logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथि घोषित, अब 13 अगस्त को होंगे ट्रायल राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथि घोषित, अब 13 अगस्त को होंगे ट्रायल गाजीपुर, 1 अगस्त। महासचिव, उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन, लखनऊ के निर्देशानुसार राज्य कर्मचारी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल की पूर्व निर्धारित तिथि 6 अगस्त 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह चयन/ट्रायल 13 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा यह चयन/ट्रायल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा। जिला खेल कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस चयन/ट्रायल में केवल पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। स्वायत्तशासी संस्थाओं (Autonomous Bodies), परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग तथा अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि के कर्मचारी इसमें पात्र नहीं होंगे। चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को अपने विभाग से प्राप्त अनुमति/आदेश की प्रति, सरकारी पहचान पत्र (आईडी) तथा जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ 13 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

9 hrs ago
user_Opendr Kumar
Opendr Kumar
Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
9c9770a8-c029-48d0-a24e-4e2dec7b52e7

राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथि घोषित, अब 13 अगस्त को होंगे ट्रायल राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथि घोषित, अब 13 अगस्त को होंगे ट्रायल गाजीपुर, 1 अगस्त। महासचिव, उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन, लखनऊ के निर्देशानुसार राज्य कर्मचारी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल की पूर्व निर्धारित तिथि 6 अगस्त 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह चयन/ट्रायल 13 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा यह चयन/ट्रायल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा। जिला खेल कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस चयन/ट्रायल में केवल पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। स्वायत्तशासी संस्थाओं (Autonomous Bodies), परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग तथा अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि के कर्मचारी इसमें पात्र नहीं होंगे। चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को अपने विभाग से प्राप्त अनुमति/आदेश की प्रति, सरकारी पहचान पत्र (आईडी) तथा जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ 13 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    1
    . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा
बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।"
बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    3
    एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    user_Ghosi live
    Ghosi live
    Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। आप लोगो को बतादे कि तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव मटियारी निवासी धर्मराज पांल तहसील केराकत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कब्जा हटाने के संबंध में, वही पिड़ित धर्मराज पाल ने बताया कि भीटा का जमीन कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हूँ, वही पिड़ित शुरू एप के माध्यम से जिलाधिकारी से कब्जा हटवाने के संबंध में, गुहार लगाया।
    3
    एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। आप लोगो को बतादे कि तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव मटियारी निवासी  धर्मराज पांल तहसील केराकत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कब्जा हटाने के संबंध में, वही पिड़ित धर्मराज पाल ने बताया कि भीटा का जमीन कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हूँ, वही पिड़ित शुरू एप के माध्यम से जिलाधिकारी से कब्जा हटवाने के संबंध में, गुहार लगाया।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    4
    अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट
क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट
मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट
गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट
मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला
करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट
दिनेश वर्मा ने दिया बयान
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जौनपुर कल शाम को रात में हुई जमकर बारिश मौसम सुनहरा हुआ जौनपुर जिला में रात में हुई जमकर बारिश कल भी शाम को हुई थी बारिश
    1
    जौनपुर कल शाम को रात में हुई जमकर बारिश मौसम सुनहरा  हुआ
जौनपुर जिला में रात में हुई जमकर बारिश कल भी शाम को हुई थी बारिश
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। #BalliaNews #BalliaPolice #UPPolice #RasraNews
    1
    #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया।
बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
#BalliaNews
#BalliaPolice
#UPPolice
#RasraNews
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ मुठभेड़ जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली/घायल, कब्जे से 01 देशी तमन्चा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस व एक मो0सा0 बरामद। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज की बाइट।
    1
    जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ मुठभेड़ 
जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01  अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली/घायल, कब्जे से 01 देशी तमन्चा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस व एक मो0सा0 बरामद। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज की बाइट।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.