तेहरान: ईरान के आर्मी चीफ ने दुश्मनों की तरफ से होने वाले किसी भी हमले के खिलाफ अपने कमांडरों को जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा है। ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने देश के सैनिकों को संबोधित करते हुए ये आदेश दिया है। उन्होंने ईरान के ऑपरेशनल हेडक्वार्टर को "दुश्मन की हरकतों पर पूरी सावधानी और सटीकता से नजर रखने" और हमले के किसी भी तरीके का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है। गुरुवार को सरकारी मीडिया ने देश के सेना प्रमुख अमीर हातामी के हवाले से यह बात कही है। ईरान के आर्मी चीफ का बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'पाषाण युग' में भेजने की धमकी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष 'खत्म होने के करीब है' और कुछ ही हफ्तों में खत्म हो सकता है। लेकिन खाड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ने से यह चिंता पैदा हो गई है कि जमीनी कार्रवाई की तैयारी चल रही हो सकती है। ईरान की सरकारी मीडिया ने सेना प्रमुख हातामी के हवाले से कहा "अगर दुश्मन जमीनी कार्रवाई करने की कोशिश करते हैं तो दुश्मन का कोई भी सैनिक जिंदा नहीं बचना चाहिए।" वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि 'जब तक अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहेंगे ईरान भी सैन्य रूप से जवाब देता रहेगा।' उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान युद्ध बातचीत और संघर्ष-विराम के उस "दुष्चक्र" को स्वीकार नहीं करेगा जिसका उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान चल रहे हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और मौजूदा हालात में वह अपना जवाब देना बंद नहीं करेगा। इस बीच ईरान ने गुरुवार को इजरायल और खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले भी किए हैं। यह हमला मध्य-पूर्व संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आज सुबह के संबोधन के जवाब में था। इन हमलों से साफ हो गया है कि डोनाल्ड ट्रंज दो शांति समझौते की बात कर रहे हैं ईरान उसे मानने के लिए तैयार नहीं है। अपने टेलीविजन संबोधन में ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका "अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर बेहद कड़ा प्रहार करेगा।" हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के "मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हैं।"

- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by राष्ट्रीय स्वयं सेवक1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....पूरी डिबेट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...1
- AB LON bharne ki jarurat nahi dekhiye ye video1
- अम्बेडकरनगर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से इज़रायल में फंसे अखिलेश कुमार की सकुशल घर वापसी संभव हुई। पत्नी की गुहार पर DM अनुपम शुक्ला ने व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से समन्वय किया। युद्ध जैसी स्थिति और एयरपोर्ट बंद होने के बावजूद वैकल्पिक रणनीति से राहत मिली।1
- “घायल हूं, इसलिए घातक हूं”... धुरंधर के दमदार अंदाज़ में राघव चड्ढा ने दिया खुद पर लगे आरोपों का जवाब... #RaghavChadha #AAP #Politics #Trending1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- selry bad gayi he sab ki jiski nahi badi bo is no pe call kare uski v bad jayegi modi ji ne kaha he1