logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल में शिक्षक नहीं, छात्रों ने तालेबंदी कर किया प्रदर्शन आदर्श न्यूज । भदेसर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरबदिया में सेकंड ग्रेड शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था लम्बे समय से प्रभावित हो रही है। इसी से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने आज सुबह विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और गणित, विज्ञान और संस्कृत विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन चला और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित रही। भदेसर क्षेत्र के नरबदिया गांव के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों की कमी के मामले में अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में पहली से बारहवीं तक कक्षाएं संचालित है, लेकिन सेकंड ग्रेड के गणित, विज्ञान और संस्कृत जैसे विषयों के अध्यापक नहीं है और संस्था प्रधान का पद भी लम्बे समय से खाली चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार विद्यालय में 15 से अधिक शिक्षक होने चाहिए। वर्तमान में 9 ही शिक्षक कार्यरत है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छात्र-छात्राओं में भी असंतोष व्याप्त है। आश्वासन के बाद खोला ताला सुबह साढ़े 7 बजे से ही छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना शुरु कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विद्यालय स्टाफ को भी कुछ समय तक प्रवेश नहीं करने दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने ही विद्यार्थियो के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर सांवलिया जी से पुलिस जाप्ता भी पहुंचा और भदेसर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण गर्ग पहुंचे। उन्होंने रिक्त पदों पर आवश्यक सेकंड ग्रेड शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय का ताला खोल दिया। इस दौरान मांगीलाल गाडरी, कैलाश गाडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थी। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

13 hrs ago
user_आदर्श न्यूज़
आदर्श न्यूज़
Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
13 hrs ago
28ea9e57-e668-4e28-b2cb-504a46b4d488

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा रेलमगरा। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल अवसंरचना के विकास, रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान सांसद ने नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह प्रस्तावित नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनआकांक्षा रही है तथा इसके साकार होने से राजसमंद, भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य प्रमुख रेल विकास योजनाओं, नई रेल लाइनों, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित रेल परियोजनाओं से जुड़े सभी आवश्यक विषय भी विस्तार से रखे। उन्होंने आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी होने के साथ क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक प्रगति होगी।
    1
    नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
रेलमगरा। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल अवसंरचना के विकास, रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान सांसद ने नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह प्रस्तावित नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनआकांक्षा रही है तथा इसके साकार होने से राजसमंद, भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य प्रमुख रेल विकास योजनाओं, नई रेल लाइनों, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित रेल परियोजनाओं से जुड़े सभी आवश्यक विषय भी विस्तार से रखे। उन्होंने आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेल विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति जारी होने के साथ क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक प्रगति होगी।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान
    1
    जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक* महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक* चित्तौड़गढ़, 01 अगस्त 2026। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान (Safety and Dignity for Every Woman)" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्
    1
    चित्तौड़गढ़ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*
चित्तौड़गढ़, 01 अगस्त 2026। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान (Safety and Dignity for Every Woman)" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई पर विशेष शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    1
    गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर  पंचायत समिति सभागार में आयोजित  बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई  पर  विशेष  शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम            
मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔 एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔
    1
    एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏
This video may be Philippines 🤔
एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏
This video may be Philippines 🤔
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Nandlal puriya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit
    1
    Nandlal puriya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.