रफीगंज के कोना गांव में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज प्रखंड के कोना गांव में बिजली विभाग ने विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कनिष्ठ विद्युत अभियंता (ग्रामीण) संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनंदन मिश्रा के पुत्र सुरेंद्रनाथ मिश्रा पर 17,708 रुपये बकाया था, जिन पर 1,425 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं स्वर्गीय रणविजय सिंह की पत्नी सावित्री देवी पर 47,543 रुपये बकाया होने के साथ 10,527 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह रामप्रसाद पासवान के पुत्र रविंद्र पासवान पर 21,810 रुपये बकाया के साथ 3,027 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सुरेंद्र पासवान पर 17,188 रुपये बकाया होने के साथ 3,236 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। कनिष्ठ विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया राशि के कारण पहले ही काट दिया गया था। इसके बावजूद ये लोग एलटी लाइन में पीवीसी तार के जरिए अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे उपहारा थाना परिसर में ईद, रामनवमी व चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने की। बैठक में मौजूद समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी राय रखी। और संवेदनशील जगहों पर पुलिसबलों की प्रतिनियुक्त किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि तीनों पर्व शांति और समरसता के साथ मनाए। इन त्योहार में किसी ने भी शांति और सौहार्द में खलल डालने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जगह जगह पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। मौके पर एसआई मुकेश पंडित, एएसआई चंदन कुमार सागर, मुखिया रामदीप दास, नईम मियां,लखन पासवान, सुधीर मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थें।1
- हसपुरा, औरंगाबाद कोइलवां गांव में श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांवमें अखण्ड सौभाग्यवती मां सती के पुण्यतिथि पर श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जिसका कलश यात्रा18 मार्च को शुरू होगा1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- गया शहर के एम एस वाई रिसोर्ट में बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के गुजरात से आये श्रद्धालुओ द्वारा चार दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हेतु जलार्पण करने रुक्मिणी सरोवर में सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालु गाजा बाजा के साथ पहुंचे। जहाँ पर विधिवत पूजा अर्चना कर एम एस वाई रिसोर्ट खटकाचक पहुंचे। यहाँ पर प्रभु चरण स्वामी जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा किया जा रहा है सैकड़ो की संख्या में गुजरात से आए हुए श्रद्धालु कथा का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दे की बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था एक प्रमुख वैश्विक हिंदू आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन है। इस संस्था का उद्देश्य आस्था नैतिकता और निस्वार्थ सेवा का बढ़ावा देना है।1
- नाम नरेंद्र काम सरेंडर जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- हसपुरा, औरंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई हसपुरा थाना परिसर में रामनवमी, छठ पूजा व ईद पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- जुमलेबाज से सावधान?????1