"जनता दरबार, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और ऑन-द-स्पॉट निवारण का मॉडल" विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गयाजी : लोकतंत्र का वास्तविक सौंदर्य केवल चुनावों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शासन के कितने निकट महसूस करता है। गया जी में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी सुशासन की दिशा में एक सशक्त कदम है। 1. पारदर्शी और उत्तरदायी कार्यसंस्कृति का प्रमाण जब 100 से अधिक नागरिक अपनी शिकायतों के साथ शीर्ष जिला अधिकारी के सामने बेझिझक अपनी बात रखते हैं, तो यह प्रशासनिक तंत्र में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। अक्सर जिला स्तर पर आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जनता दरबार जैसे मंचों से आम नागरिक और मुख्य निर्णयकर्ता के बीच की दूरी समाप्त होती है। 2. ऑन-द-स्पॉट निवारण से खत्म होती लालफीताशाही , प्रशासनिक विलंब आम जनता के लिए सबसे बड़ी मानसिक और आर्थिक चुनौती होता है। भूमि विवाद: ग्रामीण बिहार में भूमि विवाद सामाजिक अशांति का मुख्य कारण बनते हैं। जनता दरबार में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त जवाबदेही तय करके मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सामाजिक कल्याण: पेंशन, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी याचिकाओं पर सीधे निर्देश देने से जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होती है। 3. जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन : जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों में दो बातें सबसे प्रमुख हैं—'न्यायसम्मत कार्यवाही' और 'समयबद्ध निष्पादन'। जब तक शिकायतों का समाधान एक निश्चित समय-सीमा के भीतर नहीं होता, तब तक जन-सुनवाई का पूर्ण लाभ जनता को नहीं मिल पाता। अंचल अधिकारियों (CO), प्रखंड विकास अधिकारियों (BDO) और थाना प्रभारियों को स्पष्ट समय सीमा देना प्रशासनिक कसावट को दर्शाता है। 4. निष्कर्ष एवं आगे की राह गया जिला प्रशासन का यह दृष्टिकोण—"जनता की सेवा, समस्याओं का समाधान—गया जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता"—अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत करता है। इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यदि इन याचिकाओं को डिजिटल ट्रैकिंग पोर्टल से जोड़कर फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, तो सुशासन का यह मॉडल बिहार के लोक प्रशासन में एक मील का पत्थर साबित होगा।

- देव पुलिस की कार्रवाई: देव से 40 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार देव थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देव थाना कांड संख्या 274/26 के अभियुक्त चंदन कुमार, पिता जायवंत यादव, थाना देव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 40 लीटर देशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- जनता दरबार में 100+ आमजनों की समस्याएं सुनीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश गया के जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर ने जनता दरबार में 100 से अधिक आमजनों से संवाद कर उनकी शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। भूमि, आवास, स्वास्थ्य, पेंशन, मुआवजा और शिक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, न्यायसंगत और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को त्वरित राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना गया जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #GayaBihar #Gaya #Bihar #GayaNews #JantaDarbar #DMGaya #ShashankShubhankar #BiharNews #Governance #PublicGrievance #GoodGovernance #GayaDistrict जनता दरबार में 100+ आमजनों की समस्याएं सुनीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश गया के जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर ने जनता दरबार में 100 से अधिक आमजनों से संवाद कर उनकी शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। भूमि, आवास, स्वास्थ्य, पेंशन, मुआवजा और शिक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, न्यायसंगत और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को त्वरित राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना गया जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #GayaBihar #Gaya #Bihar #GayaNews #JantaDarbar #DMGaya #ShashankShubhankar #BiharNews #Governance #PublicGrievance #GoodGovernance #GayaDistrict1
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल को क्षद्धांजली सभा का आयोजन *जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने बी पी मण्डल कि जीवनी पर विशेष चर्चा किए गया जी।बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल) भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कि कर्पूरी सभागार जदयू जिला कार्यालय गया जी मे समय -1:00बजे जदयू जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा कि अध्यक्षता मे धूम -धाम से मनाई गई है। इस जयंती समारोह कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने बी पी मण्डल कि जीवनी पर विशेष चर्चा किए और उनके जीवन के संघर्ष को दुहराये।इस जयंती समारोह मे मधुसूदन राय,धनंजय शर्मा, रामलखन स्वर्णकार, कुण्डल वर्मा, पुष्पेंद्र पुष्प,बिनोद कुमार, ज्योति दांगी, जितेन्द्र पंडित प्रजापति जिला प्रवक्ता, सत्येंद्र गौतम,पप्पु दांगी, वृजराज पाण्डेय, पूनम कुशवाहा,प्रकाश पटवा, उमेश गुप्ता, साहिबूल बाकी, गौतम कुमार, गीता देवी, अलका सिंह, संजय मिश्रा, राजू वर्मा, संजय स्वर्णकार, तनोज गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, हुजेल कादरी, सुनीता देवी, ब्रहदेव पासवान सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे2
- आज दूसरे दिन कोचेश्वर महादेव महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति 25 अगस्त 2026 कोच, गया1
- औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।1
- कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया। समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।4
- सरफराज खान को दोनो टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल न होने के चलते बल्ला चलाने का मौका भले नही मिला सरफराज खान को दोनो टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल न होने के चलते बल्ला चलाने का मौका भले नही मिला लेकिन आज मैदान पर उन्होंने मुंह जमकर चलाया और ऋषभ पंत की कमी कतई महसूस नही होने दी 😍 गौरतलब है कि विकेटकीपर पंत चोटिल होने के चलते मैदान पर नही आये थे और उनकी जगह 2nd विकेटकीपर ध्रुव जुरैल ने विकेटकीपिंग की जबकि सरफराज एक्सट्रा फील्डर के रूप में मैदान में उतरे थे1
- थाना परिसर में जनता दरबार में लोगों की सुनी गई फरियाद, थानाध्यक्ष ने निष्पक्ष कार्रवाई का दिलाया भरोसा नवीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र से पहुंचे लोगों की भूमि विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बातों को समझने के बाद मामलों में नियमानुसार एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने मंगलवार कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और समस्या के समाधान के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग लें। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने से फरियादियों में संतोष देखा गया। #जनतादरबार #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #पुलिस #नवीनगरथाना #जनताकीआवाज #स्थानीयसमाचार #ताजासमाचार1
- #Bodhgaya #Gaya #Anganwadi #AnganwadiCenter #BiharNews #GayaNews #BodhgayaNews #AnganwadiNews #BiharNewsToday #BreakingNews #LocalNews #GroundReport #SarkariVyavastha #BiharGovernment #बालविकास #आंगनबाड़ी #गयाजी #बोधगया1