logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS दबंग ने घर में घुस कर युवती व उसकी मां के साथ की मारपीट

9 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
9 hrs ago

CITY NEWS दबंग ने घर में घुस कर युवती व उसकी मां के साथ की मारपीट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर नवाबगंज नगर के मुहल्ला नया गनीपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ अंजू ठेली लगाकर पानी बतासे बेचने का काम करता है। मंगलवार देर रात राजीव कुमार अपनी ठेली लेकर चौराहे से घर लौट रहा था। राजीव जैसे ही नवाबगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित मंडी के निकट पहुंचा। उसी दौरान नवाबगंज की ओर से तेज गति से आए बाइक सवार ने राजीव की ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव कुमार उर्फ अंजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इस दौरान राजीव कुमार की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें रखे पानी बतासे भी सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राजीव कुमार को उपचार हेतु फर्रुखाबाद ले गए। उधर बाइक सवार युवक को भी परिजनों ने नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव हमीरपुर बांगर का बताया गया
    3
    बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर
नवाबगंज नगर के मुहल्ला नया गनीपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ अंजू ठेली लगाकर पानी बतासे बेचने का काम करता है। मंगलवार देर रात राजीव कुमार अपनी ठेली लेकर चौराहे से घर लौट रहा था। राजीव जैसे ही नवाबगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित मंडी के निकट पहुंचा। उसी दौरान नवाबगंज की ओर से तेज गति से आए बाइक सवार ने राजीव की ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव कुमार उर्फ अंजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इस दौरान राजीव कुमार की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें रखे पानी बतासे भी सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राजीव कुमार को उपचार हेतु फर्रुखाबाद ले गए। उधर बाइक सवार युवक को भी परिजनों ने नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव हमीरपुर बांगर का बताया गया
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
    4
    “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?”
बाराबंकी से बड़ी खबर
सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी।
हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए।
इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी?
पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    5
    थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे।
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्यार के आगे सब फेल! ❤️🔥 इसने तो प्रेमी के लिए ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा कि धुरंधर भी बस मुँह ताकते रह गए। 😲 देखिए ये वायरल रील 👇 ▶️ पसंद आए तो शेयर जरूर करें! #post #reelsviral #reelsinstagram #viral #reels #trendingnow #viralreels
    1
    प्यार के आगे सब फेल! ❤️🔥
इसने तो प्रेमी के लिए ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा कि धुरंधर भी बस मुँह ताकते रह गए। 😲 देखिए ये वायरल रील 👇
▶️ पसंद आए तो शेयर जरूर करें!
#post #reelsviral #reelsinstagram #viral #reels #trendingnow #viralreels
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब के नशे में दबंगई का मामला देखने को मिला है। फास्ट फूड की एक दुकान पर कुछ लोगों ने न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मिली जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर निवासी निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी देर शाम एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद चारों ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करती है। आप देख रहे हैं न्यूज़ टोयंटी वन हिंदुस्तान संवाददाता सौरभ सिंह तोमर की रिपोर्ट
    1
    कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब के नशे में दबंगई का मामला देखने को मिला है। फास्ट फूड की एक दुकान पर कुछ लोगों ने न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर निवासी निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी देर शाम एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद चारों ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
फिलहाल देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करती है।
आप देख रहे हैं न्यूज़ टोयंटी वन हिंदुस्तान संवाददाता सौरभ सिंह तोमर की रिपोर्ट
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन हरीश चंदर मंगलवार शाम नवाबगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र सिंह से थाना क्षेत्र के गुंडा व हिस्ट्रीशीटरो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर के अवलोकन के दौरान हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह से एच ओ बी नंबर का अंकन करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव उम्मरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर सिंह के बारे में जानकारी लीं। थाने के रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने में मिशन शक्ति डेस्क पर मौजूद पहुंचकर मौजूद महिला कांस्टेबल शालिनी से जानकारी ली। डेस्क पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने के मेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर में खड़े निष्प्रयोग वाहनों को देखकर मलखाना प्रभारी हेडमोहर्रिर आलोक कुमार से जानकारी लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बने आवासों को देखकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार से नए पुलिस कर्मी को ठहरने की व्यवथा की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद चौकीदारों से उनके गांव में अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने डीआईजी से मिलने का प्रयास किया। तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। डीआईजी की नजर जैसे ही फरियादियों पर पड़ी। तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से फरियादियों को अंदर आने की बात कही। कुछ पुरुष व महिलाओं ने उनको शिकायती पत्र दिए। तो मामला जमीन से संबंधित होने पर उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा से मामलों में उपजिलाधिकारी से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने नवाबगंज के दुनाया रोड पर लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहे थाने के नवीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्य करा रहे अधीक्षण अभियंता श्री प्रकाश से निर्माण के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी न होने की बात कही। इस दौरान ऐई श्रीप्रकाश ने लगभग 35 प्रतिशत व अंटाइड 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। गुणवत्ता को लेकर उन्होंने भवन में लिंटर पढ़ने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद को मौके पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय, निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह , गीतम सिंह, एसआई जगराम, हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    3
    पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन हरीश चंदर मंगलवार शाम नवाबगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र सिंह से थाना क्षेत्र के गुंडा व हिस्ट्रीशीटरो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर के अवलोकन के दौरान हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह से एच ओ बी नंबर का अंकन करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव उम्मरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर सिंह के बारे में जानकारी लीं। थाने के रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने में मिशन शक्ति डेस्क पर मौजूद पहुंचकर मौजूद महिला कांस्टेबल शालिनी से जानकारी ली। डेस्क पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने के मेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर में खड़े निष्प्रयोग वाहनों को देखकर मलखाना प्रभारी हेडमोहर्रिर आलोक कुमार से जानकारी लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बने आवासों को देखकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार से नए पुलिस कर्मी को ठहरने की व्यवथा की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद चौकीदारों से उनके गांव में अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने डीआईजी से मिलने का प्रयास किया। तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। डीआईजी की नजर जैसे ही फरियादियों पर पड़ी। तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से फरियादियों को अंदर आने की बात कही। कुछ पुरुष व महिलाओं ने उनको शिकायती पत्र दिए। तो मामला जमीन से संबंधित होने पर उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा से मामलों में उपजिलाधिकारी से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। 
इसके बाद डीआईजी ने नवाबगंज के दुनाया रोड पर लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहे थाने के नवीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्य करा रहे अधीक्षण अभियंता श्री प्रकाश से निर्माण के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी न होने की बात कही। इस दौरान ऐई श्रीप्रकाश ने लगभग 35 प्रतिशत व अंटाइड 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। गुणवत्ता को लेकर उन्होंने भवन में लिंटर पढ़ने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद को मौके पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय, निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह , गीतम सिंह, एसआई जगराम,  हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.