हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन रवायती अंदाज में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नारे और कसीदे शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। बारह रबी अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी बुधवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में पारंपरिक एवं रवायती अंदाज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गए और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मंगलवार की रात से ही क्षेत्र की मस्जिदों, मदरसों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। डुमरियागंज के टड़वा, जबजौवा, सिकहरा, बिथरिया, मदरसा गरीब नवाज और बैदौला चौराहे सहित कई स्थानों पर विशेष सजावट की गई। जगह-जगह मिलाद का आयोजन कर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गए। बुधवार सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग विभिन्न स्थानों पर जुटने लगे। सैकड़ों वाहनों को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जुलूस-ए-मोहम्मदी बेवा चौराहे से शुरू होकर तिलगड़िया, सिकहरा, जबजौवा, हल्लौर, बसडिलिया होते हुए बैदौला चौराहे पहुंचा। यहां जुलूस के सदर मौलाना मकसूद अकरम ने खिताब करते हुए हजरत मुहम्मद साहब की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद जुलूस तहसील मुख्यालय की ओर बढ़ा। सबसे आगे नौजवानों का जत्था, उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार और अंत में चारपहिया वाहनों का लंबा काफिला चलता रहा। जुलूस डुमरियागंज पहुंचने के बाद पुरानी बाजार से होते हुए ईदगाह के पास पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान बेवा चौराहा, सिकहरा, जबजौवा, भटगवां, हल्लौर और बैदौला चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। जगह-जगह पानी की बोतलें, शर्बत, मिठाई, केक और बिस्कुट वितरित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा और थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। पुलिस की गाड़ियां पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं और जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने लगाए स्टॉल ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की ओर से जगह-जगह स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए मिष्ठान, पानी, शर्बत, चाय, समोसा और पकौड़ी आदि वितरित किए गए। सपा विधायक सैय्यदा खातून, जहीर मलिक, इरफान मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतिकुर्रहमान, सईद फारूकी, राही बस्तवी, नौजवान कमेटी जबजौवा, सिकहरा राईनी कमेटी डुमरियागंज और सभासद मजीबुल्लाह सहित कई लोगों ने स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। वहीं, कई समाजसेवी जुलूस के साथ चलते हुए लोगों को पानी की बोतल, पाउच और बिस्कुट वितरित करते हुए दिखाई दिए।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन रवायती अंदाज में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नारे और कसीदे शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। बारह रबी अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी बुधवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में पारंपरिक एवं रवायती अंदाज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गए और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मंगलवार की रात से ही क्षेत्र की मस्जिदों, मदरसों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। डुमरियागंज के टड़वा, जबजौवा, सिकहरा, बिथरिया, मदरसा गरीब नवाज
और बैदौला चौराहे सहित कई स्थानों पर विशेष सजावट की गई। जगह-जगह मिलाद का आयोजन कर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गए। बुधवार सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग विभिन्न स्थानों पर जुटने लगे। सैकड़ों वाहनों को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जुलूस-ए-मोहम्मदी बेवा चौराहे से शुरू होकर तिलगड़िया, सिकहरा, जबजौवा, हल्लौर, बसडिलिया होते हुए बैदौला चौराहे पहुंचा। यहां जुलूस के सदर मौलाना मकसूद अकरम ने खिताब करते हुए हजरत मुहम्मद साहब की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद जुलूस तहसील मुख्यालय की ओर बढ़ा। सबसे आगे नौजवानों का जत्था, उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार और अंत में
चारपहिया वाहनों का लंबा काफिला चलता रहा। जुलूस डुमरियागंज पहुंचने के बाद पुरानी बाजार से होते हुए ईदगाह के पास पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान बेवा चौराहा, सिकहरा, जबजौवा, भटगवां, हल्लौर और बैदौला चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। जगह-जगह पानी की बोतलें, शर्बत, मिठाई, केक और बिस्कुट वितरित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा और थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। पुलिस की गाड़ियां पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण
करती रहीं और जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने लगाए स्टॉल ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की ओर से जगह-जगह स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए मिष्ठान, पानी, शर्बत, चाय, समोसा और पकौड़ी आदि वितरित किए गए। सपा विधायक सैय्यदा खातून, जहीर मलिक, इरफान मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतिकुर्रहमान, सईद फारूकी, राही बस्तवी, नौजवान कमेटी जबजौवा, सिकहरा राईनी कमेटी डुमरियागंज और सभासद मजीबुल्लाह सहित कई लोगों ने स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। वहीं, कई समाजसेवी जुलूस के साथ चलते हुए लोगों को पानी की बोतल, पाउच और बिस्कुट वितरित करते हुए दिखाई दिए।
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।1
- जनपद बलरामपुर में ईद मिलाद उन नबी बहुत ही शानदार से मनाया गया....... ……! जनपद बलरामपुर में ईद मिलाद उन नबी बहुत ही शानदार से मनाया गया....... ……!1
- *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक ..... 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग।* *NepalFlood*1
- पटना प्रदर्शन में बच्चे ने मांगा cm का इस्तीफा .......1
- आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं। आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं।1
- सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे! सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए। वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे! सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए। वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN1