logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_विकाश यादव मीडिया
विकाश यादव मीडिया
जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नानेमऊ स्थित स्वागत वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र के 94 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली, जहाँ 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। ​समारोह में मदनपुर से 34, अंराव से 22, शिकोहाबाद ब्लॉक व नगर से 34 और सिरसागंज से 4 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने दीप प्रज्वलित कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शासन की ओर से जोड़ों को चांदी के आभूषण, पंखा, प्रेशर कुकर और डिनर सेट समेत 25 से अधिक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    नानेमऊ स्थित स्वागत वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र के 94 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली, जहाँ 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
​समारोह में मदनपुर से 34, अंराव से 22, शिकोहाबाद ब्लॉक व नगर से 34 और सिरसागंज से 4 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने दीप प्रज्वलित कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शासन की ओर से जोड़ों को चांदी के आभूषण, पंखा, प्रेशर कुकर और डिनर सेट समेत 25 से अधिक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Avadesh Kumar
    1
    Post by Avadesh Kumar
    user_Avadesh Kumar
    Avadesh Kumar
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित फिरोजाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र, सिविल लाइंस में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।
    1
    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र, सिविल लाइंस में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।
    user_PCT News Firozabad
    PCT News Firozabad
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फिरोजाबाद के ग्राम रसीदपुर कनेटा में शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं
    1
    फिरोजाबाद के ग्राम रसीदपुर कनेटा में शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता राजेश ने अपने 11 वर्षीय बेटे मयंक की हंसिया से 25 से 30 वार कर निर्मम हत्या कर दी और शव को घर के अंदर संदूक में छिपा दिया। घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है। मां उर्मिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने संपत्ति विवाद और बेटे को अपना न मानने के संदेह में हत्या करने की बात कबूल की है।
    1
    फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
पिता राजेश ने अपने 11 वर्षीय बेटे मयंक की हंसिया से 25 से 30 वार कर निर्मम हत्या कर दी और शव को घर के अंदर संदूक में छिपा दिया।
घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है। मां उर्मिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने संपत्ति विवाद और बेटे को अपना न मानने के संदेह में हत्या करने की बात कबूल की है।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शिकोहाबाद के बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोग नशे की हालत में थे और वाहन के भीतर से शराब की बोतलें व एक पुलिसकर्मी का आईकार्ड भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
    1
    शिकोहाबाद के बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोग नशे की हालत में थे और वाहन के भीतर से शराब की बोतलें व एक पुलिसकर्मी का आईकार्ड भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फिरोजाबाद से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही 11 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र का है। 2 फरवरी 2026 को सब्जी मंडी से श्रीराम ग्लास फैक्ट्री जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मकान में मासूम मयंक का खून से लथपथ शव संदूक के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मृतक की मां उर्मिला की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
    1
    फिरोजाबाद से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
जहां एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही 11 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र का है।
2 फरवरी 2026 को सब्जी मंडी से श्रीराम ग्लास फैक्ट्री जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मकान में मासूम मयंक का खून से लथपथ शव संदूक के अंदर मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मृतक की मां उर्मिला की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
    user_PCT News Firozabad
    PCT News Firozabad
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक सनकी छात्र ने टीचर के काटे दोनो होंठ,टियूशन पढ़ाने गई महिला टीचर का रास्ता रोककर किया हमला, टीचर की हालत गंभीर, आगरा में चल रहा उपचार।घटना का सीसीटीवी आया सामने।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना। मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। एक सिरफिरे कक्षा 12 के छात्र ने अपनी ही महिला टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। शिक्षका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कक्षा 12 के छात्र ने अपनी ही टीचर के साथ पहले स्कूल में ही छेडखानी शुरु कर दी तो इसकी शिकायत जब छात्र के परिजनो से की गई तो कुछ समय तो ये सही रहा लेकिन इसने फिर से हरकते करना शुरु कर दिया। इससे परेशान होकर महिला टीचर ने वो स्कूल ही छोड़ दिया, और दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरु कर दिया। ये छात्र इतने पर भी नहीं रुका उसने महिला शिक्षका का वहाँ भी पीछा करना शुरु कर दिया, टीचर ने परेशान होकर जब इसका विरोध किया तो इस छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया।जब महिला टीचर एक बच्चे को घर पर ही टियूशन पढ़ाने जा रही थी इस छात्र ने टीचर को वही रास्ते में रोककर पहले गले मे हाथ डालकर आगे ले गया और फिर टीचर पर हमला बोल दिया, इस घटना को अंजाम देने के बाद ये सनकी छात्र फरार हो गया।गंभीर हालत में टीचर को जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर किया गया है। टीचर का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।इस घटना का अब सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमे ये छात्र महिला टीचर को गले मे हाथ डाल कर ले जाता हुआ दिखाई देता है और फिर हमलावर हो जाता है।टीचर के भाई ने आरोपी छात्र के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी है।हमले में घायल टीचर का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मैनपुरी कोतवाली में टीचर के भाई द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि उसकी बहन एक निजी विद्यालय में पढ़ाती हैं, मैनपुरी शहर निवासी कक्षा 12 का छात्र उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है और अक्सर अश्लील हरकतें करता था, बहन ने इसकी शिकायत पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की तो मां ने भरोसा दिलाया था कि वह दोवारा कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन इस छात्र की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। छात्र की हरकतो से परेशान होकर टीचर ने वो विद्यालय भी छोड़ दिया और किसी दूसरे विद्यालय में पढ़ाना शुरु कर दिया, लेकिन इस छात्र ने यहां भी टीचर का पीछा करना शुरु कर दिया। ये टीचर जब किसी छात्र को कोचिंग पढ़ाने जा रहीं थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सनकी छात्र ने टीचर का रास्ता रोक लिया, वह टीचर के साथ छेडछाड़ करने लगा, जब टीचर ने इसका विरोध किया तो सनकी छात्र ने धारदार हथियार से टीचर के ऊपर हमला बोल दिया, उसने टीचर के चहेरे पर वार किए, सनकी छात्र ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी टीचर के दोनो होंठ काट डालें। घायल टीचर को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल टीचर का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।फिलहाल इस मामले में महिला टीचर के परिजन कुछ बोलने से साफ इनकार के रहे है।
    4
    जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी में एक सनकी छात्र ने टीचर के काटे दोनो होंठ,टियूशन पढ़ाने गई महिला टीचर का रास्ता रोककर किया हमला, टीचर की हालत गंभीर, आगरा में चल रहा उपचार।घटना का सीसीटीवी आया सामने।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना।
मैनपुरी सदर कोतवाली  क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। एक सिरफिरे कक्षा 12 के छात्र ने अपनी ही महिला टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। शिक्षका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कक्षा 12 के छात्र ने अपनी ही टीचर के साथ पहले स्कूल में ही छेडखानी शुरु कर दी तो इसकी शिकायत जब छात्र के परिजनो से की गई तो कुछ समय तो ये सही रहा लेकिन इसने फिर से हरकते करना शुरु कर दिया। इससे परेशान होकर महिला टीचर ने वो स्कूल ही छोड़ दिया, और दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरु कर दिया। ये छात्र इतने पर भी नहीं रुका उसने महिला शिक्षका का वहाँ भी पीछा करना शुरु कर दिया, टीचर ने परेशान होकर जब इसका विरोध किया तो इस छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया।जब महिला टीचर एक बच्चे को घर पर ही टियूशन पढ़ाने जा रही थी इस छात्र ने टीचर को वही रास्ते में रोककर पहले गले मे हाथ डालकर आगे ले गया और फिर टीचर पर हमला बोल दिया, इस घटना को अंजाम देने के बाद ये सनकी छात्र फरार हो गया।गंभीर हालत में टीचर को जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर किया गया है। टीचर का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।इस घटना का अब सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमे ये छात्र महिला टीचर को गले मे हाथ डाल कर ले जाता हुआ दिखाई देता है और फिर हमलावर हो जाता है।टीचर के भाई ने आरोपी छात्र के खिलाफ मैनपुरी  कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी है।हमले में घायल टीचर का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मैनपुरी कोतवाली में टीचर के भाई द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि उसकी बहन एक निजी विद्यालय में पढ़ाती हैं, मैनपुरी शहर निवासी कक्षा 12 का  छात्र उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है और अक्सर अश्लील हरकतें करता था, बहन ने इसकी शिकायत पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की तो मां ने भरोसा दिलाया था कि वह दोवारा कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन इस छात्र की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। छात्र की हरकतो से परेशान होकर टीचर ने वो विद्यालय भी छोड़ दिया और किसी दूसरे विद्यालय में पढ़ाना शुरु कर दिया, लेकिन इस छात्र ने यहां भी टीचर का पीछा करना शुरु कर दिया। ये टीचर जब  किसी छात्र को कोचिंग पढ़ाने जा रहीं थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सनकी छात्र ने टीचर का रास्ता रोक लिया, वह टीचर के साथ छेडछाड़ करने लगा, जब टीचर ने इसका विरोध किया तो सनकी छात्र ने धारदार हथियार से टीचर के ऊपर हमला बोल दिया, उसने टीचर के चहेरे पर वार किए, सनकी छात्र ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी टीचर के दोनो होंठ काट डालें। घायल टीचर को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल टीचर का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।फिलहाल इस मामले में महिला टीचर के परिजन कुछ बोलने से साफ इनकार के रहे है।
    user_देवेंद्र सिंह पाल
    देवेंद्र सिंह पाल
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.