पलिया पुलिस के हंटर के बाद भी नशेड़ियों के हौसले बुलंद, भारत-नेपाल सीमा पर 'नशे के नेटवर्क' से बढ़ रहा आक्रोश पलिया कलां (खीरी) पलिया पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान और सख्त कार्रवाई के बावजूद, क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई 'हंटर' रूपी कार्रवाई से जहां नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा था और कई जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए थे, वहीं धरातल पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों का मानना है कि इन नशेड़ियों के तार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से गहरे जुड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अक्सर नेपाल से आने वाले नशेड़ी युवक और युवतियां भारतीय क्षेत्र की सड़कों पर खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि नशे की अधिकता के कारण इन युवाओं को अपने कपड़ों तक का होश नहीं रहता, जो सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली तस्वीरें पेश कर रहा है। पलिया पुलिस ने पिछले कुछ समय में नशे के कई बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। लेकिन खुलेआम घूमते नशेड़ियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नशे के कुछ सौदागर अब भी पुलिस की नजरों से बचकर 'आंख-मिचोली' का खेल खेल रहे हैं और अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। खुलेआम हो रहे इस नशे के तांडव और गिरते सामाजिक स्तर को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ाई जाए तथा नशे के बचे-खुचे अड्डों पर निर्णायक प्रहार किया जाए ताकि समाज को इस अभिशाप से मुक्ति मिल सके।
पलिया पुलिस के हंटर के बाद भी नशेड़ियों के हौसले बुलंद, भारत-नेपाल सीमा पर 'नशे के नेटवर्क' से बढ़ रहा आक्रोश पलिया कलां (खीरी) पलिया पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान और सख्त कार्रवाई के बावजूद, क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई 'हंटर' रूपी कार्रवाई से जहां नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा था और कई जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए थे, वहीं धरातल पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों का
मानना है कि इन नशेड़ियों के तार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से गहरे जुड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अक्सर नेपाल से आने वाले नशेड़ी युवक और युवतियां भारतीय क्षेत्र की सड़कों पर खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि नशे की अधिकता के कारण इन युवाओं को अपने कपड़ों तक का होश नहीं रहता, जो सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली तस्वीरें पेश कर रहा है। पलिया पुलिस ने पिछले कुछ समय में नशे के कई बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। लेकिन खुलेआम घूमते
नशेड़ियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नशे के कुछ सौदागर अब भी पुलिस की नजरों से बचकर 'आंख-मिचोली' का खेल खेल रहे हैं और अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। खुलेआम हो रहे इस नशे के तांडव और गिरते सामाजिक स्तर को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ाई जाए तथा नशे के बचे-खुचे अड्डों पर निर्णायक प्रहार किया जाए ताकि समाज को इस अभिशाप से मुक्ति मिल सके।
- *क्योंकि इस ड्रग्स ने कई मांओं की गोद सूनी कर दी, कई औरतों के मांग का सिंदूर छीन लिया, कई बहनों के भाई छीन लिए, कई बच्चों के पिता छीन लिए, और कइयों के बुढ़ापे का सहारा छिन लिया और देश के बेहतर भविष्य को छीन लिया* *एक ड्रग्स का D... G.... ऐसा कारोबारी जिसके ऊपर अभी तक एक भी मुकदमे पंजीकृत करने में असफल रही पुलिस क्योंकि अभी तक इस माफिया को पुलिस रंगे हाथ नहीं पकड़ पाई* *इस समय इन चारों में कुछ शातिर माफिया जिसने अपनी सारी प्रॉपर्टी अपनी मां और रिश्तेदारों के नाम कर रखी है अगर उनकी कुंडली खंगाली जाए तो करोड़ों की अवैध संपत्ति का होगा खुलासा* *जो भी ड्रग्स माफिया है वह चंडीगढ़,बेंगलुरु,लखनऊ जरूर जाता है क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है ड्रग्स के मुख्य संचालक वहीं पर बैठे हैं वहीं से चलता है सारा खेल* *इनके तार लखनऊ चंडीगढ़ बेंगलुरु से जुड़े हुए हैं अब भतीजे के काम को चाचा अंजाम दे रहा है और एक नया खिलाड़ी शामिल हुआ है रंग1
- ✍🏻.. *पलिया में बढ़ता नशे का कारोबार: छोटे नशेड़ियों पर कार्रवाई, असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?* ✍🏻..जिला खीरी थाना पलिया क्षेत्र में इन दिनों अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में स्मैक जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। ✍🏻..पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई करते हुए कई नशे के आदी व्यक्तियों और छोटे स्तर के सप्लायर्स को गिरफ्तार किया जाता है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे काम कर रहे बड़े सप्लायर और असली मास्टरमाइंड आखिर कब कानून के शिकंजे में आएंगे। ✍🏻..स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नशे की जड़ तक पहुंचने के लिए सिर्फ नशेड़ियों पर कार्रवाई काफी नहीं है, बल्कि इस अवैध धंधे को संचालित करने वाले मुख्य आरोपियों तक पहुंचना जरूरी है। लोगों ने यह भी मांग की है कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। थाना पलिया पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और लगातार अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ✍🏻.पलिया में नशे के बढ़ते जाल को खत्म करने के लिए जरूरी है कि कानून का शिकंजा सिर्फ छोटे अपराधियों तक सीमित न रहे, बल्कि इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस और व्यापक कार्रवाई की जाए।1
- लखीमपुर खीरी में एक तरफ किसान दिनभर तपती धूप में सिलेंडर और डीजल पेट्रोल की लाइन में लगकर गए सिलिंडर प्राप्त करते हैं तो वहीं एजेंसी मालिकों की गुंडागर्दी सरेआम देखने को मिल रही है। एक दिव्यांग व्यक्ति जो सिलेंडर के लिए लाइन में लगा एजेंसी स्टाफ से गिड़गिड़ा रहा था, ऐसे में झल्लाये एजेंसी मालिक ने कर दी दिव्यांग की पिटाई कर दी वहीं वीडियो बना रहे युवक को भी मारने के लिए दौड़ाया और गंदी गंदी गालियों से भी नवाजा। इस महामारी में एजेंसी मालिकों की गुंडागर्दी। पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामला कस्ता गैस एजेंसी का है।1
- *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर — मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा।डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल , घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।2
- Post by यूपी समाचार1
- अभी-अभी सड़क हादसा फरधान क्षेत्र के कैहमरा के राजापुर1
- "पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भारत में दाम नियंत्रित है" CM योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उदघाटन समारोह में कहा...1
- जम्मू लेह मार्ग पर कल लद्दाख में यही पर बड़ा हादसा हुआ था जिसमे हमारे 6 जवान सहित 9 लोगों की मौत इस हादसे में हुई और कई घायल हुए थे1
- Post by यूपी समाचार1