Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैहर के बदेरा सर्किल स्थित बहेली गांव से लगी वनभूमि अतिक्रमण मामले में वनमंडल अधिकारी का स्पष्टीकरण
Sharda Shrivastava
मैहर के बदेरा सर्किल स्थित बहेली गांव से लगी वनभूमि अतिक्रमण मामले में वनमंडल अधिकारी का स्पष्टीकरण
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर धार्मिक नगरी चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की गुफाएं श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जहां हर हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रहती है, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से चित्रकूट नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं से बाकायदा टिकट के जरिए शुल्क वसूला जाता है, लेकिन नगर परिषद के ही कर्मचारियों की मिलीभगत से गुफाओं में पण्डे पुजारियों और आउटसोर्सेज कर्मचारियों द्वारा गुफाओं के अंदर राम दरबार, सुईया माता, खटखटा चोर, धनुष कुंड, सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं से अवैध पुजापा और चढ़ोत्तरी करवाई जाती है, और अवैध तरीके से कराई गई चढ़ोत्तरी की रकम का बंदरबाँट कर लिया जाता है। जबकि शासन द्वारा गुफाओं के अंदर किसी भी प्रकार से पुजापा चढ़ोत्तरी की अनुमति किसी को नहीं है। गुफाओं के अंदर सीसी टीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं मगर अवैध चढ़ोत्तरी के लिए वहां के कर्मचारियों द्वारा कैमरों का फोकस सिर्फ मूर्तियों की ओर कर दिया जाता है, और बैक डोर से श्रद्धालुओं से 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की चढ़ोत्तरी करवाई जाती है। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है, लेकिन प्रशासनिक अमला कुछ नहीं कर पाता, यहां तक कि कई बार वहां की दान पेटियों से रुपयों की चोरियां भी हो गईं, जिसका आज तक खुलासा तक नहीं हुआ, चढ़ोत्तरी और पु जापा को लेकर कई बार पण्डे पुजारियों के बीच खूनी संघर्ष भी हो चुका, मगर प्रशासनिक अमला गुफाओं में श्रद्धालुओं की जेबों से लूट खसोट और अवैध चढ़ोत्तरी पर लगाम नहीं लगा पाया, एक बार फिर गुफाओं में अवैध चढ़ोत्तरी का मामला सुर्खियों में है , अब देखना ये है कि जिले का प्रशासनिक अमला इस मामले पर कैसे लगाम लगा पता है।1
- मैहर हास्पिटल की स्थिति चिंताजनक! #sntnewspinchमैहर हास्पिटल की स्थिति चिंताजनक! #sntnewspinch1
- *विश्व आदिवासी दिवस पर मैहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी समाज के लोग* *विश्व आदिवासी दिवस पर मैहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी समाज के लोग* मैहर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को मैहर में आदिवासी समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ पटेल मैरिज गार्डन, कटनी रोड से हुआ। बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में लाल-सफेद एवं पीले झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जेल तिरहा घंटाघर, स्टेट बैंक चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पटेल मैरिज गार्डन पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। जुलूस के दौरान सामाजिक एकता, संस्कृति और आदिवासी अधिकारों से जुड़े संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम में शरद … कौल , अध्यक्ष श्रीराम केवट , विशिष्ट अतिथि दयाराम कोल, उपाध्यक्ष राजेश कोल, रमेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में रमेश चौधरी एवं राजेश चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे जुलूस के दौरान काफी संख्या मैहर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित मार्ग से निकाला गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति और सामाजिक गौरव को प्रदर्शित किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी रही।4
- उचेहरा: बरुआ नदी के पुराने रपटा पुल पर मिला अज्ञात नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी [09/08, 7:39 pm] Unchehra news: *उचेहरा: बरुआ नदी के पुराने रपटा पुल पर मिला अज्ञात नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी* उचेहरा (सतना)। उचेहरा कस्बे स्थित बरुआ नदी के पुराने बंद पड़े जर्जर रपटा पुल के समीप रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी के तेज बहाव और पत्थरों के बीच एक अज्ञात नवजात शिशु का शव फंसा हुआ मिला। *मुख्य बिंदु और वर्तमान स्थिति:* *मौके पर पहुँची पुलिस व एंबुलेंस* घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। *पहचान अभी अज्ञात* नवजात शिशु किसका है और उसे नदी के बहाव में किसने फेंका या छोड़ा, इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। *लोगों की उमड़ी भीड़* घटना की खबर फैलते ही पुराने और नए पुल पर स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। *जांच में जुटी पुलिस* पुलिस अधिकारी आसपास के क्षेत्रों और स्वास्थ्य केंद्रों से जानकारी जुटा रहे हैं ताकि नवजात के परिजनों और घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके। #ViralNews #TodayNews #IndiaNews #Journalism #Headline #NewsFeed [09/08, 9:49 pm] Unchehra news: सतना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई गंभीर सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खामा खुजा के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बगहा से अपने गांव जा रहे दो सगे भाइयों की मोटरसाइकिल को कोठी की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना का मुख्य विवरण: मृतक: दीपक सिंह (25 वर्ष), पिता जाहिंद्र सिंह (मूल निवासी- बदबदा तुर्रा, थाना मझगवां; हाल निवास- बगहा, सिविल लाइन)। गंभीर घायल: अमित सिंह (35 वर्ष), पिता जाहिंद्र सिंह (जिला अस्पताल सतना में उपचार जारी)। घटनास्थल व समय: खामा खुजा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, सतना (शुक्रवार शाम करीब 5 बजे)। पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट पहुँचाया। डॉक्टरों ने दीपक सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार बोलेरो की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उपयोगी #Hashtags: #SatnaNews #BreakingNews #SatnaAccident #RoadAccident #UnchehraNews #MPNews #SatnaPolice #LatestNews #MadhyaPradesh #AccidentNews1
- सतना - सेमरिया मार्ग पर बिरहुली रेलवे फाटक पर बन रहे ब्रिज के कारण नैना सगमनिया मार्ग ग्रामीण सड़क से दिया गया डायवर्शन, ओभरलोड ट्रकों एवं यातायात के अधिक दवाव के चलते सड़क एवं पटरी गड्ढों में हुई तब्दील , बड़े - बड़े गहरे गड्ढों में बरसात का भरा पानी , सड़क पर गुजरते एवं क्रासिंग के दौरान गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल , सड़क से गुजरते समय एवं क्रासिंग के दौरान होती है दुर्घटना एवं बनती है विवादित स्थित , डायवर्शन सड़क की एवं पटरी की मरम्मत करवाने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से एवं सीएम हेल्पलाइन में कई बार दर्ज करवा चुके हैं शिकायत इसके बाद भी नहीं हो रही डायवर्शन सड़क एवं पटरी की मरम्मत ग्रामीणों एवं राहगीरों में फैल रहा आक्रोश एवं सरकार की हो रही किरकिरी।1
- सभी सम्मानित लोगों से विनम्र अपील जल्द से जल्द कराए निराकरण ताकि मैहर का भविष्य हो सुरक्षित1
- मैहर - देवी जी रोड पर खुले नाले में गिरकर फंसी गाय 2 घंटे बाद लोगों की मदद से सुरक्षित निकाली गई बाहर मैहर - देवी जी रोड पर खुले नाले में गिरकर फंसी गाय 2 घंटे बाद लोगों की मदद से सुरक्षित निकाली गई बाहर मैहर- मां शारदा मंदिर देवी जी रोड हनुमान टोला मे एक गाय खुले नाले में शाम 4बजे गिर गई थी। जिसे शाम 6 बजे करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाले की चौड़ाई कम होने की वजह से गाय पूरी तरह नाले के अंदर फंस गई थी और हिल-डुल भी नहीं पा रही थी।रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब गाय को इस हालत में देखा तो आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। रस्सी और अन्य उपकरण लाकर कुछ लोग नाले में उतरकर गाय को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। इस पूरे रेस्क्यू में हर्ष पाठक, सागर प्रताप सिंह, कृष्ण शर्मा, दीपक गुप्ता सहित अन्य राहगीर मौजूद रहे। सड़क किनारे इस अत्यधिक गहरे नाले में पूर्व में भी कई मवेशी व बाईक चालक गिर चुके है राहगीर एवं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग करते हुए कहाँ कि देवी जी रोड पर इस खुले नाले को ढका जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।1