logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा में जिंदा युवती सरकारी रिकॉर्ड में ‘मृत’ राशन कार्ड से पूरे परिवार का नाम कटा 3 महीने से राशन के लिए भटक रहा परिवार इटावा। सरकारी रिकॉर्ड और राशन व्यवस्था में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला बढ़पुरा विकासखंड के ग्राम विचारपुरा से सामने आया है। आरोप है कि यहां 19 वर्षीय जीवित युवती कीर्ति शाक्य को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया गया। खास बात यह है कि कीर्ति वर्तमान में जीवित है और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार ग्राम विचारपुरा निवासी उमा देवी पत्नी शिवराज सिंह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार के पास अन्त्योदय राशन कार्ड था, लेकिन कथित तौर पर बिना उचित कारण बताए राशन कार्ड से नाम काट दिए गए। परिवार का आरोप है कि पहले उनकी बेटी कीर्ति शाक्य को मृत दर्शाया गया और इसके बाद पूरे परिवार का राशन कार्ड ही काट दिया गया। परिवार के सदस्य श्रीकांत शाक्य का आरोप है कि गांव के प्रधान ने राशन डीलर रणवीर सिंह यादव से कहकर उनके परिवार का राशन कार्ड कटवा दिया। उनका कहना है कि करीब तीन महीने से परिवार को सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड बहाल कराने के लिए वह लगातार जिला पूर्ति कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो युवती जीवित है और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, उसे सरकारी रिकॉर्ड में मृत किस आधार पर दर्ज किया गया? आखिर उसकी मृत्यु की रिपोर्ट किसने लगाई और राशन कार्ड से नाम काटने से पहले विभागीय स्तर पर सत्यापन क्यों नहीं किया गया? परिवार का आरोप है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के कीर्ति को मृत दर्शाने के बाद पूरे परिवार को राशन की सुविधा से वंचित कर दिया गया। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। श्रीकांत शाक्य का कहना है कि परिवार पिछले करीब तीन महीनों से राशन कार्ड बहाल कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने सरकारी रिकॉर्ड में की गई कथित गलती को तत्काल दुरुस्त कराने और राशन कार्ड बहाल कराकर बकाया राशन दिलाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में बिना सत्यापन किसी जीवित व्यक्ति को मृत कैसे दर्ज कर दिया गया? प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रिकॉर्ड में यह गलती कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। रिपोर्ट: रजत यादव, जन नीति 24 न्यूज़, इटावा

15 hrs ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
d590655c-bb2d-45d6-b236-fba5f2fd2180

इटावा में जिंदा युवती सरकारी रिकॉर्ड में ‘मृत’ राशन कार्ड से पूरे परिवार का नाम कटा 3 महीने से राशन के लिए भटक रहा परिवार इटावा। सरकारी रिकॉर्ड और राशन व्यवस्था में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला बढ़पुरा विकासखंड के ग्राम विचारपुरा से सामने आया है। आरोप है कि यहां 19 वर्षीय जीवित युवती कीर्ति शाक्य को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया गया। खास बात यह है कि कीर्ति वर्तमान में जीवित है और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार ग्राम विचारपुरा निवासी उमा देवी पत्नी शिवराज सिंह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार के पास अन्त्योदय राशन कार्ड था, लेकिन कथित तौर पर बिना उचित कारण बताए राशन कार्ड से नाम काट दिए गए। परिवार का आरोप है कि पहले उनकी बेटी कीर्ति शाक्य को मृत दर्शाया गया और इसके बाद पूरे परिवार का राशन कार्ड ही काट दिया गया। परिवार के सदस्य श्रीकांत शाक्य का आरोप है कि गांव के प्रधान ने राशन डीलर रणवीर सिंह यादव से कहकर उनके परिवार का राशन कार्ड कटवा दिया। उनका कहना है कि करीब तीन महीने से परिवार को सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड बहाल कराने के लिए वह लगातार जिला पूर्ति कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो युवती जीवित है और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, उसे सरकारी रिकॉर्ड में मृत किस आधार पर दर्ज किया गया? आखिर उसकी मृत्यु की रिपोर्ट किसने लगाई और राशन कार्ड से नाम काटने से पहले विभागीय स्तर पर सत्यापन क्यों नहीं किया गया? परिवार का आरोप है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के कीर्ति को मृत दर्शाने के बाद पूरे परिवार को राशन की सुविधा से वंचित कर दिया गया। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। श्रीकांत शाक्य का कहना है कि परिवार पिछले करीब तीन महीनों से राशन कार्ड बहाल कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने सरकारी रिकॉर्ड में की गई कथित गलती को तत्काल दुरुस्त कराने और राशन कार्ड बहाल कराकर बकाया राशन दिलाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में बिना सत्यापन किसी जीवित व्यक्ति को मृत कैसे दर्ज कर दिया गया? प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रिकॉर्ड में यह गलती कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। रिपोर्ट: रजत यादव, जन नीति 24 न्यूज़, इटावा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई 
आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं 
दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं। वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।
    1
    खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं।
वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि  दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े  युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।”
जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    1
    अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
*अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • क्या एड़ी का दर्द आपको जीने नहीं देता रोज सुबह उठते ही ईदी का दर्द परेशान कर देता है क्या आपके एड़ी में सुबह उठते ही तेज दर्द होता है? या ज्यादा देर खड़े रहने और चलने पर दर्द बढ़ जाता है? इसे नजरअंदाज न करें—यह Plantar Fasciitis का संकेत हो सकता है। सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और समय पर फिजियोथेरेपी से दर्द में राहत मिल सकती है। दर्द को सहते न रहें—आज ही सही सलाह लें!” डॉ. ब्रिजेश सुदामा लाल सविता ग्राम शमशेर गंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश +91 96917 20161
    1
    क्या एड़ी  का दर्द आपको जीने नहीं देता रोज सुबह उठते ही ईदी का दर्द परेशान कर देता है
क्या आपके एड़ी में सुबह उठते ही तेज दर्द होता है?
या ज्यादा देर खड़े रहने और चलने पर दर्द बढ़ जाता है?
इसे नजरअंदाज न करें—यह Plantar Fasciitis का संकेत हो सकता है।
सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और समय पर फिजियोथेरेपी से दर्द में राहत मिल सकती है।
दर्द को सहते न रहें—आज ही सही सलाह लें!”
डॉ. ब्रिजेश सुदामा लाल सविता ग्राम शमशेर गंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश
+91 96917 20161
    user_Dr Brijesh Sudama lal
    Dr Brijesh Sudama lal
    Doctor Kishni, Mainpuri•
    14 hrs ago
  • पीएम मोदी से सीधा संवाद करेंगे छात्र: 'खेलो इंडिया डायलॉग' में चौ. सुघर सिंह एकेडमी का 'ए' ग्रेड में चयन *पीएम मोदी से सीधा संवाद करेंगे छात्र: 'खेलो इंडिया डायलॉग' में चौ. सुघर सिंह एकेडमी का 'ए' ग्रेड में चयन* इटावा के जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस कॉलेज) में 27 अगस्त 2026 को 'खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए एकेडमी को 'ए' ग्रेड में चुना गया है, जिसके तहत यहां के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। जनपद इटावा से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को 'ए' ग्रेड मिला है, जबकि जनता कॉलेज, बकेवर को 'बी' ग्रेड में रखा गया है। 'ए' ग्रेड प्राप्त करने वाले चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के छात्र प्रधानमंत्री से सीधे प्रश्न पूछ सकेंगे और अपने विचार साझा कर सकेंगे। वहीं, 'बी' ग्रेड में चयनित जनता कॉलेज, बकेवर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनिका चंद्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनमें नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। चंद्रा ने जानकारी दी कि जनपद के दोनों चयनित महाविद्यालयों में कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संस्था के एमडी अनुज मोंटी यादव ने चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के 'ए' ग्रेड में चयन को संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ संवाद का अवसर मिलना उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय ने इस अवसर को विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बताया। डॉ. पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज यादव, अशांक हनी यादव, मनीष चौधरी, धर्मेंद्र कुमार और नितिन आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    पीएम मोदी से सीधा संवाद करेंगे छात्र: 'खेलो इंडिया डायलॉग' में चौ. सुघर सिंह एकेडमी का 'ए' ग्रेड में चयन

*पीएम मोदी से सीधा संवाद करेंगे छात्र: 'खेलो इंडिया डायलॉग' में चौ. सुघर सिंह एकेडमी का 'ए' ग्रेड में चयन*
इटावा के जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस कॉलेज) में 27 अगस्त 2026 को 'खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए एकेडमी को 'ए' ग्रेड में चुना गया है, जिसके तहत यहां के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
जनपद इटावा से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को 'ए' ग्रेड मिला है, जबकि जनता कॉलेज, बकेवर को 'बी' ग्रेड में रखा गया है। 'ए' ग्रेड प्राप्त करने वाले चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के छात्र प्रधानमंत्री से सीधे प्रश्न पूछ सकेंगे और अपने विचार साझा कर सकेंगे।
वहीं, 'बी' ग्रेड में चयनित जनता कॉलेज, बकेवर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनिका चंद्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनमें नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
चंद्रा ने जानकारी दी कि जनपद के दोनों चयनित महाविद्यालयों में कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संस्था के एमडी अनुज मोंटी यादव ने चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के 'ए' ग्रेड में चयन को संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ संवाद का अवसर मिलना उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय ने इस अवसर को विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बताया।
डॉ. पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज यादव, अशांक हनी यादव, मनीष चौधरी, धर्मेंद्र कुमार और नितिन आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षिका समेत दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड।देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा रोड पर सुबह खेत से अचानक निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-6 निवासी 58 वर्षीय कमलेश शर्मा और वीरेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका आरती पुत्री राजेश सिंह कुशवाह सोमवार सुबह लहरौली स्थित सरकारी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मानपुरा रोड स्थित पदम रिसॉर्ट के पास अचानक खेत से नीलगाय सड़क पर आ गई। और बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर बैठे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
    1
    नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षिका समेत दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती 
भिंड।देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा रोड पर सुबह खेत से अचानक निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-6 निवासी 58 वर्षीय कमलेश शर्मा और वीरेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका आरती पुत्री राजेश सिंह कुशवाह सोमवार सुबह लहरौली स्थित सरकारी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मानपुरा रोड स्थित पदम रिसॉर्ट के पास अचानक खेत से नीलगाय सड़क पर आ गई। और बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर बैठे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.