Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ोद, 20 अगस्त। पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, घायल गाय का कराया उपचार बड़ोद (आगर)। नगर में पुलिस विभाग ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी एक गाय की मदद की। पुलिसकर्मी रॉकी जाट ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गाय का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गाय को सुरक्षित पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक बलराम गुर्जर को बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। पुलिस द्वारा घायल गाय की लगातार देखरेख भी की जा रही है। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ बेजुबान जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाना समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
पिंटू बैरागी
बड़ोद, 20 अगस्त। पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, घायल गाय का कराया उपचार बड़ोद (आगर)। नगर में पुलिस विभाग ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी एक गाय की मदद की। पुलिसकर्मी रॉकी जाट ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गाय का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गाय को सुरक्षित पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक बलराम गुर्जर को बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। पुलिस द्वारा घायल गाय की लगातार देखरेख भी की जा रही है। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ बेजुबान जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाना समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता। यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता। यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।1
- शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा के मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक हुई संपन्न जानकारी के अनुसार सुसनेर नगर में 22 अगस्त को निकलने वाली शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा की मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला सुसनेर मालीपुर स्थिति में हुई संपन्न जिसमें राणा चितरंजन सिंह मोहन कनोडिया राकेश कनोडिया पवन मंडावर दीपक भावसार छोटू गुर्जर कैलाश माली घनश्याम माली दीपक माली नेमीचंद माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और व्यवस्था के बारे में सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंप गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एलकार सिंह मुक्त, बोलेरो जब्त; एक गिरफ्तार 🚨 अपहरण कांड में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 🚨 आठवें मील से अपहृत एलकार सिंह सुरक्षित मुक्त। 🚔 बोलेरो जब्त 👮 एक व्यक्ति गिरफ्तार 🔎 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी 🎥 पूरी खबर वीडियो में देखें। ❤️ हर खबर, आपके साथ 👍 लाइक करें • 🔄 शेयर करें • 🔔 फॉलो करें #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #PoliceAction #NewsUpdate #Reels #InstagramReels1
- सुसनेर: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए एलकार सिंह, पुलिस ने खेजड़ी का खेडा से जब्त की बोलोर गाड़ी, 1 मददगार गिरफ्तार मगरिया जोड़ पर हुए अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को 24 घन्टे की भीतर ही बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम 5 बजे थाने से टीआई अनिल मालवीय ने जानकारी दी कि पुलिस दबिश के दौरान आरोपी अपहरण किए गए युवक एलकार सिंह को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एलकार सिंह को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।1
- विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में 'जीरो लार्वा अभियान' जारी आगर मालवा, 20 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शासन एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार के मार्गदर्शन में आज जिला आगर मालवा में 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय परिसर में डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन जिला मीडिया अधिकारी श्री आर.सी. इरवार द्वारा किया गया। वर्षाकालीन अवधि में जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होती हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रकरणों में वृद्धि देखी जा सकती है। इनकी रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले के सभी विकासखंडों और समस्त ग्रामों में अगस्त 2026 में 'जीरो लार्वा अभियान' संचालित है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन जांच और लार्वा विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की आमजनों से अपीलः बीमारियां फैलने से बचाव हेतु निरंतर अभियान आयोजित हैं, इसी क्रम में डॉ. दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है किः घरों के दरवाजे और खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। घरों के आसपास गड्डों में पानी जमा न होने दें एवं गड्डों में जमा पानी में जला हुआ तेल डालें। रात में सोते समय घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें। छतों पर टूटे-फूटे बर्तन, टायर आदि न रखें। प्रति सप्ताह कूलर को साफ करें जिससे कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पैदा न हो सके2
- राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जापानी रक्षा मंत्री Shinjiro राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जापानी रक्षा मंत्री Shinjiro Koizumi को दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर1
- बड़ोद 20 अगस्त बाइक कांवड़ यात्रियों का नगर में भव्य स्वागत, पुलिस ने किया स्वागत-सम्मान बड़ोद (आगर ) सावन माह के अवसर पर तनोड़िया से डग के समीप स्थित बाबा कायावरणेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जा रही बाइक कांवड़ यात्रा का बड़ोद नगर में पुलिस थाना बड़ोद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के नगर में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पुष्पवर्षा कर एवं फल वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बाइक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं, अपने निवास पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी ने भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के स्वागत से नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।4
- अक्षय ऊर्जा दिवस पर शपथ एवं व्याख्यान का आयोजन सुसनेर नगर में अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व, उपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा परिजनों ने एलकारसिह के भाई मोतीसिंह की शिकायत पर अपहरण करने वाले 2 नामजद तथा 2 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।1