बिजली तार में टोंका लगाकर मछली मारने के विवाद में हुई मारपीट बांका जिला के कटोरिया नगर पंचायत के कठौन व डोमकट्टा गांव के बीच स्थित दरभाषण नदी में बिजली तार में टोंका लगाकर मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. एक पक्ष से कठौन गांव के मंडल टोला निवासी बासुकी साह की 17 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी घायल हुई है, जबकि दूसरे पक्ष से डोमकट्टा गांव निवासी होरिल पंडित का 26 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार पंडित घायल है. जानकारी के अनुसार, एक पक्ष द्वारा नदी किनारे खेत पटवन को लेकर बिजली का तार लगाया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा बिजली तार में टोंका लगाकर उसके करंट से मछली मारने का काम किया जा रहा था. इसी विवाद में दो पक्षों में बहस होने लगी. जख्मी पंकज कुमार पंडित ने बताया कि उसने जब वीडियो बनाना शुरू किया, तो उक्त लोगों ने उसे ही मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं कठौन गांव निवासी बासुकी साह ने बताया कि उक्त गांव की महिलाओं ने घर पर आकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की.

- बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन कुमार, आलोक शर्मा और मितेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन और आईफोन भी बरामद किया है।1
- Post by N.k.choudhary1
- शिवेश मिश्रा के कार्यक्रम में अचानक अंधेरा, दर्शकों का हल्ला… कुछ ही मिनटों में फिर रोशनी और शुरू हुआ धमाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ओड़ैय गांव में सजी भव्य भक्ति महफिल उस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई, जब बिहार के मशहूर लोक गायक शिवेश मिश्रा की प्रस्तुति के दौरान अचानक बत्ती गुल हो गई। रात करीब 11 बजे चल रहे कार्यक्रम के बीच जैसे ही अंधेरा छाया, पंडाल में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल मच गई और कुछ देर के लिए हल्ला-गुल्ला शुरू हो गया। हालांकि आयोजकों की तत्परता से स्थिति तुरंत संभाल ली गई। महज कुछ ही मिनटों में बिजली बहाल कर दी गई और दोबारा रोशनी के साथ मंच पर भक्ति की गूंज लौट आई। रोशनी आते ही दर्शकों ने तालियों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल फिर भक्तिमय बना दिया। शिवेश मिश्रा ने बिना रुके अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति जारी रखी और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं लोक गायिका राधा मोर्या ने भी अपनी मधुर आवाज से माहौल को और ऊंचाई दी। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि थोड़ी तकनीकी समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। उन्होंने कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।1
- सिकंदर बिंद ने कर दिखाया बिहार #goldmedalist यह लड़की है कौन? चलिये जानते हैं!! Samrat Choudhary ji पटना Ground Report #mungerviralkhabar #saharsa #SaharsaNews #sitamarhi #bindsamaj #bihar #BiharNews #biharvidhansabhaelection2025 #Sinturana #racer #nationaleacer1
- भागलपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 स्थित सोमेश बाबू लेन एवं नारायण घोष लेन जो की तीन पंचायत का मुख्य सड़क है जिससे शहर से जोड़ती है और यहां पर पूरा रास्ता में अतिक्रमण का समस्या है रोड छोटी है दो छोटी-छोटी गाड़ी भी अगर आमने-सामने हो जाए तो जाम लग जाती है और सड़क का हाल बहुत बुरा है जगह-जगह जल जमाव है1
- मुंगेर जिले के तारापुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर उल्टा स्थान महादेव मंदिर से* *भव्य शिव बारात निकाली गई। 29 आकर्षक झाँकियों के साथ निकली इस बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस बार खास आकर्षण रहा रावण और राक्षसों की जीवंत प्रस्तुति, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य महाआरती, प्रशासन की कड़ी व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। 📍 स्थान: तारापुर, मुंगेर (बिहार) 🎥 रिपोर्ट: कुन्दन रजक | खुलासा लाइव न्यूज़ वीडियो पसंद आए तो Like 👍* *Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें1
- हरपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि धौरी काली मंदिर के समीप एक युवक नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया, जहां से उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में उसके शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान धौरी गांव निवासी मुकेश मंडल के रूप में की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1
- बिहार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के पहले ही दिन बेगूसराय और गोपालगंज से अव्यवस्था और हड़बड़ी की तस्वीरें सामने आईं। निर्धारित समय के बाद पहुंचे परीक्षार्थियों को बंद गेट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कुछ ने दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।1