मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) तीर्थ दर्शन के लिए किया गया रवाना सीईओ जिला पंचायत ने रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना शहडोल - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 के अन्तर्गत शहडोल जिले के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) जाने हेतु 262 तीर्थ यात्रियों का चयन तीर्थ यात्रा हेतु रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया गया तथा तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने आए हुए थे। रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने तीर्थ यात्रा गीत गाकर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) तीर्थ दर्शन के लिए किया गया रवाना सीईओ जिला पंचायत ने रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना शहडोल - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 के अन्तर्गत शहडोल जिले के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) जाने हेतु 262 तीर्थ यात्रियों का चयन तीर्थ यात्रा हेतु रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया गया तथा तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने आए हुए थे। रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने तीर्थ यात्रा गीत गाकर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- *शातिर अपराधी को तलाशते हुए पंजाब पुलिस उसके फर्जी पते पर सतना पहुँची।* *शातिर अपराधी को तलाशते हुए पंजाब पुलिस उसके फर्जी पते पर सतना पहुँची।*1
- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वेयरहाउस कॉरपोरेशन की लापरवाही की वजह से हजारों क्विंटल धान खराब हो गए। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वेयरहाउस कॉरपोरेशन की लापरवाही की वजह से हजारों क्विंटल धान खराब हो गए। साथ ही उनमें पौधे उग आए हैं। घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वेयर हाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने पदभार संभाला है।1
- 1 अगस्त 2026 से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना पड़ेगा असर। 🎙️ MP NEWS UPDATE FAST | अगस्त 2026 से लागू हुए बड़े बदलाव 1 अगस्त 2026 से भारत में बैंकिंग, रेलवे, टैक्स और एलपीजी समेत कई क्षेत्रों में नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, यात्रियों, कारोबारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। पहला बड़ा बदलाव – रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। अब रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन वितरण का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के साथ समन्वित कर दिया गया है, जिससे भीड़ कम करने और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है। दूसरा बदलाव – CKYC 2.0 की शुरुआत बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में Central KYC 2.0 सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को बार-बार केवाईसी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी। किसी भी संस्था द्वारा केवाईसी डेटा एक्सेस करने के लिए ग्राहक की OTP आधारित सहमति अनिवार्य होगी। तीसरा बदलाव – LPG और ATF की कीमतें हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरों का असर घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ हवाई यात्रा के किराए पर भी पड़ सकता है। चौथा बदलाव – क्रेडिट कार्ड नियम कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट, फ्यूल सरचार्ज वेवर, डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क और कुछ बैंकिंग सेवा शुल्कों में बदलाव किए हैं। ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए। पांचवां बदलाव – GST और ई-वे बिल सिस्टम व्यापारियों और कारोबारियों के लिए GST ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्टम में नए तकनीकी और अनुपालन संबंधी अपडेट लागू किए गए हैं। इससे जीएसटी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है। छठा बदलाव – ITR की नई समयसीमा वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विलंब शुल्क लागू हो सकता है। वहीं, जिन करदाताओं पर ऑडिट लागू नहीं होता और जो ITR-3 या ITR-4 भरते हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इन नियमों का उद्देश्य बैंकिंग, टैक्स और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। यदि ये बदलाव आप पर लागू होते हैं, तो संबंधित विभाग या अपने बैंक से नई जानकारी अवश्य प्राप्त करें।1
- खबर अमरपाटन *ललितपुर नम्बर 2 में ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को किया गया जागरूक* खबर अमरपाटन *ललितपुर नम्बर 2 में ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को किया गया जागरूक* IG रीवा गौरव राजपूत जी निर्देशन में पूरे सम्भाग में जगह जगह पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा,,आप की पुलिस आपके द्वार अन्तर्गत मैहर जिले एस .पी अबधेश प्रताप सिंह आदेशानुसार एसडीओपी अमरपाटन ख्याती मिश्रा के निर्देशन में थाना ताला प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस चौकी मुकुन्दपुर प्रभारी नागेश्वर मिश्रा द्वारा ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर नम्बर 2 में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया सैकड़ों ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे सभी को साइवर अपराध, सहित अबैध मादक पदार्थों की क्षेत्र में हो तस्करी पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह किया साथ ही महिलाओं पर होने वाले अपराधो के बारे में आम जन को जानकारी दी गई साथ साथ कार्यक्रम में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर नागेश्वर मिश्रा ने चौपाल में मौजूद क्षेत्रीय ग्रामीणों की नशामुक्ति की सपथ दिलाई1
- *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* *अविनाश चतुर्वेदी ✍️* रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें। *साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है। *नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया। *सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।1
- *झाबुआ - महिला सशक्तिकरण और विकास* - *सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ को दी ₹283 करोड़ से ज्यादा की सौगात* *स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण वितरित, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का बल* *थांदला में बनेगा पक्का हेलीपैड, हर विधानसभा में खेल मैदान: सीएम की घोषणा* - *पद्मावती नदी पर घाट निर्माण और पट्टों की पक्की रजिस्ट्री का ऐलान* - *स्कूली बच्चों की वर्दी अब स्व-सहायता समूह की महिलाएं सिलेंगी* *2. भोपाल - प्रशासनिक बैठकें* - *सीएम की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की 6वीं बैठक संपन्न* - *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक* - आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर भुगतान, आयुष्मान पैनल प्रक्रिया तेज करने के निर्देश - कटनी में जल जीवन मिशन और बाणसागर-2 परियोजना की प्रगति की समीक्षा - *मंत्री कृष्णा गौर ने भोपाल वार्ड 74 में ₹50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन* *3. अन्य जिलों से खबरें* - *राज्य मंत्री गौतम तेटवाल ने मऊ के सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश* - *मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा के शासकीय विद्यालय भवन का किया निरीक्षण* *वीडियो में दिखाए गए सेगमेंट* - *विकास* - विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास - *विरासत विकास* - सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरा - *शिक्षा* - स्कूल भवनों का निरीक्षण - *सशक्तिकरण* - महिला स्व-सहायता समूह कार्यक्रम - *सम्मान* - लोक कलाकारों और आमजन का सम्मान *झाबुआ - महिला सशक्तिकरण और विकास* - *सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ को दी ₹283 करोड़ से ज्यादा की सौगात* *स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण वितरित, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का बल* *थांदला में बनेगा पक्का हेलीपैड, हर विधानसभा में खेल मैदान: सीएम की घोषणा* - *पद्मावती नदी पर घाट निर्माण और पट्टों की पक्की रजिस्ट्री का ऐलान* - *स्कूली बच्चों की वर्दी अब स्व-सहायता समूह की महिलाएं सिलेंगी* *2. भोपाल - प्रशासनिक बैठकें* - *सीएम की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की 6वीं बैठक संपन्न* - *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक* - आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर भुगतान, आयुष्मान पैनल प्रक्रिया तेज करने के निर्देश - कटनी में जल जीवन मिशन और बाणसागर-2 परियोजना की प्रगति की समीक्षा - *मंत्री कृष्णा गौर ने भोपाल वार्ड 74 में ₹50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन* *3. अन्य जिलों से खबरें* - *राज्य मंत्री गौतम तेटवाल ने मऊ के सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश* - *मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा के शासकीय विद्यालय भवन का किया निरीक्षण* *वीडियो में दिखाए गए सेगमेंट* - *विकास* - विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास - *विरासत विकास* - सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरा - *शिक्षा* - स्कूल भवनों का निरीक्षण - *सशक्तिकरण* - महिला स्व-सहायता समूह कार्यक्रम - *सम्मान* - लोक कलाकारों और आमजन का सम्मान1
- पड़ोसीअशोक सोनी की दबंगई से परेशान किसान की नहीं हो रही कहीं सुनवाई ।। मैहर ✍️ मामला जिले के बदेरा ग्राम का है ।। जहां पर दबंग अशोक सोनी द्वारा दबंगई की दम पर गरीब चंद्रभान दाहिया को उसके अपने ही खेत की मेड नहीं फोड़ने दिया जा रहा और गरीब का रोपा पूर्णतः डूब कर सड़ रहा है चंद्रभान के बाल बच्चों के पालन पोषण का एक मात्र साधन खेती ही है उसे भी ये दबंग अशोक सोनी जो कही बाहर से आकर यहां पर अतिक्रमण कर अपने पैर फैलाए हुए है और पड़ोसी गरीब को अपनी दबंगई से भयभीत किए हुए है।। इस सोनी को न ग्राम पंचायत और थाना पुलिस कलेक्टर कानून से कोई मतलब नहीं है इतना राशुकदार है ये अशोक सोनी की किसी गरीब के बाल बच्चे भूखों मारने तक से नहीं बच रहा माने इसे भगवान से भी कोई सरोकार नहीं है ।। चंद्रभान द्वारा सोनी के इस बर्बरता पूर्ण काम की सूचना ग्राम सरपंच के साथ साथ थाना बदेरा में भी दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तब जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को भी लिखित आवेदन दिया गया और कलेक्टर द्वारा जांच करवाकर समाधान का मौखिक आश्वासन भी दिया गया किन्तु कई दिन बीत चुके है और गरीब अपने ही खेत की मेड़ नहीं खोल पा रहा और उसके धान का रोपा पूरी तरह नष्ट हुआ जा रहा है।। पड़ोसीअशोक सोनी की दबंगई से परेशान किसान की नहीं हो रही कहीं सुनवाई ।। मैहर ✍️ मामला जिले के बदेरा ग्राम का है ।। जहां पर दबंग अशोक सोनी द्वारा दबंगई की दम पर गरीब चंद्रभान दाहिया को उसके अपने ही खेत की मेड नहीं फोड़ने दिया जा रहा और गरीब का रोपा पूर्णतः डूब कर सड़ रहा है चंद्रभान के बाल बच्चों के पालन पोषण का एक मात्र साधन खेती ही है उसे भी ये दबंग अशोक सोनी जो कही बाहर से आकर यहां पर अतिक्रमण कर अपने पैर फैलाए हुए है और पड़ोसी गरीब को अपनी दबंगई से भयभीत किए हुए है।। इस सोनी को न ग्राम पंचायत और थाना पुलिस कलेक्टर कानून से कोई मतलब नहीं है इतना राशुकदार है ये अशोक सोनी की किसी गरीब के बाल बच्चे भूखों मारने तक से नहीं बच रहा माने इसे भगवान से भी कोई सरोकार नहीं है ।। चंद्रभान द्वारा सोनी के इस बर्बरता पूर्ण काम की सूचना ग्राम सरपंच के साथ साथ थाना बदेरा में भी दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तब जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को भी लिखित आवेदन दिया गया और कलेक्टर द्वारा जांच करवाकर समाधान का मौखिक आश्वासन भी दिया गया किन्तु कई दिन बीत चुके है और गरीब अपने ही खेत की मेड़ नहीं खोल पा रहा और उसके धान का रोपा पूरी तरह नष्ट हुआ जा रहा है।।1
- Rewa : 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। 1957 – भारत में नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना हुई। 1975 – शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश में एक-दलीय शासन व्यवस्था लागू की। 1995 – भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से इंटरनेट सेवा शुरू हुई, जिसे Videsh Sanchar Nigam Limited ने लॉन्च किया। 🎂 1 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्ति 1920 – बलबीर सिंह सीनियर, महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी। 1952 – मीना कुमारी का नाम कई सूचियों में आता है, लेकिन उनकी वास्तविक जन्मतिथि 1 अगस्त नहीं है—ऐसी सूचनाओं से सावधानी रखें। 🌍 1 अगस्त के प्रमुख दिवस विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) की शुरुआत (1–7 अगस्त)। यॉर्कशायर डे (Yorkshire Day) (यूके)।1
- कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने नाम पूछ कर 2 मजदूरों को गोली से भूना 💥 *बड़ी खबर*💥 *कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने नाम पूछ कर 2 मजदूरों को गोली से भूना* जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह कायराना हमला 31 जुलाई 2026 की देर शाम दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुआ। मृतकों के नाम दीपक रात्रे (24 वर्ष) और भूपेंद्र (28 वर्ष) हैं, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।।2