logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मा० जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इन नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन की एक प्रगतिपूर्ण यात्रा तय की है। सरकार ने कानून के राज, उत्सव, समाधान और आत्मविश्वास के रुप में उत्तर प्रदेश को एक नयी पहचान दिलायी हैं। वर्ष 2017 से वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पश्चात सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अनेक प्रगतिशील कार्य किये हैं। उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश, प्रगति प्रदेश एवं निवेश प्रदेश बन चुका हैं तथा युवाओ के लिए रोजगार और विकास के नये-नये आयाम खोजे जा रहे हैं, जिससे वह प्रदेश की उपलब्धि और प्रगति में भागीदार बन सकें। उत्तर प्रदेश में विगत नौ वर्षो की यात्रा एवं सुशासन के युग में बेटियां पूर्णरुप से सुरक्षित एवं निर्भीक होकर किसी भी समय सुगमतापूर्वक आवागमन कर रही, यह हमारे लिए अत्यधिक हर्ष की बात है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा भी मिशन शक्ति 05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्रोबेशन व महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और लाभ परक योजनाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन वंदना सिंह सहित संबंधित कार्मिक व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

on 22 March
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
on 22 March
c48737d4-e9ee-4de6-bad4-686b91e01ff6

नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना

ecdb4dad-5da3-4b7f-931a-ec687d46e034

के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मा० जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इन नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन की एक प्रगतिपूर्ण यात्रा तय की है। सरकार ने कानून के राज, उत्सव, समाधान और आत्मविश्वास के रुप में उत्तर प्रदेश को एक नयी पहचान दिलायी हैं। वर्ष 2017 से वर्तमान सरकार के

65eb7ee8-53c6-4d72-8ef1-63908beb7550

सत्ता में आने के पश्चात सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अनेक प्रगतिशील कार्य किये हैं। उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश, प्रगति प्रदेश एवं निवेश प्रदेश बन चुका हैं तथा युवाओ के लिए रोजगार और विकास के नये-नये आयाम खोजे जा रहे हैं, जिससे वह प्रदेश की उपलब्धि और प्रगति में भागीदार बन सकें। उत्तर प्रदेश में विगत नौ वर्षो की यात्रा एवं सुशासन के युग में बेटियां पूर्णरुप से सुरक्षित एवं निर्भीक होकर किसी भी

60e4bd27-171a-401f-8b27-9744a80be733

समय सुगमतापूर्वक आवागमन कर रही, यह हमारे लिए अत्यधिक हर्ष की बात है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा भी मिशन शक्ति 05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्रोबेशन व महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और लाभ परक योजनाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन वंदना सिंह सहित संबंधित कार्मिक व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    1
    Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *प्रतापगढ़* अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
    1
    *प्रतापगढ़*
अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    4
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रतापगढ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
    1
    प्रतापगढ: 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
    user_Rajesh Manu journalist
    Rajesh Manu journalist
    Farmer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़ -पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक पेसे से जूता और चप्पल का कारोबार करता है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार, मोहम्मद यासीन उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र खुदाबख्श, गुरुवार को पट्टी बाजार स्थित अपनी दुकान से दोपहर में प्रतापगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक का हुलिया बताते हुए परिजनों ने बताया कि वह गेहुआं रंग का है, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है और शरीर से थोड़ा मोटा है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग का कुर्ता, नीले रंग की पैंट पहन रखी थी तथा आंखों पर चश्मा लगाया था। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मामले में गायब युवक की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की है।
    1
    प्रतापगढ़ -पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक पेसे से जूता और चप्पल का कारोबार करता है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
तहरीर के अनुसार, मोहम्मद यासीन उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र खुदाबख्श, गुरुवार को पट्टी बाजार स्थित अपनी दुकान से दोपहर में प्रतापगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद मिला।
परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक का हुलिया बताते हुए परिजनों ने बताया कि वह गेहुआं रंग का है, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है और शरीर से थोड़ा मोटा है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग का कुर्ता, नीले रंग की पैंट पहन रखी थी तथा आंखों पर चश्मा लगाया था।
परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मामले में गायब युवक की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की है।
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party
    3
    गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी
अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया।
जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
DM Amethi Samajwadi Party
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़। दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका, सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला
    1
    प्रतापगढ़।
दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या,
रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम,
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका,
सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे,
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस
अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.