Shuru
Apke Nagar Ki App…
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर कामां- जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति कामां के संयुक्त तत्वाधान में नगला हरचंद में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बीमारियों के लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों उपचार ले कर लाभ प्राप्त किया। स्थानीय जाटव समाज द्वारा समस्त चिकित्सा दल एवं ग्रुप के पदाधिकारियों का दुपट्टा साफ़ा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम मे ओमप्रकाश पार्षद बाबू लाल जाटव फते राम ने विशेष सहयोग प्रदान किया एवं डॉ संजय शर्मा, डॉ दीपक गर्ग, सुनील तमोलिया गोविन्द खंडेलवाल मनोज गंगोरा वाले हरी कुम्हेरिया उमाशंकर शर्मा एवं फार्माशिस्ट रामलाल व अन्य स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
Ravindra kumar(Ravi kumar)
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर कामां- जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति कामां के संयुक्त तत्वाधान में नगला हरचंद में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बीमारियों के लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों उपचार ले कर लाभ प्राप्त किया। स्थानीय जाटव समाज द्वारा समस्त चिकित्सा दल एवं ग्रुप के पदाधिकारियों का दुपट्टा साफ़ा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम मे ओमप्रकाश पार्षद बाबू लाल जाटव फते राम ने विशेष सहयोग प्रदान किया एवं डॉ संजय शर्मा, डॉ दीपक गर्ग, सुनील तमोलिया गोविन्द खंडेलवाल मनोज गंगोरा वाले हरी कुम्हेरिया उमाशंकर शर्मा एवं फार्माशिस्ट रामलाल व अन्य स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Subhash Chand1
- शुक्रवार की देर शाम अचानक आई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसने की पक्की हुई फसल को भिगो दिया है अगर किसानों की माने तो ओला वृष्टि ने फसल में पचास फीसदी नुकसान की आशंका है ।1
- *बगड़ राजपूत में बना है गौरव पथ नहीं है पानी निकास की व्यवस्था लोगों को हो रही है परेशानी*। गौर तलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत मे पूर्ववर्ती सरकार में गौरव बनाया गया था जिसमें रोड के दोनों तरफ लोगों ने मेड बंदी कर रखी है जिससे पानी की आवाजाही ठप्प हो रखी है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है समाजसेवी ग्रामीण रामजी लाल यादव ने बताया कि यहां पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है लोगों का नालियों का पानी और बारिश का पानी रोड पर जमा हो रहा है जिसे आम लोगों को परेशानी हो रही है और वहां से पैदल लोग भी नहीं निकल पा रहे हैं एक तरीके से इस गौरव पथ का पतन हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं इस पानी को तुरंत प्रभाव से निकलवाया जाए और इसका शीघ्र समाधान कर यहां नालियों की व्यवस्था की जाए3
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86% अंक प्राप्त कर भूमिका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन मेहनत और लगन का मिला फल, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर फरह क्षेत्र के गांव पींगरी में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब दाताराम पंडित की पुत्री भूमिका ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। भूमिका की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है। भूमिका की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिवारजनों और परिचितों ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि भूमिका ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी भूमिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार आगे बढ़ती रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूकर परिवार व समाज का नाम रोशन करती रहें।1
- आज 04/04/2026 का पंचांग। पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव इसी प्रकार की जानकारी के लिए Follow 🎉 करें।1
- मथुरा................ कान्हा की नगरी मथुरा, जहाँ के कण-कण में भक्ति बसती है, वहां से एक विवादित खबर सामने आ रही है। मथुरा के प्रसिद्ध प्राचीन बिरला मंदिर के बिल्कुल बगल में एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ओर कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को खुला यह शराब का ठेका सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है, ठेका मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि बिरला मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस शराब के ठेके की दीवार और पुलिस चौकी (बिरला चौकी) की दीवार एक ही है। स्थानीय लोगों को डर है कि घनी आबादी और धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से यहाँ आए दिन विवाद और असामाजिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र की शांति और आस्था दोनों को ठेस पहुँचा रहा है। जिलाधिकारी मथुरा से विनम्र निवेदन किया है कि: "भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, इस शराब के ठेके को यहाँ से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। बाइट1
- कान्हा की नगरी मथुरा, जहाँ के कण-कण में भक्ति बसती है, वहां से एक विवादित खबर सामने आ रही है। मथुरा के प्रसिद्ध प्राचीन बिरला मंदिर के बिल्कुल बगल में एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ओर कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को खुला यह शराब का ठेका सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है, ठेका मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि बिरला मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस शराब के ठेके की दीवार और पुलिस चौकी (बिरला चौकी) की दीवार एक ही है। स्थानीय लोगों को डर है कि घनी आबादी और धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से यहाँ आए दिन विवाद और असामाजिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र की शांति और आस्था दोनों को ठेस पहुँचा रहा है। जिलाधिकारी मथुरा से विनम्र निवेदन किया है कि: "भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, इस शराब के ठेके को यहाँ से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।4
- फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रही इस बैठक में क्षेत्रीय विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और राजेश नागर सहित स्थानीय विधायक बैठक में शामिल हैं, जबकि मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हैं। #Haryana #Faridabad #HaryanaCM #NayabSinghSaini1