मिर्जापुर में शास्त्री ब्रिज चौकी प्रभारी पर जमीनी विवाद में हस्तक्षेप का आरोप मिर्जापुर शहर के शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। गणेश प्रसाद मौर्य व स्थानीय सभासद पति ने आरोप लगाया है कि लगभग 5–6 माह पहले गणेश प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी पार्वती देवी के नाम पर ईश्वर चंद्र सोनकर से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। बताया जा रहा है कि अब एक महिला द्वारा चौकी शास्त्री ब्रिज पर शिकायत दी गई है कि उक्त जमीन उसकी है। इसके बाद मामले में चौकी प्रभारी के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार व स्थानीय सभासद पति का आरोप है कि राजस्व विभाग से जमीन का निरीक्षण कराए बिना ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि करीब 5 माह पहले बनी बाउंड्री वॉल को गिराने के लिए धमकाया जा रहा है।, वही गणेश प्रसाद मौर्य व स्थानीय सभासद का यह भी कहना है कि यदि राजस्व टीम जाकर निरीक्षण करती है वह राजस्व टीम का जो भी फैसला होगा हम सभी मानने के लिए तैयार हैं Bite 1 - गणेश प्रसाद मौर्य Bite 2 - विकास यादव सभासद पति
मिर्जापुर में शास्त्री ब्रिज चौकी प्रभारी पर जमीनी विवाद में हस्तक्षेप का आरोप मिर्जापुर शहर के शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। गणेश प्रसाद मौर्य व स्थानीय सभासद पति ने आरोप लगाया है कि लगभग 5–6 माह पहले गणेश प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी पार्वती देवी के नाम पर ईश्वर चंद्र सोनकर से जमीन की रजिस्ट्री
कराई थी। बताया जा रहा है कि अब एक महिला द्वारा चौकी शास्त्री ब्रिज पर शिकायत दी गई है कि उक्त जमीन उसकी है। इसके बाद मामले में चौकी प्रभारी के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार व स्थानीय सभासद पति का आरोप है कि राजस्व विभाग से जमीन का निरीक्षण कराए बिना ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर दबाव बना रहे हैं। उनका
कहना है कि करीब 5 माह पहले बनी बाउंड्री वॉल को गिराने के लिए धमकाया जा रहा है।, वही गणेश प्रसाद मौर्य व स्थानीय सभासद का यह भी कहना है कि यदि राजस्व टीम जाकर निरीक्षण करती है वह राजस्व टीम का जो भी फैसला होगा हम सभी मानने के लिए तैयार हैं Bite 1 - गणेश प्रसाद मौर्य Bite 2 - विकास यादव सभासद पति
- #जय भीम 🙏1
- “लखनऊ में आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन | CM योगी का बड़ा संदेश” लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। देखिए पूरा कार्यक्रम और भाषण।1
- भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।1
- ग्राम सभा डोमनपुर ब्लॉक भदोही जिला भदोही में जांच करके बिजली का खम्बा लगाया जाय।1
- मोबाईल वितरण के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट1
- हेडलाइन (ब्रेकिंग न्यूज़): भदोही के जंगीगंज धनतुलसी तिराहे पर ठेलों का अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी तिराहे पर इन दिनों ठेला-खोमचा लगाने वालों की वजह से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के किनारे और तिराहे के पास ठेले खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब स्कूल, बाजार और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।1
- आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।4
- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी घायल मौत से घर परिवार में मचा कोहराम औराई थाना क्षेत्र के वनजारी गांव गांव के के पास नेशनल हाईवे पर ओमप्रकाश मिश्रा अपने पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से ओमप्रकाश 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1