logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुशासन तिहार में दूरस्थ वनांचल तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं पीएम जनमन योजना से ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी सुशासन तिहार में दूरस्थ वनांचल तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं पीएम जनमन योजना से ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी बलरामपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीपाडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए पीएम जनमन योजना अंतर्गत एमएमयू के तहत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को उनके गांव के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर में पहुंचे पहाड़ी कोरवा एवं अन्य जनजातीय समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा गंभीर मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा मातृ स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब शिविर के माध्यम से गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है। शिविर में पोषण, स्वच्छता, सामान्य बीमारियों से बचाव एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

1 hr ago
user_ANIL XALXO
ANIL XALXO
Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
d5443b17-4db2-43d2-bef6-233967071acb

सुशासन तिहार में दूरस्थ वनांचल तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं पीएम जनमन योजना से ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी सुशासन तिहार में दूरस्थ वनांचल तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं पीएम जनमन योजना से ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी बलरामपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीपाडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में

ac982713-bcf5-4149-a20e-7ca82e44c489

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए पीएम जनमन योजना अंतर्गत एमएमयू के तहत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को उनके गांव के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर में पहुंचे पहाड़ी कोरवा एवं अन्य जनजातीय समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा गंभीर मरीजों

e9bd9211-0123-4d4b-aa2c-f5f500086654

को आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा मातृ स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी

6a53d9e8-6a7d-4a81-ba71-67df9cf7c953

पड़ती थी, लेकिन अब शिविर के माध्यम से गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है। शिविर में पोषण, स्वच्छता, सामान्य बीमारियों से बचाव एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कांकेर के बरदेभाटा मोड़ के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    कांकेर के बरदेभाटा मोड़ के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
    2
    पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • *हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त* अभिनव पहल कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे। *आरोपी का विवरण :-* *अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।
    4
    *हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त*
अभिनव पहल कवर्धा।
कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई।
प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे।
*आरोपी का विवरण :-*
*अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है।
प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।* ⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।* ⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।* ⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।* ⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।* ⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।* ⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।*  ⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।*   ⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।* ⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।* गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।  *जिला महासमुंद-*  रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है। थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। *गिरफ्तार आरोपी-* 1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)।  2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।  3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।  4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)।  5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)।  6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।  7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
    1
    महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।*
ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।*
⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।*
⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।*
⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।*
⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।*
⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।*
⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।*
⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।* 
⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।*  
⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।*
⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।*
गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। 
*जिला महासमुंद-* 
रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है।
थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)। 
2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 
3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 
4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)। 
5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)। 
6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 
7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।
8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
    user_Morchhaiyabhuiya
    Morchhaiyabhuiya
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगा बिजली का खंबा वार्ड पार्षद को नहीं है इसकी कोई जानकारी दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगकर सड चुका वार्ड क्रमांक 11 का बिजली का खंबा नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड में पुष्पा फोटो स्टूडियो के पास स्थित एक बिजली का खंबा जंग लगने के कारण खराब हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खंबा कभी भी आंधी तूफान या तेज हवाओं में धराशायी हो सकता है। हाल ही में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है और शाम के समय तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की संभावना रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड नंबर 11स्थित यह खंबा सड़क पर चलते वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। किसी भी समय खंबा टूट कर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि इस खंभे को तत्काल बदलकर सुरक्षित किया जाए। नगरवासियों का कहना है कि सदर रोड नगर का हृदय स्थल होने के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आवश्यक है कि बिजली विभाग तत्काल कार्रवाई करे। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो गंभीर हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.
    2
    दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगा बिजली का खंबा 

 वार्ड पार्षद को नहीं है इसकी  कोई जानकारी
दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगकर सड चुका  वार्ड क्रमांक 11 का बिजली का खंबा 
नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड में पुष्पा फोटो स्टूडियो के पास स्थित एक बिजली का खंबा जंग लगने के कारण खराब हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खंबा कभी भी आंधी तूफान या तेज हवाओं में धराशायी हो सकता है। हाल ही में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है और शाम के समय तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की संभावना रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड नंबर 11स्थित यह खंबा सड़क पर चलते वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। किसी भी समय खंबा टूट कर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि इस खंभे को तत्काल बदलकर सुरक्षित किया जाए।
नगरवासियों का कहना है कि सदर रोड नगर का हृदय स्थल होने के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आवश्यक है कि बिजली विभाग तत्काल कार्रवाई करे। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो गंभीर हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या
    1
    दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग 

समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या 
दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग 
समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से इस बड़े घोटाले के पीछे की पूरी कड़ी खुलने की उम्मीद जगी है, जिससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा था।
    1
    छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से इस बड़े घोटाले के पीछे की पूरी कड़ी खुलने की उम्मीद जगी है, जिससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा था।
    user_Morchhaiyabhuiya
    Morchhaiyabhuiya
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ऑनलाईन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार *ऑनलाईन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का सट्टा खिलाने वाले चार अन्य आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 03 आरोपियों सहित कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन, नगदी रकम एवं सट्टा लेखा-जोखा संबंधित सामग्री जप्त* ▪️ *संगठित रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 12.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन द्वारा आईपीएल क्रिकेट 20-20 मैच चेन्नई एवं दिल्ली के मध्य खेले जा रहे मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। मौके पर तीन व्यक्तियों को मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए जाने पर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार एवं प्रवीण ताम्रकार बताया। आरोपियों के कब्जे से मोबाईल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब एवं प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल फोन जप्त किए गए। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। ▪️ घटना का कारण : आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर ऑनलाइन माध्यम से अवैध रूप से पैसों का दांव लगाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना। ▪️ घटनास्थल : आरोपी विकास जैन का मकान, ऋषभ नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : *पूर्व में गिरफ्तार* 1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर दुर्ग 2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा दुर्ग 3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा दुर्ग *आज दिनांक को गिरफ्तार* 4. अक्षत बोहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी गणपति विहार कॉलोनी, पद्मनाभपुर 5. मोहम्मद आदिल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जवाहर चौक दुर्ग 6. मोहम्मद अय्युब, उम्र 49 वर्ष, निवासी डिपरापारा दुर्ग 7. प्रकाश सोनी, उम्र 49 वर्ष, निवासी मैथिलपारा दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. 08 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन 2. नगदी रकम 9,810/- रुपये 3. सट्टा लेखा-जोखा संबंधित पॉकेट डायरी एवं डॉट पेन कुल जुमला कीमती लगभग 89,810/- रुपये। ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर सिंह, भरत यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक नासिर बक्श, जुगनू तिवारी एवं महिला आरक्षक प्रतिभा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा ऑनलाइन अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    ऑनलाईन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार
*ऑनलाईन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का सट्टा खिलाने वाले चार अन्य आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 03 आरोपियों सहित कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन, नगदी रकम एवं सट्टा लेखा-जोखा संबंधित सामग्री जप्त*
▪️ *संगठित रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 12.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन द्वारा आईपीएल क्रिकेट 20-20 मैच चेन्नई एवं दिल्ली के मध्य खेले जा रहे मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।
मौके पर तीन व्यक्तियों को मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए जाने पर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार एवं प्रवीण ताम्रकार बताया। आरोपियों के कब्जे से मोबाईल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित सामग्री जप्त की गई।
प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब एवं प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल फोन जप्त किए गए। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
▪️ घटना का कारण :
आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर ऑनलाइन माध्यम से अवैध रूप से पैसों का दांव लगाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
आरोपी विकास जैन का मकान, ऋषभ नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
*पूर्व में गिरफ्तार*
1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर दुर्ग
2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा दुर्ग
3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा दुर्ग
*आज दिनांक को गिरफ्तार*
4. अक्षत बोहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी गणपति विहार कॉलोनी, पद्मनाभपुर
5. मोहम्मद आदिल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जवाहर चौक दुर्ग
6. मोहम्मद अय्युब, उम्र 49 वर्ष, निवासी डिपरापारा दुर्ग
7. प्रकाश सोनी, उम्र 49 वर्ष, निवासी मैथिलपारा दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 08 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन
2. नगदी रकम 9,810/- रुपये
3. सट्टा लेखा-जोखा संबंधित पॉकेट डायरी एवं डॉट पेन
कुल जुमला कीमती लगभग 89,810/- रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर सिंह, भरत यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक नासिर बक्श, जुगनू तिवारी एवं महिला आरक्षक प्रतिभा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा ऑनलाइन अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • नल अंदर से फूटा हुआ है जमीन से निकल कर पानी निकल रहा हे जल्द से जल्द इसे ठीक करे पानी निकल कर बहे रहा है जमीन के निचे से फूटा हुआ है पाइप लाइन
    1
    नल अंदर से फूटा हुआ है जमीन से निकल कर पानी निकल रहा हे 
जल्द से जल्द इसे ठीक करे पानी निकल कर बहे रहा है जमीन के निचे से फूटा हुआ है पाइप लाइन
    user_Sheikh Meraj
    Sheikh Meraj
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.