देखते ही देखते मौसम ने ली अचानक करवट,धूल भरी आँधी के साथ हुई बारिश बलरामपुर। जिले में अचानक मौसम ने ली करवट जमकर आंधी के साथ हुई बारिश,लोग हुए परेशान बलरामपुर जिले में आज दिनांक 27 मार्च दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 4:00 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये। हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गई वे अपने आप को सुरक्षित करने होटलों ढाबो एवँ घरों का सहारा लेना पड़ा।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर उड़ते धूल से भी लोगो को निजात मिली।

- Post by Ashish parihar Parihar1
- मक्के की खेत में गांजे की खेती करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा _आरोपियों के खेत में मिला कुल 686 नग गांजा का पौधा _दोनों आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग किया गया मामला दर्ज फरसगांव :- थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा पंचायत के पावारास में पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच छुपाकर लगाए गए गांजा के 686 पौधे पुलिस ने जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने मौके से 2 युवकों को गिरफ्तार किया। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के मुताबिक आरोपी खुद के सेवन के लिए खेती कर रहे थे। दो अलग-अलग खेतों से करीब 21 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है। फरसगांव थाने से मिली जानकारी के अनुसार 27.03.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पावारास में 02 व्यक्तियों के मक्का के खेतों के बीच में गांजे के पौधे उगाये गये है कि सूचना पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम पावारास के अभिराम यादव एवं श्रवन कुमार उईके के खेत में पहुंचकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में खेतों की तलाशी ली गयी। तलाशी अभियान के दौरान आरोपी अभिराम यादव पिता सोमारू राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पावारास के मक्का खेत के बीच-बीच में कुल 237 नग गांजा का पौधा कुल मात्रा 14.96 किलोग्राम एवं आरोपी श्रवन कुमार उईका पिता सुद्धूराम उम्र 38 वर्ष निवासी पावारास के मक्का खेत के बीच-बीच में कुल 449 नग गांजा का पौधा कुल मात्र 6.40 किलोग्राम मिला। दोनों आरोपियों से कुल 686 नग गांजा का पौधा मात्रा कुल 21 किलो 36 ग्राम मिला। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 10 लाख रूपये है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 20 (क) के तहत् विधिवत् कार्यवाही बाद दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट :- अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी फरसगांव2
- “नमस्कार, मैं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मगरलोड थाना क्षेत्र के छोटी करेली गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता नूतन दीवान ने शादी के महज 12 दिन बाद अपने ससुराल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नूतन की शादी 12 मार्च को कामेश कंवर के साथ हुई थी। मूल रूप से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली नूतन शादी के बाद ससुराल में रह रही थीं। गुरुवार को इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को बताया। मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।” “दोस्तों, ऐसी घटनाएं हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति मानसिक तनाव, परिवारिक दबाव या किसी भी तरह की परेशानी से गुजर रहा है, तो कृपया अकेले न रहें। तुरंत परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें। आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन: 9152987821 (iCall) या 104 (छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हेल्पलाइन) पर संपर्क करें। ज्यादा जानकारी और अपडेट के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें। कमेंट में अपनी राय बताएं। धन्यवाद, देखते रहिए द छत्तीसगढ़।”1
- छत्तीसगढ़ में आईपीएल 2026, रायपुर में RCB का डबल धमाका, मुंबई और कोलकाता से टक्कर रायपुर:आईपीएल 2026 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर छाने को तैयार है. इस बार खास बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB यहां दो बड़े मुकाबले खेलेगी, जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी दिग्गज टीमों से होगा. इन हाई-वोल्टेज मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 10 मई को RCB vs मुंबई इंडियंस रायपुर में पहला मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा, जहां RCB की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी. दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हैं, ऐसे में यह मैच रोमांच और टक्कर से भरपूर रहने वाला है. 13 मई को RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरा मुकाबला 13 मई को होगा, जिसमें RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. KKR की मजबूत टीम और RCB की आक्रामक बल्लेबाजी इस मैच को और ज्यादा दिलचस्प बनाएगी. रायपुर बनेगा हाई-वोल्टेज क्रिकेट का केंद्र दो बड़े मुकाबलों के साथ रायपुर एक बार फिर आईपीएल का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा.1
- *_"Glorious 3rd Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- ब्रेकिंग न्यूज पलारी जलाने से गांव में मची अफरातफरी धमधा से इस वक्त कुछ बड़ी खबर धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम डीहपारा से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां खैरझिटी पंचायत के आश्रित ग्राम डीहपारा पलारी जलाने से बड़ा हादसा टला है आपको बता दें की कुछ किसानों द्वारा भरी दोपहरी में डिहपारा में गेहुं की पलारी जला दी गई,जो देखते ही देखते आग की विकराल लपटे हवा की झोंकों के पुरे खेतों में फैलने लगी और बड़े बड़े पेड़ व बचें हुएं गेहुं के फसल व खेतों से रखे पैरा को आग की लपटो ने पुरी तरह से नष्ट कर दिया, गनिमत ये रही आग की आग गांव में नहीं पहुंच पाया जिससे बड़ी घटनाएं हो सकती थी । मामले की जानकारी धमधा पुलिस टीम को दी गई मौके पर 112 की टीम पहुंचकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को दी है और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- 30 साल का लाल आतंक… अब खत्म होने की कगार? नारायणपुर “अति संवेदनशील” सूची से बाहर, लेकिन क्या सच में नक्सलवाद खत्म हो रहा है या सिर्फ कागज़ों में?1