Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devendra yadav
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- देवतालाब मामला: विरोधी खेमे से आया तीखा बयान, सियासत हुई गरम देवतालाब में शिखा पांडेय की मौत का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के धुर विरोधी और अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी ने इस मामले में खुलकर मोर्चा खोल दिया है। 🔴 कुंजबिहारी तिवारी का बड़ा आरोप कुंजबिहारी तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि— पूरे मामले में प्रभावशाली लोगों की भूमिका संदिग्ध है न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है वायरल ऑडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं उन्होंने सीधे तौर पर मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। ⚖️ सियासी टकराव तेज तिवारी, जो लंबे समय से गिरीश गौतम के विरोधी माने जाते हैं, उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। अगस्त क्रांति मंच के बैनर तले इस मुद्दे को जन-आंदोलन का रूप देने के संकेत भी मिल रहे हैं।1
- *पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी* कौशांबी। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के औंधन गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पूर्व प्रधान को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश – जिला कौशांबी में पिकअप गाड़ी ट्रेलर में घुसी, करीब 8 लोगों की मौत हुई, 15 से ज्यादा घायल हैं। ये सभी प्रयागराज से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर जिला फतेहपुर लौट रहे थे।1
- चित्रकूट.. ब्रेकिंग गेहूं के खेत में लगी आग, पांच बीघे की फसल जलकर राख... मानिकपुर तहसील के किहुनिया ग्राम पंचायत के शीतल पुरवा गांव स्थित चार से पांच बीघे कि फसल जलकर हुई राख। पीड़ित कृषक दरबारी लाल द्विवेदी के खेत में कटी पड़ी गेहूं कि फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग। गेहूं की फसल जलकर हुई खाक। आग लगने का कारण अज्ञात। पीड़ित किसान ने बताया बड़ी लागत और मेहनत से फसल तैयार किया था,अब पूरी मेहनत पर फिर गया पानी। अपनी आँखों के सामने फसल जलती देख सदमे में किसान। वहीं ग्रामीणों के प्रयासों के बाद आग पर पाया गया काबू। पास में रखे गेहूं के ढेर के पास तक पहुंच गई थी आग। काफ़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू। पीड़ित किसान ने हल्का लेखपाल को फसल जलने की दी सूचना। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग। मारकुण्डी थाना क्षेत्र के शीतल पुरवा गांव का मामला।1
- Post by Bolti Divare1
- Post by जे पी मिश्रा1
- बड़े ही तेजस्वी लोग है हमारे भारत मे , उत्तरप्रदेश के देवरिया मे पुलिस प्रशासन की सख़्ती के बाद गैलन मे तेल ना देने की वजह से नाराज़ युवक खेत का जनरेटर डीजल भरवांने के लिए उठाकर ले आया , इसके बाद युवक ने जनरेटर की टंकी में भराया डीजल , वायरल वीडियो सलेमपुर उपनगर के हरैया पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है ,1
- कौशांबी में भीषण हादसा, तीन बच्चों समेत आठ की मौत कौशांबी। जनपद में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-2 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के करौली गांव निवासी करीब 18 लोग एक पिकअप वाहन से प्रयागराज मुंडन संस्कार कराने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अतसराय के पास NH-2 पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। --------- सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।1