logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#Datia: पण्डोखर धाम पहुंचे जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर, देखें पूरा वीडियो...... #Datia: पण्डोखर धाम पहुंचे जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर, देखें पूरा वीडियो...... #दतिया #pandokhardham #महामंडलेश्वर #संत #धर्म

2 hrs ago
user_Shayar Ali Journalist
Shayar Ali Journalist
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

#Datia: पण्डोखर धाम पहुंचे जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर, देखें पूरा वीडियो...... #Datia: पण्डोखर धाम पहुंचे जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर, देखें पूरा वीडियो...... #दतिया #pandokhardham #महामंडलेश्वर #संत #धर्म

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर से जुड़े एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में बाल काटने का कार्य करता था। घटना वाले दिन वह कुछ पैसे लेकर मंदिर से अपने घर इंदरगढ़ लौट रहा था, लेकिन वह दो-तीन दिन तक घर नहीं पहुंचा। इसी बीच, दो दिन बाद इंदरगढ़ थाने से परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे ने जहर खा लिया है और उसे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, युवक की हालत गंभीर हो चुकी थी और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि किसी महिला ने युवक को जहर खिलाकर उसकी जान ली है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पर भी लगे अभद्रता के आरोप घटना के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वे शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। पुलिस जांच जारी मध्य प्रदेश पुलिस के तहत इंदरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला आत्महत्या या हत्या—दोनों एंगल से जांच के दायरे में है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    3
    दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर से जुड़े एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में बाल काटने का कार्य करता था। घटना वाले दिन वह कुछ पैसे लेकर मंदिर से अपने घर इंदरगढ़ लौट रहा था, लेकिन वह दो-तीन दिन तक घर नहीं पहुंचा।
इसी बीच, दो दिन बाद इंदरगढ़ थाने से परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे ने जहर खा लिया है और उसे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, युवक की हालत गंभीर हो चुकी थी और बाद में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि किसी महिला ने युवक को जहर खिलाकर उसकी जान ली है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस पर भी लगे अभद्रता के आरोप
घटना के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वे शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया।
पुलिस जांच जारी
मध्य प्रदेश पुलिस के तहत इंदरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला आत्महत्या या हत्या—दोनों एंगल से जांच के दायरे में है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मां शिव कामेश्वरी मंदिर अंदर ओरछा गेट झांसी पर मनाया गया धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव*
    1
    मां शिव कामेश्वरी मंदिर अंदर ओरछा गेट झांसी पर मनाया गया धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव*
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जहां एक कार और बाइक की भई जोरदार टककर बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है झाँसी रेफर
    1
    जहां एक कार और बाइक की भई जोरदार टककर बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है झाँसी रेफर
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के राजपाल सिंह ने किया नागदा पुलिस को सरेंडर नागदा के पास अपने गृह ग्राम रतन्याखेड़ी में मंडी पुलिस के सामने किया समर्पण मीडिया से बोला- पीड़ितों, मजबूर और महिलाओं को सताने वालों के खिलाफ विश्नोई गैंग की जारी रहेगी लड़ाई । खरगोन के कसरावद में एक उद्योगपति से 10 करोड़ की फिरौती के मामले में पुलिस को थी राजपाल की तलाश बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल ने नागदा में किया सरेंडर भीलगांव में किसान व व्यापारी दिलीप सिंह राठौर के घर पर फायरिंग और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में नागदा पुलिस ने किया गिरफ्तार 16 मार्च को हुई थी फायरिंग।
    2
    गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के  राजपाल सिंह ने किया नागदा पुलिस को सरेंडर नागदा के पास अपने गृह ग्राम रतन्याखेड़ी में मंडी पुलिस के सामने किया समर्पण मीडिया से बोला- पीड़ितों, मजबूर और महिलाओं को सताने वालों के खिलाफ विश्नोई गैंग की जारी रहेगी लड़ाई । 
खरगोन के कसरावद में एक उद्योगपति से 10 करोड़ की फिरौती के मामले में पुलिस को थी राजपाल की तलाश
बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल ने नागदा में किया सरेंडर भीलगांव में किसान व व्यापारी दिलीप सिंह राठौर के घर पर फायरिंग और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में नागदा पुलिस ने किया गिरफ्तार 16 मार्च को हुई थी फायरिंग।
    user_Pramendra kumar singh
    Pramendra kumar singh
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बबीना स्थित पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय अभिषेक राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बबीना स्थित पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय अभिषेक राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Anubhav shrivastava
    Anubhav shrivastava
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.) पोस्ट बाँदा द्वारा दिनांक 29.03.2026 को दर्ज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा बाँदा–डिंगवाही रेलवे सेक्शन में संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई। सूचना के अनुसार एक व्यक्ति लोहिया पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था तथा पत्थर फेंक रहा था। टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर किलोमीटर संख्या 1320/5-7 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय वर्मा पुत्र बंदर वर्मा, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम भूरागढ़, थाना मटौंध, जनपद बाँदा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है तथा कबाड़ा बीनने के दौरान 4-5 दिन पूर्व नशे की हालत में गाड़ी संख्या 26505 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका था। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे पूर्व में दर्ज मामले से सम्बद्ध करते हुए विधिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक: सुरुचि द्विवेदी (पर्यवेक्षण) सहायक उप निरीक्षक: विनय कुमार प्रधान आरक्षक: सतीश कुमार आरक्षक: बबलू राम इसके अतिरिक्त, वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा रेलवे ट्रैक के पास अनधिकृत रूप से वीडियो/रील बनाने के मामले भी संज्ञान में आए, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई। कुछ नाबालिग बच्चों को समझाकर उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई कि बच्चों को रेलवे ट्रैक के पास न जाने दें। *अपील:* रेलवे सुरक्षा बल, बाँदा नागरिकों से अपील करता है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अनधिकृत रूप से न जाएं तथा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसे कृत्यों से दूर रहें। ऐसा करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है और राष्ट्रीय संपत्ति को भी नुकसान पहुँचता है l
    2
    रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.) पोस्ट बाँदा द्वारा दिनांक 29.03.2026 को दर्ज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा बाँदा–डिंगवाही रेलवे सेक्शन में संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई। सूचना के अनुसार एक व्यक्ति लोहिया पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था तथा पत्थर फेंक रहा था।
टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर किलोमीटर संख्या 1320/5-7 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय वर्मा पुत्र बंदर वर्मा, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम भूरागढ़, थाना मटौंध, जनपद बाँदा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है तथा कबाड़ा बीनने के दौरान 4-5 दिन पूर्व नशे की हालत में गाड़ी संख्या 26505 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका था।
आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे पूर्व में दर्ज मामले से सम्बद्ध करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
प्रभारी निरीक्षक: सुरुचि द्विवेदी (पर्यवेक्षण)
सहायक उप निरीक्षक: विनय कुमार
प्रधान आरक्षक: सतीश कुमार
आरक्षक: बबलू राम
इसके अतिरिक्त, वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा रेलवे ट्रैक के पास अनधिकृत रूप से वीडियो/रील बनाने के मामले भी संज्ञान में आए, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई। कुछ नाबालिग बच्चों को समझाकर उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई कि बच्चों को रेलवे ट्रैक के पास न जाने दें।
*अपील:*
रेलवे सुरक्षा बल, बाँदा नागरिकों से अपील करता है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अनधिकृत रूप से न जाएं तथा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसे कृत्यों से दूर रहें। ऐसा करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है और राष्ट्रीय संपत्ति को भी नुकसान पहुँचता है l
    user_Mala Singh
    Mala Singh
    Content Creator (YouTuber) झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भांडेर थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल कार पर गिर गया। घटना के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, मेला ग्राउंड क्षेत्र में खड़ी एक कार पर अचानक विद्युत पोल गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे कार पर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस घटना में कार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक प्रहलाद राजपूत ने मामले की शिकायत भांडेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    भांडेर थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल कार पर गिर गया। घटना के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, मेला ग्राउंड क्षेत्र में खड़ी एक कार पर अचानक विद्युत पोल गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे कार पर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
इस घटना में कार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक प्रहलाद राजपूत ने मामले की शिकायत भांडेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दतिया। झांसी-ग्वालियर हाईवे पर मंगल ढाबा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिका कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    1
    दतिया।
झांसी-ग्वालियर हाईवे पर मंगल ढाबा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिका कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जीहां सेवड़ा बस स्टैंड सब्जी और फल के ठेलों से घिरा हुआ रहता है और दुकान वाले भी अपनी दुकानों के बाहर 10 फिट तक निकाल कर दुकान लगाए हुए है इस ओर न तो नगर परिषद सेवड़ा का ही ध्यान आकर्षित करती है और न ही पुलिस प्रशासन द्वारा इन ठेले वालों पर कार्यवाही होती है मन माने तरीके से जिसको जहां जगह दिखाईं पड़ती वह वहीं ठेला अडाय खड़ा हुआ है ये हाल है सेवड़ा बस स्टैंड का जबकि आने वाली 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसी बस स्टैंड परिसर में ।
    1
    जीहां सेवड़ा बस स्टैंड सब्जी और फल के ठेलों से घिरा हुआ रहता है और दुकान वाले भी अपनी दुकानों के बाहर 10 फिट तक निकाल कर दुकान लगाए हुए है इस ओर न तो नगर परिषद सेवड़ा का ही ध्यान आकर्षित करती है और न ही पुलिस प्रशासन द्वारा इन ठेले वालों पर कार्यवाही होती है मन माने तरीके से जिसको जहां जगह दिखाईं पड़ती वह वहीं ठेला अडाय खड़ा हुआ है ये हाल है सेवड़ा बस स्टैंड का जबकि आने वाली 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसी बस स्टैंड परिसर में ।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.