logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकेत क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 43 लोगों के अवैध कनेक्शन हटाए सुकेत बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटे हुए कनेक्शनों के बावजूद डायरेक्ट आंकड़े डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर अवैध आंकड़े हटाकर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान सलावद में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध आंकड़े हटवाए गए। विभागीय कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी हुई है उन्हें राशि जमा कराने और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

on 10 March
user_Aajam Choudhary
Aajam Choudhary
Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
on 10 March

सुकेत क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 43 लोगों के अवैध कनेक्शन हटाए सुकेत बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटे हुए कनेक्शनों के बावजूद डायरेक्ट आंकड़े डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर अवैध आंकड़े हटाकर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान सलावद में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध आंकड़े हटवाए गए। विभागीय कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी हुई है उन्हें राशि जमा कराने और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी। । इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे। विशेष भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,
    3
    चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी।
। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग  में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे।
विशेष भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए। कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
    1
    झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए।
कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। 
करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे।
कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।
    4
    रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न  समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। 
भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। 
जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने 3/4/2026 शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने 3/4/2026 शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कल होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक। लिए जाएंगे कुछ अहम फैसले।
    1
    सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कल होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक। 
लिए जाएंगे कुछ अहम फैसले।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • कोटा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी का मीडिया हाउस परिवार ने किया जन्मदिन पर स्वागत
    1
    कोटा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी का मीडिया हाउस परिवार ने किया जन्मदिन पर स्वागत
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 min ago
  • 🔥 BIG BREKING 📍 *🇮🇷🇮🇱 तेल अवीव के कई इलाकों में क्लस्टर बमों से हमला हुआ*
    1
    🔥 BIG BREKING 📍 
*🇮🇷🇮🇱 तेल अवीव के कई इलाकों में क्लस्टर बमों से हमला हुआ*
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.