युवक ने नशे में दी बाइक लूट की फर्जी सूचना: जांच में झूठा निकला दावा, साडू के बेटे को दी थी बाइक; पुलिस ने किया खुलासा चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बाइक लूट की फर्जी सूचना देकर गुमराह करने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि एक युवक ने शराब के नशे में डायल 112 पर यह झूठी जानकारी दी थी, जिसके कारण पुलिस टीम को पूरी रात अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।यह घटना 16 फरवरी की देर शाम की है। गंगेहरा गांव निवासी दिनेश अपने साडू के बेटे अनिल के साथ बिलारीडीह मेले में बाइक से गया था। मेला घूमने के बाद दोनों ने शराब पी। अनिल ने दिनेश से कहा कि उसका घर पास है, इसलिए वह बाइक से चला जाएगा। दिनेश ने उसे बाइक दे दी और खुद पैदल घर की ओर चल पड़ा।गांव पहुंचने पर दिनेश ने नशे की हालत में ग्रामीणों से अभद्रता की। जब गांव के युवक प्रीतम ने उसे समझाने की कोशिश की, तो दिनेश ने उसी पर बाइक लूटने का आरोप लगा दिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर लूट की फर्जी सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मंगलवार सुबह अनिल ने दिनेश की पत्नी को फोन कर बताया कि दिनेश ने ही उसे बाइक दी थी और वह सुरक्षित घर पहुंच गया है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस ने अनिल को बाइक के साथ थाने बुलाया और पूरे मामले की पुष्टि की।अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि युवक ने नशे की हालत में फर्जी लूट की सूचना दी थी, जिससे पुलिस टीम को रातभर अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ी। इस मामले में दिनेश के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जनता से आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करने की अपील की है।

- सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने सदन की कार्यवाही के दौरान जल मंत्री को सीधे निशाने पर लिया..... उन्हें उनके पुराने वादे की याद दिलाई..... विधायक ने मंत्री से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि सदन के भीतर 'हर गांव और हर घर तक पानी' पहुंचाने की जो कसम उन्होंने खाई थी.... वह जमीन पर आखिर कब पूरी होगी.... कसम याद दिलाते हुए सरकार को घेरने का काम किया.....👇🏻👇🏻1
- *ग़ाज़ियाबाद : जिलाधिकारी IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 मोटरसाइकिल से भी चलते है। ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे.*1
- Post by Chhotelal Prasad1
- कैथी में अजय सामाजिक सेवा समिति की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री1
- बनारस में हिंदू - मुसलमान के नाम पर अशांति फैलानी की हो रही साजिश ! तस्वीर बनारस के पानदरीबा क्षेत्र का है, जहां बकरा मंडी में मंगलवार को बड़ी संख्या में कुछ हिंदूवादी संगठन और ABVP के कार्यकर्ता पहुंचे और बकरा मंडी को बूचड़खाना बताकर हंगामा करने लगे, इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका विरोध किया। अब सामने आ रहा कि बूचड़खाना और बकरा मंडी के नाम पर माहौल खराब करने वालो को पुलिस चिन्हित कर रही है... #varanasi #yogi #banaras #kashi #YogiAdityanath #banarsi #modi #hindu #muslim1
- चन्दौली से सैदपुर रोड मझिलेपुर पेट्रोल पम्प के सामने कार 🚗 युवक ने अंधा धुन रौंदा लोगों के ऊपर से साइकल बाइक दर्जनों में हुई खराब लोगो का हाल बेहाल एक्सिडेंट में लोग घायल1
- वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणस में चार्टर्ड अकाउंटेंट रोटरी वाराणसी सेंट्रल के कोषाध्यक्ष डॉ शोमदत्त रघु ने 10वीं और 12वीं की कक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले कलम बाटकर शुभकामनाएं दी ।1
- नई दिल्ली- भारत–फ्रांस साझेदारी को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता में Emmanuel Macron ने कहा कि फ्रांस भारत का एक विश्वसनीय साझेदार बनना चाहता है ताकि दोनों देशों के उद्योग मिलकर विशिष्ट और मजबूत सहयोग दे सकें मैक्रों ने रक्षा, टेक्नोलॉजी, उद्योग और रणनीतिक सहयोग को India और France की साझेदारी का प्रमुख आधार बताते हुए संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।1