पिलानी में 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म व लूट का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रात के समय महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर धमकाते हुए वारदात को अंजाम दिया और जाते समय आभूषण भी लूट ले गया। प्रकरण में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने देर रात घर में जबरन प्रवेश किया, धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धीधवाल के सुपरविजन में पिलानी थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ सूडिया (22) निवासी हरिनगर कॉलोनी, पिलानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by Amit Sharma1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- Post by Mangal chand Mali1
- बागावास चौरासी में रुक-रुककर हो रही बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी#सरसों की कटाई चल रही,खराबे की आशंका1
- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Amit Sharma1