थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को 1 देशी तमंचा 315 बोर एवं 1 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लबकनी रोड पर स्थित पुल के पास से एक अभियुक्त नाम पता धीरज चौहान पुत्र अशोक चौहान साकिन कालाबन थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को 01 देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा बरामद 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

- अशोक खरात कौन है..? 👇 अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।1
- Post by विजय कुमार1
- मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।1
- सरकारी सड़क मिटाने की प्रतिज्ञा लिए अनिरुद्ध सिंह पुत्र कन्हैया सिंह यह सड़क लगभग 50 सालों से ऊपर से चल रहा है जिस पर नगर पालिका का दो से तीन बार काम भी हो चुका है डूडा से भी काम हो चुका है उनका कहना है सड़क मिटा के जाऊंगा और यहां की कुछ लोगों को उल्टे सीधे कैसे में फंसा कर जाऊंगा ताकि सड़क मिटाने में कोई दिक्कत ना हो जिसके पास हमारा यह वीडियो जा रहा है वह इस वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भेद हैं या उनके संज्ञान में डाल दें रोड बंद करना कितना बड़ा गुनाह है उसे व्यक्ति को पता चले जो रोड को बाधित कर रहा है1
- देवरिया जिले के गौरी बाजार में स्थिति एसबीटी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रों के कारनामे देख सभी की आंखे चकाचौड़ रह गई।1
- खबर देवरिया जिले से है जहा भारत पेट्रोलियम के टैंकर चालक अचानक हड़ताल पर बैठ गये जिससे ईंधन संकट गहराने के आसार है ऐसा बताया जा रहा है कि एक टैंकर चालक संदीप पासवान महाराजगंज जिले के फरेंदा मां गंगा फिलिंग स्टेशन पर एक टैंकर भारत पेट्रोलियम बैतालपुर डिपो से तेल लेकर गए ड्राइवर संदीप पासवान का आरोप है कि पंप मालिक ने टैंकर में तेल कम बताया और विवाद कर लिया विवाद इतना बढ़ा कि पंप मालिक ने चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो उसके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान भी हैं और हाथ भी फ्रैक्चर बताया जा रहा है वही घटना के विरोध में आज भारत पेट्रोलियम के टैंकर चालक सामूहिक हड़ताल पर बैठ गए। नाराज चालकों का कहना है कि उनके साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन हर बार डिपो स्तर पर मामलों को दबा दिया जाता है। चालकों ने कहा है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब हड़ताल जारी रहेगी पंप मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए और उनके पंप पर तेल की सप्लाई नहीं होनी चाहिए2
- जंग के 32वें दिन ईरान भीषण दबाव में है, जहां अमेरिका और इजरायल द्वारा इस्फहान समेत कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए गए हैं। ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्रों पर हमले की धमकी के बीच वहां तनाव बहुत ज्यादा है, लेकिन हिजबुल्लाह के जरिए जवाबी कार्रवाई भी जारी है। जमीनी हकीकत यह है कि प्रमुख शहरों में बंकरों का इस्तेमाल बढ़ गया है और नागरिक भयभीत हैं।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1