नवरात्रि में मीट-अंडा दुकानों पर रोक की मांग, थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन नवरात्रि में मीट-अंडा दुकानों पर रोक की मांग, थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान संचालित हो रही मीट व अंडे की दुकानों को बंद कराने की मांग उठी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर मीट व अंडे की दुकानें संचालित हो रही हैं। वर्तमान में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जिसमें अधिकांश लोग धार्मिक आस्था के चलते मांसाहार से परहेज करते हैं। ऐसे में इन दुकानों के खुले रहने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़कों पर फैल रहा है, जिससे गंदगी बढ़ रही है। साथ ही आवारा कुत्ते हड्डियां व अन्य अवशेष लेकर सड़कों पर घूमते हैं, जिससे आम लोगों को असुविधा और भय का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना क्षेत्र में संचालित सभी अवैध मीट व अंडे की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता, शांति और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।

- चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।3
- बड़ी घटना अचानक अनियंत्रित होकर कार ने उछाला खोलता तेल इंसान के ऊपर1
- देर शाम घर के बाहर टहल रहीं वरिष्ठ नागरिक महिला को उनके ही परिवार के युवक ने अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद स्वजन ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं है। गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में निवासी 70 वर्षीय सरला कटियार घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी बैक कर दी तो वह सरला कटियार के ऊपर चढ़ गई। इससे गंभीर रूप से घायल सरला कटियार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कई बार थार से हादसे कर चुका है युवक मोहल्ले के लोगों ने बताया कि थार को जो युवक चला रहा था, वह पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई हादसे कर चुका है। हालांकि समृद्ध परिवार होने के कारण हर बार मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता रहा।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- *प्रेस नोट थाना बण्डा* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक - 04.04.202* 6 *“थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियो की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 02.04.26 को वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. बनाम अभियुक्तगण 1.निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता 2. हरिओम गुप्ता 3. संजय गुप्ता पुत्रगण नामालूम निवासीगण मोहल्ला गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर के विरूद्ध वादिनी/पीडिता को शादी का झूठा झांसा देकर पत्नी बनाकर रखकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत होकर विवेचना क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के सुपुर्द हुई । आज दिनांक 04.04.26 को म0उ0नि0 आशा रानी व का0 बाबूराम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर देवकली तिराहे से 11.00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तरार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर । *पंजीकृत अभियोग का विवरण –* मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. *गिरफ्तारी का स्थान व समय का विवरण-* दिनांक 04.04.2026 को समय 11.00 बजे देवकली तिराहा से । *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –* 1. श्री प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर 2. म0उ0नि0 आशा रानी थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर 3. का0 बाबूराम थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर3
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद बरसात के कारण सावन किन्नर पानी डालने लगा तभी कुछ लोग विरोध कर गली गलत करनेलगे आगे की जानकारी देखें वीडियो में4