*अंबेडकर जयंती को लेकर महासंघ की अहम बैठक 5 अप्रैल को।* बारां:अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ, बारां के तत्वावधान में डॉ .भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,बैठक में आरक्षित वर्ग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों के साथ-साथ सभी समाजों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा,आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। 📌 बैठक विवरण (बॉक्स न्यूज़) 📅 दिनांक: 05 अप्रैल 2026 (रविवार) ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 स्थान: धाकड़ छात्रावास, कॉलेज रोड, बारां ✍️ निवेदक:- जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी संयुक्त महासंघ, बारां(राजस्थान) फोटो कैप्शन *भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर, जिनकी जयंती को लेकर महासंघ द्वारा बैठक आयोजित की जा रही है।*
*अंबेडकर जयंती को लेकर महासंघ की अहम बैठक 5 अप्रैल को।* बारां:अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ, बारां के तत्वावधान में डॉ .भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,बैठक में आरक्षित वर्ग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों के साथ-साथ सभी समाजों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान अंबेडकर जयंती
कार्यक्रम की रूपरेखा,आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। 📌 बैठक विवरण (बॉक्स न्यूज़) 📅 दिनांक: 05 अप्रैल 2026 (रविवार) ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 स्थान: धाकड़ छात्रावास, कॉलेज रोड, बारां ✍️ निवेदक:- जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी संयुक्त महासंघ, बारां(राजस्थान) फोटो कैप्शन *भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर, जिनकी जयंती को लेकर महासंघ द्वारा बैठक आयोजित की जा रही है।*
- छबड़ा:(बारां)सेमला निवासी मजदूर रोडू लाल की बाड़मेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया शोक। तहसील छबड़ा के ग्राम सेमला निवासी रोडू लाल पुत्र मथुरा लाल (लगभग 45 वर्ष) की बाड़मेर जिले के ग्राम हड़वा (तहसील शिव) में संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। रोडू लाल का शव पहुंचा सेमला परिवार के लोग कर रहे अंतिम संस्कार की तैयारी,बीबी ओर बच्चे हुए अनाथ। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडू लाल रोज़गार की तलाश में कुछ समय पूर्व बाड़मेर गए थे, जहां वे एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके छोटे भाई विनोद लोधा को फोन के माध्यम से उनके निधन की सूचना मिली, लेकिन मृत्यु के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है गांव में गुरुवार से चूले नही जले,देर रात सुबह शव पहुंचा गमगीन माहौल में शुक्रवार को आया शव परिवार और बच्चों का रुदन देखा नही गया।विधित हो छबड़ा विधान सभा मे आजादी के इतने वर्षों बाद भी मजूदरों को पर्याप्त समय रोजगार नही मिलता,फसलों के सीजन में ओर रोजगार की तलाश में घर का मालिक चला जाता है बाहर,ऐसी अनहोनी घटने पर परिवार हो जाते है अनाथ। ग्रामीणों एवं युवाओं ने इस घटना को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मांग की है कि—रोडू की मृत्यु के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए यदि कोई लापरवाही या संदेह हो तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए,ग्रामीणों का कहना है कि रोडू लाल परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, ऐसे में उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।3
- जय हनुमान, शक्ति अनंत: फ्रेंड्स महिला क्लब ने *श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव* बारां "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा"— इसी आस्था के साथ फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कापावन पर्व बड़े ही धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों और आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। *भक्ति और भजनों की बयार* कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात महिला क्लब की सदस्यों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय वातावरण मे सभी महिलाएं झूम उठीं और भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। *सेवा का संकल्प: शरबत वितरण* भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब की संस्थापिका और अध्यक्ष सपना गोयल के नेतृत्व में सभी भक्तों को ठंडा-ठंडा शरबत पिलाया गया। सेवा के इस कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हनुमान जन्मोत्सव का महत्व इस अवसर पर अध्यक्ष सपना गोयल ने हनुमान जन्मोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: "हनुमान जी शक्ति, साहस और निस्वार्थ भक्ति एंव मेनेजमेंट गुरू के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। आज के इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति और सेवा का संदेश फैलाना है।" कार्यक्रम में मुख्य सहयोग: इस सफल आयोजन में क्लब की प्रमुख सदस्य सुशीला पिपलानी, और रुचि जैन , योगिता चौधरी सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।4
- Post by Suriya yadav media4
- तेरा सूत्री मांगों को लेकर अनुचित कालीन हड़ताल पर जा सकते हैं बिजली कर्मचारी कल गुना में विद्युत कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया1
- झालावाड़ दो नदियों के संगम के आहू और कालीसिंध तट पर पीपाजी जयन्ती महोत्सव में आज संत श्री पीपाजी का जन्मोत्सव पर श्री पीपाजी महाराज व गौमाता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ और संत श्री पीपाजी के जन्मोत्सव की बधाईयां पीपाधाम परिसर में गायी गई। बधाई गीत में ‘‘चलो-चलो भक्तो पीपाधाम झूमते नाचे गाएगें, आज आये है पीपाजी महाराज तथा ‘लाला जन्म सुनी आयो, रानी मैया दे दो बधाई सहित कई बधाई गीत गाये गए जिन पर भक्तजन भव विभोर होकर नृत्य करने लगें। संत शिरोमणि श्री पीपाजी महाराज की जयन्ती के अवसर पर आज भव्य शोभायात्रा झिरी के महादेव पर श्री पीपाजी महाराज व सीतासहचरी की पालकी को सजाया गया उसके पश्चात् संत पीपाजी महाराज व सीतासहचरी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना पीपाधाम के संत झंकारेश्वर त्यागीजी महाराज के साथ उपस्थित साधु संतो ने की। शोभायात्रा बैण्ड बाजो के साथ रवाना हुई शोभयात्रा में भजन कीर्तन पर नाचते गाते झूमते भक्तजन चल रहे थे। सुन्दर-सुन्दर संत श्री पीपाजी महाराज की झांकी के साथ कई झांकियां शोभायात्रा में शामिल रही तथा यह भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग मंगलपुरा चौराहा से होकर पुराने स्टेट बैंक के सामने से होकर बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार होकर धोकड़े के बालाजी के सामने से होती हुई पीपाधाम पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके भक्तों ने स्वागत किया, ठण्डा पेयजल शोभायात्रा में चल रहे भक्तों में वितरित किया गया। शोभायात्रा में बाहर से आये साधु सन्तों सहित झालावाड़ शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के भक्तजनों व अन्य कई जिलो से आये भक्तजनों ने भी इस शोभयात्रा में भाग लेकर शोभायात्रा का भरपूर आनन्द लिया। शेभायात्रा के स्वागत के लिए शहर में केसरिया तोरण द्वार बनाये गये। शोभायात्रा में शामिल बाहर से आये संतों का भी शहर में जगह-जगह उन्हें माला पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पीपाधाम पहुंचने पर पूजा की गई प्रसाद चढ़ाया गया तथा आरती की गई तत्पश्चात् विशाल भण्डारे का शुभारम्भ हुआ जिसमें हजारो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की तथा भक्तजनों ने श्रीपीपानन्दाचार्य की समाधि स्थल के दर्शन कर उनकी चरण पादुकाओं पर अपना शीश नमाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।4
- Post by हिन्दी दैनिक दो गज दूरी1
- राजस्थान जिला बारां तहसील किशनगंज शाहाबाद में सहरिया जनजाति निवास करती और यह पर अन्य जाती के लोग किशनगंज शाहाबादक्षेत्र को tsp घोषित करवाना चाहती है इसलिए सहरिया समाज के भाई बंधुओ ने मिलकर tsp के विरोध में ज्ञापन दिया है2
- श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर के ग्राम मवासा में निकाली भव्य शोभायात्रा छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम मवासा में सभी ग्राम वासियों ने मिलकर के श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद के अधिकांश कार्यकर्ता भी पहुंचे। छीपाबड़ौद तहसील में भारतीय किसान संघ के जनक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामनाथ मालव और जगदीश घुसडीया के सानिध्य में छीपाबड़ौद तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने बताया कि ग्रामीणों ने रामायण पाठ कर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन कर पूर्णाहुति की। इसके पश्चात दिन के 3:00 बजे भव्य शोभा यात्रा का पूरे गांव में भ्रमण कर हनुमान मंदिर पर पहुंचे जहां पर आरती और प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हुआ। आचोलिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें भी श्री हनुमान जी के चरित्र को अपने अपने जीवन में उतारना चाहिए जिससे हम भी निस्वार्थ भाव से, साहसपूर्वक मानव और किसानों के हितों के कार्यों को करते रहें।2