Shuru
Apke Nagar Ki App…
shiv singh rajput Dahiya मध्य प्रदेश पत्रकार अमरपाटन रामनगर मैहर shiv singh rajput Dahiya
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
shiv singh rajput Dahiya मध्य प्रदेश पत्रकार अमरपाटन रामनगर मैहर shiv singh rajput Dahiya
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *भदनपुर भटूरा मार्ग पर बेलगाम ओवर लोड हाईवा वाहन कारवाई पर उठे सवाल* मैहर - मैहर जिले के भदनपुर-भटूरा मार्ग पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार जारी है। भारी भरकम ट्रक नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं, वहीं हर समय हादसे का खतरा भी बना रहता है। बावजूद इसके प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर इन वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या नियम केवल आम लोगों के लिए हैं? ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। ओवरलोड ट्रकों से उड़ती धूल और तेज रफ्तार ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। अब बड़ा सवाल यह है कि परिवहन विभाग, खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन आखिर किस दबाव में कार्रवाई से बच रहा है? या फिर ओवरलोड वाहनों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है? यदि समय रहते सख्ती नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- सतना के कंपनी बाग में प्रशासन ने बाल वाटिका के लिए आरक्षित जमीन से 16 परिवारों का अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान तनाव बढ़ने पर एक बुजुर्ग महिला के डंडे से एसडीएम राहुल सिलाड़िया की आँख के पास चोट लग गई। बाद में स्थिति सामान्य हुई और अवैध कब्जे हटा दिए गए।1
- मध्य प्रदेश के सतना जिले में मेडिकल नशे का कारोबार बेखौफ जारी है। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर से कुख्यात अपराधी रिजमान खान का कोरेक्स तस्करी से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। कोरेक्स की यह खेप कोटर थाना क्षेत्र के अबेर से बिरसिंहपुर तक पहुंचाई जाती है।1
- मध्य प्रदेश के सतना में एक नग्न शराबी ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। उसे काबू करने में पुलिस कर्मी बेबस नजर आए और उसके आगे हाथ जोड़ते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।1
- मैहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर, वार्ड और शौचालयों की सघन सफाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को नियमित निरीक्षण और जनभागीदारी से स्वच्छता को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।2
- रीवा कलेक्टर के विरोध में अनसन बैठे लोगों की समाज सेवाइयों ने पोल खोली1
- मैहर के घूंनवारा में सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के एक दिन बाद ही फिर से डीजल चोरी का अवैध कारोबार शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 'जय माँ शारदा ढाबा' में यह धंधा सरपंच पति के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।2
- सतना के उंचेहरा में रामपथगमन मॉर्ग ओवरब्रिज के पास एक हाइवा अनियंत्रित होकर अर्धनिर्मित मकान में जा घुसा। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में हुए इस हादसे से मकान मालिक को करीब ₹2 लाख का नुकसान हुआ है। इस दुर्घटना ने वन-वे सड़क डिज़ाइन और लगातार हो रहे हादसों पर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।1
- सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर खुलेआम सट्टे की पर्चियां काटी जा रही हैं, जिसका मुख्य आरोपी आशीष रैकवार बताया जा रहा है। मीडिया में लगातार खबरें आने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दिखावा साबित हुई है और यह धंधा धड़ल्ले से जारी है। इससे परेशान स्थानीय व्यापारियों ने अब खुद कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और पुलिस की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1