रक्षाबन्धन पर्व पर बुज़ुर्ग महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात* *रक्षाबन्धन के लिए 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी सभी महिलाएं* *रक्षाबन्धन के अवसर पर महिलाओं को मिली साड़ी व मिष्ठान की सौगात* *उत्थान आडिटोरियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* बहराइच। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जूपिटर हाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रक्षाबन्धन के पावन पर्व के अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने तथा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ का शुभारम्भ करते हुए विशेष बसों का फ्लैग-ऑफ किया गया। रक्षा बन्धन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने तथा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ के शुभारम्भ अवसर पर उत्थान आडिटोरियम में आयोजित समाारोह में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री, नगर विकास, बहराइच शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरू जी’, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जयसवाल, भाजपा कार्यकर्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, महिलाओं एवं आमजन की मौजूदगी में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री श्री राठौर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबन्धन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों एवं परिजनों के घर सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक ढंग से पहुंचने की सुविधा प्रदान करना है। निःशुल्क बस यात्रा से महिलाओं को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही आर्थिक भार से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करना सरकार की महिला हितैषी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर किसी भी महिला को आवागमन में परेशानी न हो और वे अपने परिवार के साथ हर्षाेल्लास से रक्षाबन्धन मना सकें। मा. राज्य मंत्री श्री राठौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निःशुल्क बसों का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में बताया गया कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इससे वरिष्ठ महिला यात्रियों को आवागमन में सुविधा के साथ आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी। रक्षाबन्धन के अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदेश में यह अभिनव पहल महिला सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। निःशुल्क बस यात्रा से महिलाएं रक्षाबन्धन पर अपने मायके एवं परिजनों के पास आसानी से पहुंच सकेंगी और पर्व की खुशियों में सहभागी बन सकेंगी। समारोह के अन्त में मुख्य अतिथि ने अन्य जनप्रतिकनिधियों, अतिथियों, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ उपस्थित महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान का वितरण रक्षाबन्धल पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, ए.आर.एम. ज्ञान चन्द्र अन्य अधिकारी, सहित परिवहन विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
रक्षाबन्धन पर्व पर बुज़ुर्ग महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात* *रक्षाबन्धन के लिए 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी सभी महिलाएं* *रक्षाबन्धन के अवसर पर महिलाओं को मिली साड़ी व मिष्ठान की सौगात* *उत्थान आडिटोरियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* बहराइच। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जूपिटर हाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रक्षाबन्धन के पावन पर्व के अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने तथा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ का शुभारम्भ करते हुए विशेष बसों का फ्लैग-ऑफ किया गया। रक्षा बन्धन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने तथा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ के शुभारम्भ अवसर पर
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित समाारोह में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री, नगर विकास, बहराइच शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरू जी’, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जयसवाल, भाजपा कार्यकर्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, महिलाओं एवं आमजन की मौजूदगी में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री श्री राठौर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबन्धन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों एवं परिजनों के घर सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक ढंग से पहुंचने की सुविधा प्रदान करना है। निःशुल्क बस यात्रा से महिलाओं को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही आर्थिक भार से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही
है। रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करना सरकार की महिला हितैषी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर किसी भी महिला को आवागमन में परेशानी न हो और वे अपने परिवार के साथ हर्षाेल्लास से रक्षाबन्धन मना सकें। मा. राज्य मंत्री श्री राठौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निःशुल्क बसों का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में बताया गया कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इससे वरिष्ठ महिला यात्रियों को आवागमन में सुविधा के साथ आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी। रक्षाबन्धन के अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश
परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदेश में यह अभिनव पहल महिला सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। निःशुल्क बस यात्रा से महिलाएं रक्षाबन्धन पर अपने मायके एवं परिजनों के पास आसानी से पहुंच सकेंगी और पर्व की खुशियों में सहभागी बन सकेंगी। समारोह के अन्त में मुख्य अतिथि ने अन्य जनप्रतिकनिधियों, अतिथियों, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ उपस्थित महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान का वितरण रक्षाबन्धल पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, ए.आर.एम. ज्ञान चन्द्र अन्य अधिकारी, सहित परिवहन विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
- नेपाल के रसुवा में बाढ़ का कहर तेज बहाव ने पुल को बहाया, तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने नदी के तेज बहाव को खतरनाक बना दिया है। तेज पानी के बहाव में पुल बह जाने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन को भी तेजी से कदम उठाने की जरूरत है।1
- बैराजों से छोड़ा गया 219354.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 219354.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 131478, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.68 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- बहराइच किराना पान मसाला की गुमटी से करीब छह हजार रुपये का सामान चोरी, पीड़ित ने मटेरा पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है।2
- आज 26/8/26 को नाक कान गले के डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है रिपोर्ट राजू खान की1
- *अंजुमन जुलूस ऐ मोहम्मदी का जुलूस परंपरागत निकला गया* नानपारा रात्रि मे सलातो सलाम की आवाज बुलंद हुई.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर मंगलवार की रात्रि में अंजुमन जुलूस ऐ मोहम्मदी कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत मोहम्मद सoके जन्म दिवस पर दरगाह-ए-गौसिया मोहल्ला तोपखाना से रात्रि में जुलूस निकाला गया जो नगर के परम्परा गत मार्गों से होकर निकल रहा है। जुलूस में बड़ी संख्या में नबी के चाहने वाले शामिल है और जगह-जगह सलातो-सलाम पेश किया जारहा । इस दौरान ‘नारे तकबीर-अल्लाहु अकबर’ और ‘सरकार की आमद - मरहबा’ के नारों से वातावरण गूंज रहा है l जुलूस में नगर के राजा साहब मस्जिद, हकीम केसर, मोहल्ला किला साहित कई झांकियां शामिल है । झांकियों में काबा शरीफ, मदीना शरीफ आकर्षण का केंद्र है बड़ी संख्या में लोग हाथों में झंडे लेकर जुलूस में शामिल है और नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, सरकार की आमद मरहबा सलातो सलाम की आवाज गूंज रही है l जुलूस के मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से जगह-जगह मिष्ठान् पेयजल और बोतलबंद पानी का वितरण किया गया चाय पिलाई गई। नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल वहीद ने जुलूस के लोगों पर पुष्प वर्षा की l वहीं विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्रित होकर सलातो-सलाम पढ़ते नजर आए। अंजुमन जुलूस ऐ मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने बताया कि नानपारा में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सo की पैदाइश की खुशी में रात्रिकालीन जुलूस निकालने की परंपरा वर्ष 1955 से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि बहराइच सदर सहित अन्य जिलों में दिन में जुलूस निकालकर सलातो-सलाम पेश किया जाता है। इस अवसर पर सड़कों, गलियों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया जाता है। उन्होंने बताया कि नानपारा का जुलूस पूरी रात चलता रहेगा और अगले दिन दरगाह-ए-गौसिया पर पहुंचकर समाप्त होगा। समापन के अवसर पर देश में अमन, शांति, चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ की जाएगी। जुलूस के आयोजन में मौलाना के अलावा अख्तर हुसैन जाफरी, शकील अंसारी,अर्शद खान, सभासद समीउल्ला खान सुएब , मास्टर अकील, अब्दुल वली, राजा खान,जिशान,आज़ाद,सलीम आमिर, ज़ाकिर, हसीन खान,राज़ सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। जुलूस के शुरू होने के दौरान पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंक र सिंह, पूर्व चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, मुन्ना मारिया, मुन्ना रायनी, हलीम अंसारी, मोoअय्यूब,वसीम राज़ा आदि मौजूद रहे। जुलूस के मौके पर कोतवाल गुरु सेन सिंह,सी ओ चित्रांशु गौतम व अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ के साथ मौजूद रहे l3
- गिरिजापुरी बैराज की तेज धारा में फंसा हाथियों का कुनबा, वन विभाग की सूझबूझ से बची पांच हाथियों की जान। बहराइच। कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में फंसा पांच जंगली हाथियों का कुनबा मंगलवार को बहते हुए चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज की ओर पहुंच गया। झुंड में तीन वयस्क हाथियों के साथ दो नन्हे शावक भी शामिल थे। तेज बहाव के बीच शावकों को संभालने में वयस्क हाथियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही वन विभाग और सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ और समय रहते की गई कार्रवाई से पांचों हाथियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वन विभाग को सूचना मिली कि कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में हाथियों का झुंड बहकर गिरिजापुरी बैराज की ओर बढ़ रहा है। नदी की धारा इतनी तेज थी कि नन्हे शावक खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। शावकों को बचाने के प्रयास में वयस्क हाथी भी तेज बहाव में फंस गए। सिंचाई विभाग ने बंद कराए बैराज के गेट स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अपूर्व दीक्षित ने तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद बैराज के गेट बंद कराकर पानी के बहाव को नियंत्रित किया गया। पानी का प्रवाह कम होते ही हाथियों को नदी से सुरक्षित निकलने का मौका मिला। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बैराज के आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया। रेंजर आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय और वन दरोगा राधेश्याम समेत वनकर्मियों की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। हाथियों के किनारे पहुंचने के बाद टीम ने कॉरिडोर का इस्तेमाल करते हुए ‘हांका’ लगाकर पूरे झुंड को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ दिया। करीब दो घंटे तक बैराज क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जंगल में पहुंचने के बाद भी निगरानी जारी हाथियों के सुरक्षित जंगल में पहुंचने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद वनकर्मियों की टीम को उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए लगाया गया है, ताकि हाथियों का झुंड दोबारा आबादी या बैराज क्षेत्र की तरफ न आए। DFO अपूर्व दीक्षित ने क्या कहा? कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के DFO अपूर्व दीक्षित ने बताया कि सभी पांच हाथी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर से सटा हुआ है, इसलिए यहां हाथियों की आवाजाही सामान्य है। शावक होने की वजह से हाथी आक्रामक हो सकते हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। DFO ने लोगों से अपील की कि यदि हाथियों का झुंड दिखाई दे तो उसके पास जाने या शोर मचाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग और सिंचाई विभाग के बीच समय रहते हुए बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और हाथियों के पूरे कुनबे को सुरक्षित जंगल में पहुंचा दिया गया।1
- कच्ची घानी तेल फैक्ट्री का घिनौना सच: गड्ढे में भरे तेल में नहा रहा कर्मचारी, क्या यही शुद्धता है? 🛑 फूड सेफ्टी और FSSAI के दावों की खुली पोल! देखिए कैसे कारखाने में सरसों के तेल में डुबकी लगाई जा रही है। यही तेल डिब्बों में पैक होकर आम जनता की रसोई तक पहुंचता है। जनता की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ पर प्रशासन चुप क्यों है? #foodsafety #mustardoil #fssai1
- जनपद बहराइच ग्राम सभा भगगपुरावा पुराना भवानी बॉक्स 12 रवि अव्वल बहुत धूमधाम से मनाया गया और काफी संख्या में लोग थे रिपोर्ट राजू खान की1