पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास का भाव किया सुदृढ़" नवरात्र पर्व एवं मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र सिविल लाइन एवं नई मण्डी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा का एहसास कराना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित करना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा दुर्गा मंदिरों एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर वहां उपस्थित महिलाओं बालिकाओं से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। पैदल गश्त के दौरान महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद को उपलब्ध कराई गई आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें भी शामिल रहीं, जिनके माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास का भाव किया सुदृढ़" नवरात्र पर्व एवं मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र सिविल लाइन एवं नई मण्डी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त के दौरान आमजन, विशेषकर
महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा का एहसास कराना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित करना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा दुर्गा मंदिरों एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर वहां उपस्थित महिलाओं बालिकाओं से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। पैदल गश्त के दौरान महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद को उपलब्ध कराई गई आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें भी शामिल रहीं, जिनके माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जा रही है।
- मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत 23 मार्च 2026 को ब्लॉक चरथावल, थाना चरथावल क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। कार्यक्रम में बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।1
- जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, महिला सुरक्षा व त्वरित पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुई 05 नई मोटरसाइकिलों (होंडा सीबी 350) का विधिवत फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया गया।मोटरसाइकिलों की विशेष पुलिस उपयोगी खूबियां इस प्रकार रहेंगी इन मोटरसाइकिलों में उच्च क्षमता वाला इंजन है, जिससे त्वरित गश्त एवं आपात स्थिति में तेजी से पहुंच संभव है। वाहन में विशेष पुलिस सायरन एवं फ्लैशर लाइट लगाई गई हैं, जिससे यातायात में प्राथमिकता प्राप्त होती है। वायरलेस सेट/कम्युनिकेशन सिस्टम की सुविधा, जिससे कंट्रोल रूम से सतत संपर्क बना रहेगा रात्रि गश्त हेतु बेहतर हेडलाइट एवं विजिबिलिटी सिस्टम। पुलिस उपयोग हेतु विशेष स्टोरेज बॉक्स, जिसमें आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जा सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि इन आधुनिक मोटरसाइकिलों के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से इन मोटरसाइकिलों का उपयोग महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भी किया जाएगा।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- पुलिस ने दक्ष चौधरी समेत उसके गैंग के सदस्यों—अक्कू, प्रकाश सिंह, सचिन और रितेश पाल—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इन पर फेक न्यूज फैलाने, लोगों को भड़काने, सड़क जाम करने, ट्रैफिक बाधित करने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। साथ ही पुलिस को जान से मारने की धमकी देने का भी मामला सामने आया है।मथुरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ हेडलाइन - मथुरा: गौ रक्षा के प्रतीक ‘फरसा वाले बाबा’ श्री चंद्रशेखर जी का निधन, गौ सेवा का एक युग समाप्त - गौ माता के निर्भीक रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ अब नहीं रहे, डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य बोले— उनका जीवन सेवा और साहस की प्रेरणा1
- ग्राम धमात थाना पुरकाजी के पिकी हुए लापता पत्नि का रों रों कर बुरा हाल कही जान देने की बात1
- जनपद मुजफ्फरनगर भोपा रोड प्लाजा होटल में परशुराम यात्रा को लेकर की गई अहम बैठक1
- मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत थाना चरथावल पुलिस ने महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम हैवतपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार (33 वर्ष) पुत्र शेरसिंह, आयुष पाल (19 वर्ष) पुत्र नीरज, अंशुल कुमार (20 वर्ष) पुत्र अजय और आशू (26 वर्ष) पुत्र संजय शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम हैवतपुर, थाना चरथावल क्षेत्र के निवासी हैं। इन आरोपियों के खिलाफ एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में चालान कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल अजीत कुमार हेड कांस्टेबल सुशील कुमार पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- Muzaffarnagar में हाईवोल्टेज ड्रामा: साकेत कॉलोनी में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता #Muzaffarnagar1