कांग्रेस का धरना प्रदर्शन – “चोर मचाए शोर” की कहावत चरितार्थ। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण एवं जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आबू रोड नगर में कांग्रेस द्वारा आज किया गया धरना प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी से अधिक कुछ प्रतीत नहीं होता। विडंबना यह है कि जिन नेताओं ने पिछले पांच वर्षों तक नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए एक भी जनहित का धरना या आंदोलन आवश्यक नहीं समझा, वही आज अचानक जनता के तथाकथित हितैषी बनकर सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्न यह उठता है कि अपने पूरे कार्यकाल में क्या शहर की सभी समस्याएँ समाप्त हो गई थीं, या फिर उस समय प्राथमिकता सिर्फ निजी स्वार्थों की पूर्ति तक सीमित थी? नगर की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में कई निर्णय और कार्य पारदर्शिता के दायरे से बाहर रहे। आज जब प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष होकर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं और बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में असहजता स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि धरने के माध्यम से कांग्रेसीयो द्धारा नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाने का यह प्रयास न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि नियम-विरुद्ध कार्य करवाने की एक असफल कोशिश भी प्रतीत होता है। ऐसा लगता है मानो कुछ लोग चाहते हैं कि अधिकारी फिर से दबाव में आकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुँचाएँ और लंबित भुगतानों को प्राथमिकता दें। जिन नेताओं के कार्यकाल में नदी के बहाव क्षेत्र तक में पट्टे जारी हुए, वे आज गरीबों के अधिकारों की बात कर रहे हैं। जिनके समर्थकों और रिश्तेदारों ने सड़क और सफाई के ठेके लिए, वही आज टूटी सड़कों और गंदगी का मुद्दा उठा रहे हैं। यह वही सड़कें हैं जिनका निर्माण उनके निकटस्थ ठेकेदारों ने किया था। चुनाव समीप आते ही कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन की याद आना यह दर्शाता है कि यह आंदोलन जनहित से अधिक राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। स्थिति यह है कि शहर की समस्याओं को लेकर आयोजित धरने में स्थानीय समर्थन के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों और बाहरी कार्यकर्ताओं को बुलाना पड़ा, जो इस बात का संकेत है कि शहर की जागरूक और शिक्षित जनता ने उनके पांच वर्षों के कार्यकाल को देखा और समझा है। अंत में उन्होंने कहा कि आबू रोड की जनता सजग है और आने वाले चुनाव में अपने अनुभवों के आधार पर निर्णय करेगी। हम सभी स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शहर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु 24 घंटे प्रतिबद्ध हैं और जनता के साथ खड़े हैं। हमारा संकल्प है – पारदर्शिता, विकास और जनसेवा।

- सिरोही स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित। सिरोही। जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज सिरोही स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी ने की। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति, लंबित प्रकरणों तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, मां योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त योजना, सिलिकोसिस योजना, ODK एप, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा RCHO कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जांचें सुनिश्चित करने, टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग एवं उपचार पूर्ण कराने, तथा सिलिकोसिस पीड़ितों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में ODK एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई और डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग पर जोर दिया गया। परिवार कल्याण एवं RCHO कार्यक्रम के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें, योजनाओं की जमीनी स्थिति पर नजर रखें तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। बैठक का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।3
- 80 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति का JTA एसीबी के जाल में फंसा - रेवदर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति रेवदर के जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (जेटीए) दिनेश कुमार वैष्णव को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। एसीबी की टीम ने आरोपी को एसडीएम कार्यालय के बाहर खड़ी कार से दबोचा। जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत उड़वारिया में 10 कैटल शेड के प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने के एवज में आरोपी ने प्रति कैटल शेड 10 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में 8 हजार रुपए प्रति शेड में सौदा तय हुआ। इस तरह कुल 80 हजार रुपए की रिश्वत तय की गई थी। परिवादी ग्राम पंचायत प्रशासक जेताराम चौधरी ने एसीबी को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद 11 फरवरी को एसीबी टीम ने सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। यह कार्रवाई एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता और डीआईजी अनिल क़ायल के निर्देशन में की गई। वहीं विशेष अनुसंधान इकाई (SIU) के एएसपी संदीप सारस्वत के निर्देशन में सीआई रघुवीर शरण शर्मा और उनकी टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है ।1
- शिवगन नगर पालिका चुंगी नाका हटाने के बाद अब नीम को हटाने तैयारी, आरोपों के बावजूद नहीं आई आधिकारिक सफाई, *विकास और विनाश के बीच की रेखा शिवगंज में धुंधली क्यों दिख रही है?*1
- सिरोही गिरवर जीएसएस का ट्रांसफॉर्मर जला, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप आबूरोड क्षेत्र के गिरवर जीएसएस में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। प्रभावित गांव: गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, सकोड़ा, फतेहपुरा, चंडेला, चोटिला और बगेरी। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सिंचाई बाधित होने से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।1
- आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद1
- Post by Arjun Solanki1
- Post by Pappu d1
- रोटरी क्लब आबूरोड ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 की विशाल कार रैली का किया भव्य स्वागत। रोटरी क्लब आबूरोड ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3131 द्वारा आयोजित एक भव्य कार रैली का जोशीला और आत्मीय स्वागत किया। यह रैली सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई थी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रैली आबूरोड पहुंचने पर क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रैली में शामिल होकर इसका समर्थन किया। रैली के संयोजक डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि यह विशाल कार रैली मुख्य रूप से सामाजिक मुद्दे जैसे प्लास्टिक मुक्त सड़कें, स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चा, पानी बचाओ, प्रदूषण हटाओ तथा अन्य सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई है। यह रैली रोटरी की 'Service Above Self' की भावना को मजबूत करते हुए समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने का एक अनोखा प्रयास है। कार रैली के माध्यम से रोटेरियंस विभिन्न शहरों में जाकर इन मुद्दों पर संदेश पहुंचा रहे हैं और लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्वागत समारोह में डॉ. अजय सिंगला, विमल भावनगरी, विनय गोयल, के. ए. श्याम कुमार, भगवान अग्रवाल, मुकेश गर्ग, मनीष जैन, दिलीप मिश्रा, हरिश्चन्द्र अग्रवाल, हेमेंद्र कच्छावा, मुकेश अग्रवाल, राजेन्द्र बाकलीवाल, संजय गर्ग, अमित गर्ग, राकेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, डॉ गौरव मेवाड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रोटरी क्लब आबूरोड के सचिव विनय गोयल ने इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल जागरूकता फैलाती हैं, बल्कि रोटेरियंस के बीच एकता और सौहार्द को भी बढ़ावा देती हैं।4