस्पताल के लिए आवंटित भूमि का मौका-ए-कब्जा ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार शॉ को नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक की उपस्थिति में सौंपा। इस ऐतिहासिक अवसर पर नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 150 बेड के आधुनिक अस्पताल से नीमराना सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत करीब ढाई लाख बीमित श्रमिकों, कर्मचारियों और उनके
लगभग 10 लाख आश्रितों को सीधा चिकित्सा लाभ मिलेगा। यह सुविधा लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों की प्रमुख मांग रही है। कृष्ण गोपाल कौशिक ने इसे नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक कल्याण से जुड़ी एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित जिला प्रशासन और रीको अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार शॉ ने मौके का निरीक्षण करते हुए कहा कि अरावली की पहाड़ियों के बीच अस्पताल का निर्माण
होने के बाद यह नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा और गरीब श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर आदर्श किशोर मीणा सहायक अभियंता (सिविल) निर्माण शाखा क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर, गौरव मीणा कनिष्ठ अभियंता (सिविल), रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.आई. हसन, ईएसआईसी शाखा प्रबंधक तसबीर सिंह, वरिष्ठ लिपिक रजत गोयल, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, दिनेश गोयल, एचआर महासचिव लोकेश खंडेलवाल, अभिषेक शर्मा, पीआरओ विकास कुमावत, रणधीर सिंह सहित कई उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- Post by Dainik news Haryana live1
- किसी भी भाई बहन को इस प्रकार की समस्या हो तो संपर्क करे 9416943596 आपका अपना बाबा खेतानाथ न्यूरो थेरेपी सेंटर अटेली मंडी नया बसटेंड के बिल्कुल सामने अनाज मंडी में t1
- Post by Om Parkash2
- Post by Kewal Singh1
- एक महिला ने अपने पति की गर्लफ्रेंड के लिए क्लास ।। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है । #jaipur # #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsora1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- Post by Dainik news Haryana live1