Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना ने विद्यालय में उत्पन्न विवादों के बीच रखा अपना पक्ष। ज्ञात होकी विगत 2 वर्षों से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार में आ रहे खराब परिणाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही कार्यवाही पर विद्यालय के शिक्षक आमने-सामने एवं शिक्षकों के पक्ष में छात्र-छात्राएं आमने-सामने हो गए हैं। जिस दौरान विद्यालय में काफी विवाद उत्पन्न हो गया है।
Manoj dutt dev
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना ने विद्यालय में उत्पन्न विवादों के बीच रखा अपना पक्ष। ज्ञात होकी विगत 2 वर्षों से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार में आ रहे खराब परिणाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही कार्यवाही पर विद्यालय के शिक्षक आमने-सामने एवं शिक्षकों के पक्ष में छात्र-छात्राएं आमने-सामने हो गए हैं। जिस दौरान विद्यालय में काफी विवाद उत्पन्न हो गया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- 45 50 लाख रुपया लेकर आओ और सेट खरीद लो.? #ranchi #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #students1
- क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।4
- Lohardaga news suru app par , , #loharadaga1
- सिसई के बंटी कॉम्प्लेक्स में 'M K शू सेंटर' का भव्य उद्घाटन, एक जोड़ी जूते के साथ मोजा मुफ्त सिसई मेन स्थित बंटी कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर नए प्रतिष्ठान 'M K शू सेंटर' का शुभारंभ हो गया है। दुकान का विधिवत उद्घाटन जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती राशिद कलाम के द्वारा विशेष दुआ कराकर किया गया। उद्घाटन समारोह के मौके पर परिसर में भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक एम डी हाशिम ने बताया कि ग्राहकों के लिए कैंपस, एशियन, स्पार्क, नाइकी और लखानी जैसी सभी नामी व ब्रांडेड कंपनियों के जूता, चप्पल और सैंडल का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों के लिए एक विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुकान से किसी भी कंपनी का एक जोड़ी जूता खरीदने पर ग्राहकों को एक सेट मोजा बिल्कुल मुफ्त (फ्री) दिया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सदर सलमान अली, संजय वर्मा, मकीन अंसारी, कासिम, शाहनवाज, राजा, रब्बानी, अशरद, अफरोज अंसारी सहित कई स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने संचालक को नई दुकान की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।2
- जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस पत्थलगड़ा/चतरा। जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता, पेपर लीक, पारदर्शिता की कमी एवं आयोग के मनमाने रवैये के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, पत्थलगड़ा मंडल की ओर से प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राज्य सरकार एवं जेपीएससी के खिलाफ नारेबाजी की तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- लातेहार में पदस्थापित पुअनि अमित कुमार रविदास को महुआडार थाना का राजीव कुमार को बारेसार थाना का एवं राजन अधिकारी को नेतरहाट थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। यह आदेश शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जारी किया है । यह आदेश विधि व्यवस्था के संधारण करने को लेकर जारी किया गया है।1
- 83 डिसमिल जमीन पर घमासान विवाद आमने-सामने आए दोनों पक्ष जमीन खाओगे तो जान खाएंगे.? #viral #ranchi #jharkhand #delhi #HemantSoren #teacher #jameen #school #dc #police1
- 5 अगस्त को JLKM पार्टी का प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन को लेकर कॉलेज रोड़ स्थित बैंक्वेट हाल में बैठक, वरीय उपाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने दी जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक माननीय जयराम महतो जी के निर्देशानुसार झारखंड के सभी प्रमंडलों एवं जिलों में कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा हैं। इसी कर्म में गुमला जिला के सिसई प्रखण्ड में प्रखण्ड कमेटी का पुनर्गठन दिनांक 05/08/2026दिन बुधवार को समय दिन के 12बजे, स्थान -बैंक्वेट हॉल कॉलेज रोड सिसई (पेट्रोल पंप के सामने) रखा गया है। जिसमें दक्षिण छोटानागपुरी प्रमंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णा चिक बड़ाइक समेत जिला गुमला के जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थि रहेंगे। इस अवसर पर सिसई प्रखण्ड क्षेत्र के सभी गांव पंचायत के तमाम लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं सभी क्रांतिकारी साथियों से आग्रह है कि JLKM प्रखण्ड कमेटी को मजबूत एवं सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें।1
- रातू थाना क्षेत्र के तिलता गांव निवासी विश्वनाथ मिंज (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. रातू थाना क्षेत्र के तिलता गांव निवासी विश्वनाथ मिंज (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद विश्वनाथ द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मिंज ने करीब तीन वर्ष पूर्व बीजूपाड़ा क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। दंपती की एक छोटी बच्ची भी है। बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद विश्वनाथ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसी दौरान विश्वनाथ का साला प्रकाश साहू, जो अपनी बहन और जीजा के साथ तिलता में ही रह कर 99 शॉप में काम करता है, ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खोलने पर विश्वनाथ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद प्रकाश उसे तत्काल तिलता के एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही प्रकाश शव लेकर तिलता पहुंचा, कुछ ग्रामीणों ने प्रकाश साहू पर ही हत्या का संदेह जताते हुए उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मामला रातू थाना पहुंचा। पुलिस ने घायल प्रकाश साहू को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया। बताया गया कि घटना के समय विश्वनाथ की मां और उसका भाई घर पर मौजूद नहीं थे। रातू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है।1