रूकुंदीपुर में प्राथमिक सहकारी का शिलान्यास किया गया किसानों को मिलेगी सुविधाएं लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के विकास खंड लखीमपुर के रूकुंदीपुर कस्बे में प्राथमिक सहकारी का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार द्वारा किया गया। समिति का उद्घाटन करने आए जिला सहकारी सहकारी बैंक के चेयरमैन विनीत मनार ने बताया सरकार ने अभी तक साधन सहकारी समिति और किसान सेवा समिति संचालित करती थी। किसानों को समय पर समुचित लाभ देने के लिए बहुउद्देशीय सहकारी समिति परिवर्तित किया। इसी के तत्वाधान में सहकारी विभाग को मजबूत करने के लिए ग्रामीण स्तर पर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खोली जा रही है। जिसमें खीरी जिले में अभी तक चार ग्रामीण सहकारी समिति का खोली जा चुकी है। रूकुंदीपुर में ग्रामीण समिति चलने से किसानों को खाद, बीज आदि सारी सुविधाएं मिलने लगेगी। सहायक निबंधक रजनीश प्रताप सिंह ने अब समिति से किसानों किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए जा रहे है। अब समिति से किसानों को तीन लाख रुपए का कर्ज आधे घंटे में दिया जा रहा। जिसके केवल किसानों को केवल आधार कार्ड और पैन कार्ड लगेगा। अभी रूकुंदीपुर समिति में तीन ग्राम पंचायत रूकुंदीपुर के साथ साथ मऊ दाऊदपुर और ओदरहना शामिल किए गए। समिति में जो सदस्य होंगे उन्हें तीन प्रतिशत ब्याज पर अभी तीन लाख रुपए दिए जा रहे है। जल्द ही यह राशि पांच लाख रुपए होने वाली है। समिति की ओर से जन सुविधा केंद्र खोले जा रहे है। जिसमें बिल, टिकट बुकिंग, ट्रैक्टर के लिए लोन, किसानी के लिए या रोजगार के लिए कर्ज सीधे दिए जाएंगे जिसमें आपको बैंक के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुनील वर्मा किया। उद्घाटन समारोह में गन्ना समिति के चेयरमैन विशिष्ट अतिथि अतुल त्यागी, डायरेक्टर विकास वर्मा, रंजीत वर्मा, चंद्रभाल मिश्रा, मिथलेश कुमार, शैलेंद्र वर्मा, योगेश कुमार, ग्राम प्रधान ब्रजेश वर्मा,गणेशपुर समिति अध्यक्ष श्रीधर वर्मा, प्रभात वर्मा, रामसागर तिवारी, श्याम बिहारी वर्मा, कुलदीप वर्मा, पटेल विमलेश वर्मा

- महेवागंज में कल हुई मारपीट में एक वीडियो आया सामने किस तरह 6/7 लोग लोग गुट बनाकर एक दुकान संचालक को दुकान के अंदर घुसकर पीट रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुंचकर भी दबंगों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है, वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस तरीके से दबंग भाग रहे हैं, मगर पुलिस एक को भी पकड़ नहीं पाई।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बा खीरी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इंसानियत को झकझोर कर रख देती है। यहां एक बुजुर्ग महिला, जिसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है, बिना छत और बिना किसी सहारे के जिंदगी गुजार रही है। ना राशन कार्ड, ना पेंशन, ना कोई सरकारी मदद… बस एक बेटा है, जो रोज मजदूरी के लिए निकलता है — कभी काम मिलता है, तो कभी नहीं। हालात इतने बदतर हैं कि कई बार मां-बेटे को भूखे पेट ही सोना पड़ता है। फटे कपड़े, टूटी झोपड़ी और मोहल्ले वालों के रहम पर चल रही ये सांसें… कभी कोई दो वक्त की रोटी दे देता है, तो जिंदगी किसी तरह आगे बढ़ती है। सबने ईद मनाई, खुशियां मनाईं… लेकिन इस महिला के घर न चूल्हा जला, न कोई खुशियां आईं। हैरानी की बात ये है कि जहां प्रशासन सड़कों पर कंबल बांटकर फोटो खिंचवाता नजर आया, वहीं इस बेबस महिला तक मदद की एक किरण भी नहीं पहुंची। 70 हजार की आबादी वाले कस्बा खीरी में अगर एक अंधी बुजुर्ग महिला इस हालत में जी रही है, तो ये सिर्फ प्रशासन ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सवाल है। ये खबर सिर्फ खबर नहीं… एक आईना है। जो उन लोगों को दिखाया जा रहा है, जो मखमल के बिस्तरों और एसी कमरों में चैन की नींद सो रहे हैं। अब देखना ये है — क्या इस खबर के बाद प्रशासन जागेगा? या फिर इंसानियत यूं ही शर्मसार होती रहेगी… (अपील) अगर आप इस महिला की मदद करना चाहते हैं, तो आगे आएं — क्योंकि किसी की जिंदगी बदलने के लिए कभी-कभी सिर्फ एक कदम ही काफी होता है।1
- अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष और पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता भी की। पत्रकार वार्ता के दौरान बिट्टा ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और देश में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ना होगा। कार्यक्रम में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बिट्टा ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की।1
- महेवागंज में कल हुई मारपीट में एक वीडियो आया सामने किस तरह 6/7 लोग लोग गुट बनाकर एक दुकान संचालक को दुकान के अंदर घुसकर पीट रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुंचकर भी दबंगों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है, वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस तरीके से दबंग भाग रहे हैं, मगर पुलिस एक को भी पकड़ नहीं पाई। *मामला संदेह जनक यह है कि की दबंग भाग गए या भगाने में मदद की गई।*1
- बीच सड़क पर महासंग्राम - मिर्जापुर में महिला और अधिवक्ता के बीच हाथापाई, दरअसल बकाया फीस न देने पर वकील साहब ने महिला का फोन रख लिया था1
- नौकरी का झांसा देकर 17 लाख की ठगी लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने इंकार कर दिया और धमकियां भी दीं। पीड़ित ने फरधान थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।1
- लखीमपुर खीरी / महेवागंज महेवागंज में कल हुई मारपीट का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 6-7 दबंग एकजुट होकर एक दुकान संचालक पर उसकी ही दुकान के अंदर घुसकर बेरहमी से हमला कर रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंचती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी मौजूदगी के बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर आराम से मौके से भाग निकलते हैं, जबकि पुलिस बेबस नजर आती है। 👉 सबसे बड़ा सवाल क्या दबंग खुद भाग गए या उन्हें भगाने में किसी ने मदद की? 👉 स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मौके पर मौजूद थी, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 👉 प्रशासन पर उठे सवाल क्या पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े नहीं होते? क्या आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई? आखिर कानून का खौफ खत्म क्यों हो रहा है? मांग उठी स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।1
- लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने इंकार कर दिया और धमकियां भी दीं। पीड़ित ने फरधान थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।1