*13 मार्च को हांसी रैली में उमड़ेगा भारी जन सैलाब : दिग्विजय चौटाला* *रोहतक 18 फरवरी।* : आगामी 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रोहतक जिले के महम हल्के में लाखनमाजरा, खरेंटी, बैंसी, महम खेड़ी, बेडवा, सामण में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं कि बैठक ली। दिग्विजय चौटाला ने आगामी 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाले पार्टी कि रैली के आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। रोहतक जिला प्रभारी हरज्ञान मौखरा एवं जिलाध्यक्ष रोहतक डॉ संदीप हुड्डा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का रोहतक जिले में पहुंचने पर स्वागत किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा प्रदेश की मौजूदा सरकार ने लोकतंत्र को कुचल दिया है। किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को दबाने का कुकृत्य कर दिया है। 13 मार्च को हांसी की रैली में भारी संख्या में पहुंचकर युवा, बुजुर्ग, माताएं और बहनें 2029 में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक संदेश देने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से ही निरंतर मजबूत हो रही जजपा का कुनबा बढ़ाने का भी काम करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसान व आमजन का लगातार शोषण किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश में अपराध की चरम सीमा पार हो चुकी है। आए दिन खौफनाक हत्याएं हो रही हैं – हर कोने से मर्डर की खबरें आ रही हैं। आम आदमी में डर का माहौल है, व्यापारियों को लगातार धमकियां मिल रही हैं – लूटपाट, फिरौती और हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। फिर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश के अन्दर आज किसान का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। प्रदेश का युवा बदलाव चाहता है। रोजगार के अवसर की बजाए लाठियां खानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेेजेपी निभा रही है। दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि भारी संख्या में रैली में पहुंचे। आपकी तादाद से प्रदेश के अन्दर जेजेपी की सरकार बनेगी। इसी के साथ नए रोजगार के अवसर के लिए नए रोजगार बिल फिर से लागू किए जाएंगे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जिला और हल्का स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें और उन्हें 13 मार्च को होने वाली रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीण वासियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण रैली में शामिल होने का खुले दिल से निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि हांसी में होने वाला यह समारोह जननायक जनता पार्टी की ताकत और एकजुटता का स्पष्ट संदेश पूरे प्रदेश में फैलाएगा, जिससे पार्टी और भी मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगी। जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा ने बताया कि निम्नलिखित हरज्ञान मोखरा, डॉ.संदीप हुडा, रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी, कृष्ण घणघस, प्रवेश कंसाला, प्रवीण लाम्बा, राजेश राठी, अमित सिंधु, खुशीराम प्रजापत, प्रवीण भूटानी,आजाद देशवाल, ओम ढोभ, सतबीर आजाद, बलवान बैंसी, बंटी, दीपक बेडवा, संदीप सामण, अरुण भाली, राजू ढुल, राजेश पायलट, सचिन चौधरी, अभिषेक, अमन बल्हारा, नरेंद्र सिवाच आदि मौजूद थे।
*13 मार्च को हांसी रैली में उमड़ेगा भारी जन सैलाब : दिग्विजय चौटाला* *रोहतक 18 फरवरी।* : आगामी 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रोहतक जिले के महम हल्के में लाखनमाजरा, खरेंटी, बैंसी, महम खेड़ी, बेडवा, सामण में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं कि बैठक ली। दिग्विजय चौटाला ने आगामी 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाले पार्टी कि रैली के आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। रोहतक जिला प्रभारी हरज्ञान मौखरा एवं जिलाध्यक्ष रोहतक डॉ संदीप हुड्डा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का रोहतक जिले में पहुंचने पर स्वागत किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा प्रदेश की मौजूदा सरकार ने लोकतंत्र को कुचल दिया है। किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को दबाने का कुकृत्य कर दिया है। 13 मार्च को हांसी की रैली में भारी संख्या में पहुंचकर युवा, बुजुर्ग, माताएं और बहनें 2029 में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक संदेश देने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से ही निरंतर मजबूत हो रही जजपा का कुनबा बढ़ाने का भी काम करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसान व आमजन का लगातार शोषण किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश में अपराध की चरम सीमा पार हो चुकी है। आए दिन खौफनाक हत्याएं हो रही हैं – हर कोने से मर्डर की खबरें आ रही हैं। आम आदमी में डर का माहौल है, व्यापारियों को लगातार धमकियां मिल रही हैं – लूटपाट, फिरौती और हिंसा का सिलसिला थमने
का नाम नहीं ले रहा। फिर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश के अन्दर आज किसान का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। प्रदेश का युवा बदलाव चाहता है। रोजगार के अवसर की बजाए लाठियां खानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेेजेपी निभा रही है। दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि भारी संख्या में रैली में पहुंचे। आपकी तादाद से प्रदेश के अन्दर जेजेपी की सरकार बनेगी। इसी के साथ नए रोजगार के अवसर के लिए नए रोजगार बिल फिर से लागू किए जाएंगे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जिला और हल्का स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें और उन्हें 13 मार्च को होने वाली रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीण वासियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण रैली में शामिल होने का खुले दिल से निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि हांसी में होने वाला यह समारोह जननायक जनता पार्टी की ताकत और एकजुटता का स्पष्ट संदेश पूरे प्रदेश में फैलाएगा, जिससे पार्टी और भी मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगी। जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा ने बताया कि निम्नलिखित हरज्ञान मोखरा, डॉ.संदीप हुडा, रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी, कृष्ण घणघस, प्रवेश कंसाला, प्रवीण लाम्बा, राजेश राठी, अमित सिंधु, खुशीराम प्रजापत, प्रवीण भूटानी,आजाद देशवाल, ओम ढोभ, सतबीर आजाद, बलवान बैंसी, बंटी, दीपक बेडवा, संदीप सामण, अरुण भाली, राजू ढुल, राजेश पायलट, सचिन चौधरी, अभिषेक, अमन बल्हारा, नरेंद्र सिवाच आदि मौजूद थे।
- Rohtak दिल्ली बायपास मर्डर मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, बाबा गैंग का सरगना एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार . #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1
- महम के अशोक नगर में रोहिंग्यो के खिलाफ हुई पंचायत। पंचायत ने सुनाया फरमान।1
- सत जीन्दा कल्याणा (एस.जे.के.) कॉलेज में आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उद्यमिता विकास क्लब और रोजगार प्लेसमेंट एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एसएमईसी ट्रस्ट तथा भारत केयर्स के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य विषय 'कौशल का निर्माण, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण' था। सेमिनार की रूपरेखा डॉ. पूनम अधलखा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास हो सके। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राहुल राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। श्री राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. पूनम अधलखा और डॉ. मानसा रॉय के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इनमें डॉ. रीतूलाल और डॉ. शालिनी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. हरीश चंद्र का विशेष सहयोग रहा।2
- जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है। बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फोटो केप्शन: 18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।1
- आज दिनांक 17.02.2026 को थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपट्टी गाँव में एक नई आबकारी की दुकान स्थापित हुई थी, उक्त ग्राम के स्थानीय निवासी महिला- पुरुष ग्रामीणों द्वारा उक्त आबकारी दुकान का विरोध जता रहे थे। विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उत्तेजित होकर मौके पर उपस्थित कर्मचारीगण के साथ मार-पीट की गई एवं आबकारी से संबंधित बोतलों को दुकान से निकाल कर क्षतिग्रस्त किया गया। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विपरीत परिस्थितियों को नियंत्रित किया गया। मौके पर उत्तेजित लोगों में से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। प्रकरण में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~ब्यूरो रिपोर्ट भदोही वीरेंद्र कुमार पाण्डेय1
- ROOTPURE: The fact that there so are many companies and organization working around the world as well as in our densely populated developing country India is not hidden but rarest of the rare are touching the problems of a common man. Maximum people are unable to fulfill their dreams due to the lack of better opportunities. After going through different names for our company, the founders stick to "ROOTPURE" because that's what our vision and principle is. The name is derived from the word "root" to depict the structure of the network that has one common beginning as well as an element of nature, something organic, Herbal , Whereas the word "pure" suggests purity and genuineness of the products and people associated. We want to strengthen the roots of each and every individual associated with this company so that it bears them fruits economically and socially in the later part of their lives. This company aims at uplifting the mindset, dreams, personality and lifestyle of the people. We believe to enhance the financial and social independence of the people of our country. The main objective of the organization has always been to transform the lives of people by providing them an opportunity to enjoy financial independence, empower them socially, enabling them with relevant skills and live a blissful life. MISSION AND VISION Our mission to make India Healthy & Wealthy, we have developed a range of quality of products which deals in Health care, home care, personal care etc. Rootpure provide its associates with the highest quality products and services possible in a timely fashion at a competitive price. Our whole team is young, energetic and fresh with new ideas for today's consumer demands. As well, our team is constantly being trained to accommodate the finest quality of the products and Marketing Demand. Our vision is quite simple. We work each and every day to help people live better lives. We achieve our vision by helping people everywhere discover their potential and achieve their goals by offering better brands and opportunities for the future, and by sharing generously with the Indian community. Our education system helps the people to identify & develop and enhance their actual potential to achieve the new heights in life. OBJECTIVE AND AIM To ensure continuous and exponential growth of entire Rootpure family. Our aim is to touch lives of millions of people, helping them to live a happier, healthier, painless, and enjoyable life. The goal of the company is to constantly come up with innovative ways to make our products look good in the hands of our consumers and to meet and exceed the expectations of our every associates.1
- बाढ़डा हल्के के गांव रूदड़ोल में सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर आकाश की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि चरखी दादरी के बाढ़डा क्षेत्र के गांव रूदड़ोल के वीर सपूत, 27 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर आकाश का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत थे और वर्तमान में NMDC Limited की नागरनार स्टील परियोजना, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) में तैनात थे। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को कोलाब नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबने के कारण उनका दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- कार बाजार की दुनिया में लोहारू में बड़ा धमाका ग्रेवाल कार प्रोटेक्शन हब की ग्रांड ओपनिंग1