logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

4 hrs ago
user_A K Mishra
A K Mishra
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जुटेंगे व्यापारी अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यालय अमेठी में आयोजित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
    4
    अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जुटेंगे व्यापारी
अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यालय अमेठी में आयोजित किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • अमेठी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ पंच सम्मेलन प्रधानों पंचों को दी गई जानकारी ब्लॉक सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा वीबीजी राम जी योजना में मजदूरी 3सौ रू हो गई है आनलाइन उपस्थित दर्ज होगी खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने मनरेगा में गुणवत्ता कीअनदेखी करने पर कार्रवाई कीजानकारी दिया प्रमुख मन्जू मौर्या अविनाश शुक्ला सहित दर्जनों लोग थे
    1
    अमेठी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ पंच सम्मेलन प्रधानों पंचों को दी गई जानकारी 
ब्लॉक सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा वीबीजी राम जी योजना में मजदूरी 3सौ रू  हो गई है आनलाइन उपस्थित दर्ज होगी खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने मनरेगा में गुणवत्ता कीअनदेखी करने पर कार्रवाई कीजानकारी दिया प्रमुख मन्जू मौर्या अविनाश शुक्ला सहित दर्जनों लोग थे
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव की पोस्ट को पुलिस ने बताया भ्रामक, दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर था विवाद सुलतानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के ग्राम बनकेपुर में पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को पुलिस ने जांच के बाद असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं और बंटवारे के बाद पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हरिराम ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उनके विपक्षियों द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे के बाद पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर विवाद का समाधान कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की। वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, बुजुर्ग का गला दबाने तथा हसिया-कुल्हाड़ी लेकर घेराबंदी किए जाने जैसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इन तथ्यों को पूर्णतया असत्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों की जांच की गई है। जांच में मामला सगे भाइयों के बीच पानी निकासी के विवाद का पाया गया है और वायरल पोस्ट में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यहीन हैं।
    1
    पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव की पोस्ट को पुलिस ने बताया भ्रामक, दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर था विवाद
सुलतानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के ग्राम बनकेपुर में पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को पुलिस ने जांच के बाद असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं और बंटवारे के बाद पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, हरिराम ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उनके विपक्षियों द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे के बाद पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर विवाद का समाधान कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की।
वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, बुजुर्ग का गला दबाने तथा हसिया-कुल्हाड़ी लेकर घेराबंदी किए जाने जैसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इन तथ्यों को पूर्णतया असत्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है।
पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों की जांच की गई है। जांच में मामला सगे भाइयों के बीच पानी निकासी के विवाद का पाया गया है और वायरल पोस्ट में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यहीन हैं।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • थाना कुंडा क्षेत्र के श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार कुंडा ने क्या कहा थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में इलाज के दौरान 01 व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बंध -क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस की बाइट
    1
    थाना कुंडा क्षेत्र के श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार कुंडा ने क्या कहा
थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में इलाज के दौरान 01 व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बंध -क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस की बाइट
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे। पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया। शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
    1
    सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान
2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज
सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।
पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे।
पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया।
शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगौली गांव के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
    1
    रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल

रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल
अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगौली गांव के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.