logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व उपकरण वितरण, 63 केंद्रों का लोकार्पण बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नवचयनित कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 63 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद की 207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए तथा 8 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और 7.56 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और प्रभावी बने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी , सीडीओ देवयानी, एमएलसी विधायक बहुरनलाल मौर्य , महाराज सिंह , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

1 hr ago
user_Bareilly ki halchal
Bareilly ki halchal
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व उपकरण वितरण, 63 केंद्रों का लोकार्पण बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नवचयनित कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 63 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद की 207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए तथा 8 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और 7.56 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और प्रभावी बने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी , सीडीओ देवयानी, एमएलसी विधायक बहुरनलाल मौर्य , महाराज सिंह , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली। खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया मोहम्मदिया कादरिया रफीकिया मुनीरिया में हजरत अलहाज अश्शाह शाहजी रफीकुल औलिया (र.अ.) का 16 वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 2 अप्रैल से शुरू होगा। उर्स का आगाज गुरुवार को नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी से किया जाएगा। उर्स के पहले दिन 2 अप्रैल को असर के बाद हजरत सूफी मुनीर मियां मोहम्मदी कादरी (र.अ.) का कुल शरीफ होगा। इसके बाद इशा की नमाज के बाद शाहजी रफीकुल औलिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मौलाना मोहम्मद सलीम कादरी, मौलाना साजिद शेरपुरी सहित कई उलमा शिरकत करेंगे। वहीं कारी यासीन, सैय्यद मो. वसी और सरताज रफीकी जैसे शायर नात पेश करेंगे। 3 अप्रैल (जुमा) को फज्र के बाद कुरानख्वानी के उपरांत सुबह 9:40 बजे हजरत शाहजी रफीकुल औलिया का विसाली कुल होगा। रात में इशा के बाद अजीमुश्शान नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा, जिसकी निजामत हिलाल बदायूनी करेंगे। मुशायरे का मिसरा तराह “तेरी हम पर इनायत है रफीकुल औलिया बेशक” रखा गया है। उर्स के अंतिम दिन 4 अप्रैल को फज्र के बाद कुरानख्वानी और जोहर के बाद आखिरी महफिल का आगाज होगा। कुल शरीफ में मुफ्ती अतीक कादरी पीलीभीती, सैय्यद असलम मियां, कारी आताउर्रहमान कादरी सहित कई उलमा शिरकत करेंगे। शाम 4:15 बजे आखिरी कुल शरीफ अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की सरपरस्ती सज्जादानशीन मोहिब मियां रफीकी कादरी मोहम्मदी करेंगे, जबकि नायब सज्जादा फय्यूख अहमद भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान लंगर-ए-आम का भी इंतजाम किया गया है।
    1
    बरेली। खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया मोहम्मदिया कादरिया रफीकिया मुनीरिया में हजरत अलहाज अश्शाह शाहजी रफीकुल औलिया (र.अ.) का 16 वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 2 अप्रैल से शुरू होगा। उर्स का आगाज गुरुवार को नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी से किया जाएगा।
उर्स के पहले दिन 2 अप्रैल को असर के बाद हजरत सूफी मुनीर मियां मोहम्मदी कादरी (र.अ.) का कुल शरीफ होगा। इसके बाद इशा की नमाज के बाद शाहजी रफीकुल औलिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मौलाना मोहम्मद सलीम कादरी, मौलाना साजिद शेरपुरी सहित कई उलमा शिरकत करेंगे। वहीं कारी यासीन, सैय्यद मो. वसी और सरताज रफीकी जैसे शायर नात पेश करेंगे।
3 अप्रैल (जुमा) को फज्र के बाद कुरानख्वानी के उपरांत सुबह 9:40 बजे हजरत शाहजी रफीकुल औलिया का विसाली कुल होगा। रात में इशा के बाद अजीमुश्शान नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा, जिसकी निजामत हिलाल बदायूनी करेंगे। मुशायरे का मिसरा तराह “तेरी हम पर इनायत है रफीकुल औलिया बेशक” रखा गया है।
उर्स के अंतिम दिन 4 अप्रैल को फज्र के बाद कुरानख्वानी और जोहर के बाद आखिरी महफिल का आगाज होगा। कुल शरीफ में मुफ्ती अतीक कादरी पीलीभीती, सैय्यद असलम मियां, कारी आताउर्रहमान कादरी सहित कई उलमा शिरकत करेंगे। शाम 4:15 बजे आखिरी कुल शरीफ अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
उर्स की सरपरस्ती सज्जादानशीन मोहिब मियां रफीकी कादरी मोहम्मदी करेंगे, जबकि नायब सज्जादा फय्यूख अहमद भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान लंगर-ए-आम का भी इंतजाम किया गया है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में पुलिस और ANTF यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने देवचरा-दातागंज रोड से 3 आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में परमानंद उर्फ पप्पू और उसके दो बेटे रविन्द्र व यशवीर शामिल हैं, जो लंबे समय से हेरोइन और स्मैक बनाने व बेचने के धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.750 किलो हेरोइन, 950 ग्राम स्मैक बनाने वाला केमिकल, 87,520 रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद ही केमिकल मिलाकर स्मैक और हेरोइन तैयार करते थे और ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। बरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकार आंवला ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में पुलिस और ANTF यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने देवचरा-दातागंज रोड से 3 आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में परमानंद उर्फ पप्पू और उसके दो बेटे रविन्द्र व यशवीर शामिल हैं, जो लंबे समय से हेरोइन और स्मैक बनाने व बेचने के धंधे में लिप्त थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से 1.750 किलो हेरोइन, 950 ग्राम स्मैक बनाने वाला केमिकल, 87,520 रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद ही केमिकल मिलाकर स्मैक और हेरोइन तैयार करते थे और ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
बरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकार आंवला ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • कॉन्फ्रेंस: Casca Aesthetics ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशाशहर में आयोजित
    1
    कॉन्फ्रेंस: Casca Aesthetics ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशाशहर में आयोजित
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Board of trade Bareilly, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • 16वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 2 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार से बड़े अदब और अकीदत के साथ शुरू होगा। बरेली। खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया में 16वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 2 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार से बड़े अदब और अकीदत के साथ शुरू होगा। उर्स का आगाज़ फज्र की नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी से किया जाएगा। 2 अप्रैल को असर की नमाज़ के बाद हज़रत सूफी मुनीर मियां मोहम्मदी क़ादिरी (र.अ.) का क़ुल शरीफ अदा किया जाएगा, जबकि रात में ईशा की नमाज़ के बाद “शाहजी रफीकुल औलिया कॉन्फ्रेंस” आयोजित होगी। इसमें मौलाना मोहम्मद सलीम क़ादिरी, मौलाना साजिद शेरी शेरपुरी सहित कई उलमा-ए-किराम और शायर-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे। 3 अप्रैल, जुमे के दिन सुबह कुरान ख्वानी के बाद ठीक 9:40 बजे हज़रत शाहजी रफीकुल औलिया (र.अ.) का विसाली क़ुल मनाया जाएगा। रात में अजीमुश्शान नातिया मुशायरे का आयोजन होगा, जिसकी निज़ामत हिलाल साहब बदायूनी करेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से शायर इसमें अपनी नातिया पेश करेंगे। 4 अप्रैल, शनिवार को उर्स का समापन होगा। फज्र के बाद कुरान ख्वानी और ज़ोहर के बाद आखिरी महफिल का आगाज़ होगा। इस दौरान मुफ्ती अतीक़ साहब पीलीभीती सहित कई नामचीन उलमा शिरकत करेंगे। शाम 4:15 बजे आखिरी क़ुल शरीफ अदा किया जाएगा, जिसकी क़यादत सज्जादानशीन हज़रत मोहिब मियां रफीकी क़ादिरी मोहम्मदी करेंगे। उर्स के दौरान नात, मनक़बत और तक़रीर का सिलसिला जारी रहेगा। दूर-दराज से आने वाले अकीदतमंदों के लिए लंगर-ए-आम का भी इंतजाम किया गया है। मीडिया प्रभारी मोहम्मद अखलाक रफीकी ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स में शिरकत करने की अपील की है।
    1
    16वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 2 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार से बड़े अदब और अकीदत के साथ शुरू होगा।
बरेली। खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया  में 16वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 2 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार से बड़े अदब और अकीदत के साथ शुरू होगा। उर्स का आगाज़ फज्र की नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी से किया जाएगा।
2 अप्रैल को असर की नमाज़ के बाद हज़रत सूफी मुनीर मियां मोहम्मदी क़ादिरी (र.अ.) का क़ुल शरीफ अदा किया जाएगा, जबकि रात में ईशा की नमाज़ के बाद “शाहजी रफीकुल औलिया कॉन्फ्रेंस” आयोजित होगी। इसमें मौलाना मोहम्मद सलीम क़ादिरी, मौलाना साजिद शेरी शेरपुरी सहित कई उलमा-ए-किराम और शायर-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे।
3 अप्रैल, जुमे के दिन सुबह कुरान ख्वानी के बाद ठीक 9:40 बजे हज़रत शाहजी रफीकुल औलिया (र.अ.) का विसाली क़ुल मनाया जाएगा। रात में अजीमुश्शान नातिया मुशायरे का आयोजन होगा, जिसकी निज़ामत हिलाल साहब बदायूनी करेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से शायर इसमें अपनी नातिया पेश करेंगे।
4 अप्रैल, शनिवार को उर्स का समापन होगा। फज्र के बाद कुरान ख्वानी और ज़ोहर के बाद आखिरी महफिल का आगाज़ होगा। इस दौरान मुफ्ती अतीक़ साहब पीलीभीती सहित कई नामचीन उलमा शिरकत करेंगे। शाम 4:15 बजे आखिरी क़ुल शरीफ अदा किया जाएगा, जिसकी क़यादत सज्जादानशीन हज़रत मोहिब मियां रफीकी क़ादिरी मोहम्मदी करेंगे।
उर्स के दौरान नात, मनक़बत और तक़रीर का सिलसिला जारी रहेगा। दूर-दराज से आने वाले अकीदतमंदों के लिए लंगर-ए-आम का भी इंतजाम किया गया है।
मीडिया प्रभारी मोहम्मद अखलाक रफीकी ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स में शिरकत करने की अपील की है।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कासका एस्थेटिक्स का शुभारंभ, डॉ. मोनिका बांदी ने दिखाई एडवांस स्किन-हेयर केयर की नई राह विशेषज्ञों ने सुरक्षित और वैज्ञानिक सौंदर्य उपचार पर दिया जोर, स्टेरॉयड क्रीम के गलत उपयोग से बचने की सलाह शहर में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कासका एस्थेटिक्स क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सबीन अहसन और विशिष्ट अतिथि अंकिता भाटिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया और आधुनिक त्वचा देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। क्लिनिक की प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. मोनिका बांदी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निखारना है। उन्होंने कहा कि सुंदरता केवल बाहरी आकर्षण नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। कासका एस्थेटिक्स में झाइयां, मुहांसे, मेलाज्मा, एंटी-एजिंग और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यहां ‘कासका सिग्नेचर ट्रीटमेंट’ के तहत गहरी सफाई, त्वचा की मरम्मत और चमक बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने स्टेरॉयड क्रीम के गलत उपयोग पर चेतावनी देते हुए कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल त्वचा को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी त्वचा की प्रकृति को समझें और किसी भी उपचार के लिए प्रमाणित विशेषज्ञ से ही परामर्श लें। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और शहरवासी उपस्थित रहे।
    1
    कासका एस्थेटिक्स का शुभारंभ, डॉ. मोनिका बांदी ने दिखाई एडवांस स्किन-हेयर केयर की नई राह
विशेषज्ञों ने सुरक्षित और वैज्ञानिक सौंदर्य उपचार पर दिया जोर, स्टेरॉयड क्रीम के गलत उपयोग से बचने की सलाह
शहर में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कासका एस्थेटिक्स क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सबीन अहसन और विशिष्ट अतिथि अंकिता भाटिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया और आधुनिक त्वचा देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
क्लिनिक की प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. मोनिका बांदी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निखारना है। उन्होंने कहा कि सुंदरता केवल बाहरी आकर्षण नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है।
कासका एस्थेटिक्स में झाइयां, मुहांसे, मेलाज्मा, एंटी-एजिंग और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यहां ‘कासका सिग्नेचर ट्रीटमेंट’ के तहत गहरी सफाई, त्वचा की मरम्मत और चमक बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने स्टेरॉयड क्रीम के गलत उपयोग पर चेतावनी देते हुए कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल त्वचा को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी त्वचा की प्रकृति को समझें और किसी भी उपचार के लिए प्रमाणित विशेषज्ञ से ही परामर्श लें। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और शहरवासी उपस्थित रहे।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के बिहारीपुर करोलान स्थित ज़ीनत कॉन्वेंट स्कूल में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मेधावी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कक्षा में 98% और 99% अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान सम्मान प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी होनहार छात्रों को अपने हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किए, वहीं वाइस प्रिंसिपल शिफा ख़ानम ने बच्चों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में टॉप 3 स्टूडेंट्स को सीनियर टीचर्स द्वारा विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया। स्कूल के मैनेजर डॉ. क़दीर अहमद ने इस मौके पर सभी शिक्षकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “अगर शिक्षक अच्छे होंगे, तो शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष भी सभी छात्रों को किताबें और स्कूल बैग मुफ्त दिए जाएंगी छात्र-छात्राओं के नाम: अदीना फातिमा, गौसिया, तैमूर खान, आयत नूर, अरेज़ हुसैन, सुम्बुल फिरोज, अरमान, अब्दुल अल रेहमान, ज़ैनब, ज़ोविया, अलीना नूर, इशिका, अंश, माही, आमिना। कार्यक्रम के अंत में डॉ. क़दीर अहमद ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं
    1
    बरेली के बिहारीपुर करोलान स्थित ज़ीनत कॉन्वेंट स्कूल में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मेधावी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कक्षा में 98% और 99% अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
समारोह के दौरान सम्मान प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी होनहार छात्रों को अपने हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किए, वहीं वाइस प्रिंसिपल शिफा ख़ानम ने बच्चों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में टॉप 3 स्टूडेंट्स को सीनियर टीचर्स द्वारा विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।
स्कूल के मैनेजर डॉ. क़दीर अहमद ने इस मौके पर सभी शिक्षकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “अगर शिक्षक अच्छे होंगे, तो शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष भी सभी छात्रों को किताबें और स्कूल बैग मुफ्त दिए जाएंगी छात्र-छात्राओं के नाम:
अदीना फातिमा, गौसिया, तैमूर खान, आयत नूर, अरेज़ हुसैन, सुम्बुल फिरोज, अरमान, अब्दुल अल रेहमान, ज़ैनब, ज़ोविया, अलीना नूर, इशिका, अंश, माही, आमिना।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. क़दीर अहमद ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #थाना भमोरा #bareillypolice एवं एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को 1.750 किलोग्राम हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड रुपये) , 950 ग्राम बनाने में प्रयुक्त होने वाला रंग व 87,520/-रुपए नगद सहित गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट।*
    1
    #थाना भमोरा #bareillypolice एवं एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को 1.750 किलोग्राम हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड रुपये) , 950 ग्राम बनाने में प्रयुक्त होने वाला रंग व 87,520/-रुपए नगद सहित गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट।*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। शहर के रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के एक गोदाम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन में स्थित बिजली विभाग के गोदाम में पुराने व खराब बिजली मीटर रखे हुए थे। अचानक आग लगने से गोदाम में रखे हजारों मीटर जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम को भेजा गया, जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि यह गोदाम खराब मीटर रखने के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने आशंका जताई कि बाहर सूखे पत्तों में लगी आग की चिंगारी गोदाम तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बाइट मनु सिंह सी एफ ओ बरेली बाइट विनय कुमार बिजली विभाग कर्मचारी
    1
    बरेली। शहर के रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के एक गोदाम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन में स्थित बिजली विभाग के गोदाम में पुराने व खराब बिजली मीटर रखे हुए थे। अचानक आग लगने से गोदाम में रखे हजारों मीटर जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम को भेजा गया, जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि यह गोदाम खराब मीटर रखने के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने आशंका जताई कि बाहर सूखे पत्तों में लगी आग की चिंगारी गोदाम तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बाइट  मनु सिंह सी एफ ओ बरेली
बाइट  विनय कुमार बिजली विभाग कर्मचारी
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.