Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय का GRAND शुभारंभ किया जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय का ग्रांड शुभारंभ किया, जो कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने फीता काटकर इस न्यायालय का शुभारंभ किया। यह न्यायालय चकबंदी से संबंधित मामलों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
VBed Vyas
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय का GRAND शुभारंभ किया जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय का ग्रांड शुभारंभ किया, जो कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने फीता काटकर इस न्यायालय का शुभारंभ किया। यह न्यायालय चकबंदी से संबंधित मामलों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खेल निदेशालय लखनऊ और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम और जनपदीय हैंडबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन पीबी कॉलेज के मैदान पर आयोजित किया गया। यूपीएस मल्हूपुर वॉलीबॉल बालिका और पीबी कॉलेज हैंडबॉल बालिका ने अपने-अपने वर्गों में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।1
- *वाराणसी-* शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने आज से *"गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध"* शुरू किया है. गौ-माता पूजा और संकटमोचन के दर्शन के बाद वह लखनऊ के लिए कूच करेगे. अगला पड़ाव सुल्तानगंज है.1
- पुलिस की बर्बरता कमरे में बंद कर दो युवकों की पिटाई एस पी से व्यापारीयों ने की शिकायत व्यापारियों ने दुकान में बंद कर जताया आक्रोश पुलिस की बर्बरता को लेकर स्थानीय बाजार के व्यापारी में कंधई पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त हो गया है। होली के दिन कुछ लोगों द्वारा मस्जिद में रंग फेकने के आरोप को लेकर हुये दो समुदाय के बीच टकराव में पुलिस ने दो व्यापारियों का चालान कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकान बंद कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया । बुधवार को होली के दिन कन्धई थाना क्षेत्र के कंधई हनुमानगंज बाजार में लोग होली खेल रहे थे, इसी दौरान सड़क के किनारे स्थित मस्जिद पर कुछ लोगों द्वारा रंग फेंकने का आरोप लगा दिया गया था। जिस पर दूसरे वर्ग के लोग हंगामा करते हुये थाने पहुंच गये । इस मामले में मोहम्मद हफीज उर्फ़ शानू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति तथा आदर्श मोदनवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुये जेल भेज दिया । जेल भेजे जाने के बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध जताते हुये दुकानें बंद रखी । इस दौरान व्यापारियों का कहना है दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें जमकर मारा पीटा गया जिससे उन्हें चोटें आई है । मामले की शिकायत व्यापारियों ने एसपी से भी किया । बन्द के दौरान भास्कर जायसवाल, आलोक मोदनवाल, प्रदीप हलवाई, संदीप हलवाई, शीतल प्रजापति, आदर्श मोदनवाल, रवि मोदनवाल राजू, प्रदीप, संदीप सहित बाजार के अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।1
- Post by गति प्रवाह सिद्धांत तत्व, चेतन, ब्रम्ह1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के नान्दी पम्प कैनाल भैरमपुर जंगल मे अज्ञात कारणों से आग लग गई है आसपास के गांव के ग्रामीण डरे हुए हैं उन्हें भारी नुक्शान की आशंका है उधर मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है1
- अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज ने विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं बालकृष्ण तिवारी हैं। कथा के दौरान स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जब किसी यात्रा की शुरुआत करता है तो कई बार उसे शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। इन संकेतों के पीछे भी जीवन के गहरे आध्यात्मिक संदेश छिपे होते हैं। उन्होंने बताया कि यह संसार भी एक यात्रा की तरह है, जिसमें मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक अनुभवों और परिस्थितियों से गुजरता है। महाराज जी ने शुकदेव जी महाराज का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उनकी दृष्टि में समस्त संसार भगवान का ही स्वरूप था। उनके मन में स्त्री और पुरुष का कोई भेद नहीं था, वे हर प्राणी में परमात्मा का ही दर्शन करते थे। यही सच्चे ज्ञान और वैराग्य की अवस्था मानी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने व्यास जी और नारद जी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब व्यास जी के मन में अशांति उत्पन्न हुई तो नारद जी ने उन्हें भगवान की भक्ति और कथा का महत्व समझाया। भगवान की कथा ही वह माध्यम है, जिससे मनुष्य के मन, बुद्धि और चित्त को शांति प्राप्त होती है। स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में दो प्रकार की बीमारियां होती हैं—एक शारीरिक और दूसरी मानसिक। शारीरिक रोग का उपचार डॉक्टर कर सकते हैं, लेकिन मानसिक शांति और संतोष केवल भक्ति, सत्संग और भगवान की कथा से ही प्राप्त होता है। जब मन, बुद्धि और चित्त एक हो जाते हैं, तभी मनुष्य को सच्चा सुख और शांति मिलती है। कथा के दौरान महाराज जी ने नारद जी के जीवन की एक मार्मिक घटना का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एक बार संध्या के समय नारद जी की माता गाय का दूध निकालने के लिए गई थीं, तभी एक सर्प ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद नारद जी का मन संसार से पूरी तरह विरक्त हो गया और वे भगवान की भक्ति में लीन हो गए। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का स्मरण किया और कथा का रसपान किया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सचिन शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, अजय यादव, शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।2
- महिला दिवस पर माय भारत एवं सपोर्ट आधारित आफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे साकेत महाविद्यालय प्रतापगढ़ में अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 100 मी 200 मी 400 मी दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष एवं 18वर्ष से ऊपर की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। प्रत्येक इवेंट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।1