पुलिस लाइन्स में 17वीं अन्तर्जनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ पुलिस लाइन्स में 17वीं अन्तर्जनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन, आगरा जोन के 202 पुलिस खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा कासगंज। पुलिस लाइन्स कासगंज के परेड ग्राउंड में बुधवार को आगरा जोन की 17वीं अन्तर्जनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पुलिस खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में आगरा जोन के सभी जनपदों से 149 पुरुष और 53 महिला, कुल 202 पुलिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रथम दिन इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी 100 मीटर पुरुष वर्ग: दीपांशु-अलीगढ़ प्रथम, सूरज-एटा द्वितीय और मनीष-मथुरा तृतीय रहे। 100 मीटर महिला वर्ग: संजना शर्मा-एटा प्रथम, प्रियंका-मथुरा द्वितीय और अंजलि-कासगंज तृतीय रहीं। 200 मीटर पुरुष वर्ग: विश्व वीर-अलीगढ़ प्रथम, दीपक-कासगंज द्वितीय और आशीष-फिरोजाबाद तृतीय रहे। 200 मीटर महिला वर्ग: प्रिया-फिरोजाबाद प्रथम, नीतू-एटा द्वितीय और आरती-मथुरा तृतीय रहीं। 400 मीटर पुरुष वर्ग: दीपांशु-अलीगढ़ प्रथम, सूरज-एटा द्वितीय और मोहन-फिरोजाबाद तृतीय रहे। 400 मीटर महिला वर्ग: गौरी-फिरोजाबाद प्रथम, शिवानी-एटा द्वितीय और अंजलि-कासगंज तृतीय रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग: अर्जुन पवार-कासगंज प्रथम, राहुल अत्री-फिरोजाबाद द्वितीय और आशीष-फिरोजाबाद तृतीय रहे। लंबी कूद महिला वर्ग: प्रियंका-मथुरा प्रथम, सृष्टि-आगरा द्वितीय और आरती-मथुरा तृतीय रहीं। चक्का फेंक पुरुष वर्ग: हरवेन्द्र सिंह-अलीगढ़ प्रथम, करन-कासगंज द्वितीय और प्रदीप-फिरोजाबाद तृतीय रहे। चक्का फेंक महिला वर्ग: प्रेरणा-फिरोजाबाद प्रथम, रश्मि-मथुरा द्वितीय और रोहिणी-मथुरा तृतीय रहीं। 110 मीटर हर्डल्स पुरुष वर्ग: अर्जुन पवार-कासगंज प्रथम, अंकित-एटा द्वितीय और आशीष-फिरोजाबाद तृतीय रहे। 110 मीटर हर्डल्स महिला वर्ग: सोनिया-आगरा प्रथम, शिवानी-कासगंज द्वितीय और रुचि-फिरोजाबाद तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए निर्णायक मंडल, टीम इंचार्ज तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन/सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश तिवारी, आरआई लाइन सुभाष सिंह, सूबेदार सुजान सिंह, पीटीआई हरिओम सहित निर्णायकगण, टीम इंचार्ज, प्रतिभागी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

- पूछता है भारत, सवालों के जवाब कौन देगा, आप अपनी राय कमेंट में दीजिए।1
- उन्नाव में हरे-भरे नीम के पेड़ों पर चला आरा! तियर में पेड़ कटान से उठे सवाल | AS NATIONAL NEWS 24 🔴 उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़ हरी-भरी नीम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी कटान को लेकर उठे सवाल उन्नाव से सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट। उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में ग्राम तियर के पास हरे-भरे नीम के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तियर बाजार के पास बंबी से कुछ दूरी पर खेतों में खड़े दो हरे-भरे नीम के पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। मौके पर पेड़ों की कटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि हरे पेड़ों पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कटान की जानकारी नहीं है? वहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि पेड़ों की कटान बिना अनुमति की गई है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? बताया गया है कि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना होगा कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हैं या नहीं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है। फिलहाल, हरे-भरे पेड़ों की कटान को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है और जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। उन्नाव से सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ। AS NATIONAL NEWS 241
- प्रतापगढ़ में भेड़ बकरियों के साथ सच में कोई समस्या है। एक के पीछे एक भागती रहती हैं। मौत आ जाए मगर भेड़चाल नहीं रुकती। प्रतापगढ़ (यूपी) की ये घटना दर्दनाक है मगर किसको जिम्मेदार ठहराएं और क्यों? भेड़चाल की मानसिकता और चरवाहों की मूर्खता के अलावा और कौन जिम्मेदार है?1
- वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नमामि भारतम् कार्यक्रम का होगा आयोजन एटा। नगर में आयोजित होने वाले " नमामि भारतम् "कार्यक्रम के संदर्भ में विद्या भारती की ओर से नामित कार्यक्रम के प्रांत संयोजक , सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम हम सभी भारतीयों का राष्ट्रगीत बना। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले लाठियां और अंग्रेजों की गोलियां खाने वाले तथा फांसी पर चढ़ने वाले वीर देशभक्तों को इस गीत ने हमेशा प्रेरणा और उत्साह दिया। कोई साधारण गीत इतने लंबे समय तक अर्थात 150 वर्षों तक निरंतर जन जन में प्रचलित नहीं रहता किंतु वर्तमान पीढ़ी के अधिकांश लोग शायद इस गीत की 200 वी जयंती ना देख पाए इसलिए अपने जीवन काल में इसकी 150 वी जयंती का साक्षी बनना वास्तव में एक बहुत बड़ा सुखद संयोग और पुण्य होगा। इसलिए गीत की 150 वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अनुसार विद्या भारती द्वारा 25 सितंबर को 11:00 बजे संपूर्ण भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों पर , एक स्वर , एक लय, एक समय में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गायन करके " गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड " में दर्ज कराकर भारत का गौरव बढ़ाने की योजना है। यह गीत 1875 में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया। उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में इसका प्रकाशन हुआ। इस गीत में भारत माता के तीन स्वरूपों का वर्णन किया गया है । पहले स्थूल रूप स्वरूप में देश की भौगोलिक भूमि, नदियां और प्रकृति, दूसरे सूक्ष्म रूप में भारत माता की संतानों की बाहुबलधारिणी शक्ति और वात्सल्य भाव तथा तीसरे स्वरूप शरीर रूप में भारत माता के सनातन और आध्यात्मिक स्वरूप को उल्लखित किया गया है। संविधान सभा की अंतिम बैठक में डॉ राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की थी कि "जन गण मन " को राष्ट्रगान के रूप में और वंदे मातरम को "राष्ट्रगीत "के रूप में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वंदे मातरम का ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान रहा है इसलिए इसे जन गण मन राष्ट्रगान के समान ही सम्मान और दर्जा प्राप्त होगा। 14 और 15 अगस्त की अर्धरात्रि को स्वाधीनता समारोह में सुचेता कृपलानी ने इसे गाया था ।इसके बाद 15 अगस्त की सुबह ऑल इंडिया रेडियो पर इसका सस्वर प्रसारण प्रसिद्ध संगीतकार पंडित ओंकार नाथ ठाकुर द्वारा किया गया था। हम सभी देशवासियों को अपने राष्ट्रगीत का गायन करने में गर्व की अनुभूति होनी चाहिए और अपनी भावी पीढ़ी को भी इसका सस्वर वाचन करने की प्रेरणा देनी चाहिए। मातृ संस्था के अध्यक्ष बृजनंदन माहेश्वरी योजना को सफल बनाने के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में बताया एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मातृ संस्था के मंत्री संजीव गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर एटा के प्रबंधक अतुल राठी ने कहा कि सभी प्रशासनिक कार्यालय में, बाजार में, विद्यालयों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की जाएगी। प्रचार प्रसार प्रमुख डॉक्टर अरुण राजोरिया ने योजना को सफल बनाने के लिए जन जन में जागरण करने के लिए मीडिया की भूमिका के संदर्भ में विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष बृजनंदन माहेश्वरी ,मंत्री संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल,सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक अतुल राठी, सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे मार्ग के प्रबंधक सर्वेश बाबू दीक्षित, सरस्वती शिशु मंदिर सुनहरी नगर के प्रबंधक बीएल वर्मा, सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार यादव,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दद्दन सिंह, हरीश गंगवार, रजनीश मिश्रा, रजनीकांत दुबे आदि की उपस्थिति रही।4
- #BJP_RSS_कीविचारधारा डिजिटल चक्रव्यूह की मार से मुफ्त की जाल मे 0.4% फंसा किसान गरीब मजदूर व्यापारी यह लूट है #BAP1
- अतरौली में गूंजी PDA की हुंकार, जाटव मान-सम्मान पंचायत में किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे छाए1
- # मबाची कैश तेल, बालों की हर समस्या का आयुर्वेदिक इलाज।1
- दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार ।1