Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा जिले के विभिन्न गांव में होली के गैर नृत्य की रही धूम बालोतरा जिले के विभिन्न गांव में होली के बाद गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ऐसे ही आयोजन लगातार हो रहे हैं। ग्रामीण लोग इस गैर नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।
Pukhraj soni
बालोतरा जिले के विभिन्न गांव में होली के गैर नृत्य की रही धूम बालोतरा जिले के विभिन्न गांव में होली के बाद गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ऐसे ही आयोजन लगातार हो रहे हैं। ग्रामीण लोग इस गैर नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मोतीसरा में होलिका दहन के बाद धूमधाम से मनाया गया ‘ढूंढो उत्सव’, फागुनी गीतों और गैर नृत्य से गूंजा गांव मोतीसरा रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर मोतीसरा गांव में होलिका दहन के अगले दिन प्रातःकाल पारंपरिक ‘ढूंढो उत्सव’ महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया सुबह से ही गांव की समस्त गलियों में ग्रामवासी एकत्र होकर छोटे बच्चों को ढूंढने” की परंपरा निभाते हैं। जिस परिवार में छोटे बच्चे को ढूंढा जाता है, वहां सभा का आयोजन किया जाता है। परिवारजन सभी उपस्थित लोगों का गुड़-मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर महिलाएं और बालिकाएं फागुन के पारंपरिक गीत गाते हुए लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करती हैं। फागुनी गीतों पर लूर लेकर गीत गाती है और गांव के आम चौवटा ठाकुर जी मंदिर एवं हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में गैरियों द्वारा ढोल-थाली और चंग की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया। ढोल-थाली की खनक और चंग की गूंज से पूरा गांव फागुनी रंग में सराबोर हो जाता है गैरिया जोश, उमंग और उत्साह के साथ फागुन के गीत गाते हुए जबरदस्त गैर नृत्य करते नजर आए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग गैर नृत्य देखने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सभी को प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस पारंपरिक आयोजन ने गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाता है1
- बाड़मेर जल निगम के कार्यों से परेशान ग्रामीण लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद। बायतु ग्राम पंचायत बूठसरा में लंबे चमय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही कई बार जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता था जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीणों ने विरोध किया विरोध करने पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा आकर ग्रामीणों से समझाइस की और आश्वासन दिया एक सप्ताह में संपूर्ण इलाके में पानी की सप्लाई कर दी जाएगी इसके बाद ग्रामीणों में ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया बाड़मेर से गोरधन सिंह जाट की रिपोर्ट4
- मौखाब से झाख जाने वाली सड़क पर बाइक हुई असंतुलित। बायतु मौखाब से झाख जाने वाली सड़क पर बाइक असंतुलित हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मोखाब से झाख जाने वाली सड़क पर आदित्य बिड़ला व स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी ने अपनी मन मर्जी से नई सड़क पर मुरडा डाल दिया है। जिसके चलते प्रतिदिन इस मुरड़े के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें कई दुपहिया वाहन चालक गंभीर घायल हो गए हैं। यहां सड़क के बीचों बीच कंक्रीट होने के कारण लगभग 15 से अधिक लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। सड़क पर अचानक काकरीट आने से बाइक असंतुलित होकर पलट जाती है, जिससे दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होता है। वही साथ ही उस पर सवार पूरी तरह गंभीर घायल हो जाते हैं। कंपनी को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी यह मुरड़ा नहीं हटाया जा रहा है।1
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने रंगो का त्यौहार होली बड़े धूमधाम के साथ जवानों के साथ मनाई1
- मारवाड़ योद्धा जोन की एयू बनो चैम्पियन की सभी खेल लोकेशनों पर होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जोन खेल सुपर कोच कन्हैयालाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स कोच पूजा सिंह के सानिध्य में आहोर लोकेशन पर,फुटबॉल कोच उत्तम काबावत के सानिध्य में भीनमाल लोकेशन पर, फुटबॉल कोच प्रदीप कुमार के सानिध्य में सुमेरपुर लोकेशन पर,थ्रोबाल कोच कैलाशचंद्र के सानिध्य में बादनवाड़ी लोकेशन पर, एथलेटिक्स कोच झालाराम राणा के सानिध्य में सायला लोकेशन पर,एथलेटिक्स कोच पारती चौहान के सानिध्य में सिरोही लोकेशन पर व मुक्केबाजी वुशू खिलाड़ियों ने जालोर लोकेशन पर अबीर व गुलाल के साथ होली के पर्व का आनन्द लिया।मारवाड़ योद्धा जोन के सुपरकोच कन्हैयालाल मिश्रा ने फाल्गुली मस्ती व देशभक्ति से सराबोर गीत, थे खेलो लाल गुलाल,होली नित आवे व हां रे होली आई रे गीतों की खिलाड़ियों के साथ सामूहिक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान मुक्केबाज खिलाड़ी अनिता कुमारी, भावेश कुमार, चेतन कुमार व उत्कर्ष मिश्रा ने होली पर्व के बारे में अपने विचार प्रकट किये।होली गीतों की मिठास के बाद सभी खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली।उसके बाद उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।2
- सुनसान खेत में लगी आग, भारी नुकसान टला रामेश्वर गोस्वामी भास्कर न्यूज़, असाडा असाडा बाईपास सड़क स्थित माडेसी नाड़ी के पीछे एक सुनसान खेत में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेत में सूखी घास और खड़ी फसल होने से आग तेजी से फैलती चली गई।दोपहर करीब 3 बजे दैनिक भास्कर टीम को सूचना मिली कि असाडा बाईपास पर माडेसी नाड़ी के पीछे खेत में आग धधक रही है। सूचना मिलते ही भास्कर टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक तौर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। आग लगातार बढ़ती जा रही थी और पास के खेतों तक पहुंचने का खतरा बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास की झाड़ियों और खेत की मेड़ों पर पानी का छिड़काव कर आग को आगे बढ़ने से रोका।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि खेत में खड़ी फसल एवं सूखी घास को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई या फिर किसी लापरवाही के चलते यह घटना हुई। जसोल पुलिस की टीम भी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है4
- बाड़मेर/बालोतरा पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों और उनके परिवारों के साथ होली का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया रंग-गुलाल लगाकर, होली के गीतों पर डांस कर पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दबाव से दूर कुछ समय खुशियों के साथ बिताया और भाईचारे का संदेश दिया1
- जालौर बुधवार को शहर में पुलिस विभाग द्वारा उत्साह के साथ होली मनाई गई पुलिस लाइन परिसर से ढोल नगाड़ा डीजे के साथ से पुलिस के अधिकारी व कार्मिक एसपी निवास पर पहुंचे जहां पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदुलिया के साथ होली खेली गई एसपी निवास से ढोल नगाड़ों के साथ रवाना होते हुए वापस पुलिस लाइन परिसर पहुंचे जहां पर डीजे की संगीत के साथ पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने शानदार फाग गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, इस दौरान जिला स्तरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे2
- Post by Nihal Khan1