फिरोजाबाद को मिलेगा हाईटेक थाना! 9 करोड़ की मंजूरी, 6 मंजिला आधुनिक भवन का रास्ता साफ MTF NEWS.... फिरोजाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधायक मनीष असीजा के पिछले 5 वर्षों के लगातार प्रयास आखिरकार रंग लाते नजर आ रहे हैं—थाना उत्तर के जर्जर और पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद अब उसी भूमि पर एक अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस परियोजना के लिए कुल 9 करोड़ 1 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 50 लाख 81 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि साल 2021 से ही विधायक असीजा इस प्रोजेक्ट को लेकर शासन और विधानसभा में लगातार पैरवी कर रहे थे—पहले कैबिनेट से नए डिजाइन को पास करवाया गया और फिर G+2 की जगह G+5 यानी 6 मंजिला भवन के निर्माण के लिए कड़ी मशक्कत की गई। पीडब्ल्यूडी की दरों में बदलाव के चलते रिवाइज्ड एस्टीमेट को दोबारा पास कराना भी एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पार करते हुए अब यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने को तैयार है। बहुत जल्द फिरोजाबाद की जनता को थाना रामगढ़ और थाना दक्षिण की तर्ज पर एक हाईटेक, आधुनिक और सुविधाओं से लैस थाना उत्तर भवन मिलने वाला है, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगा।
फिरोजाबाद को मिलेगा हाईटेक थाना! 9 करोड़ की मंजूरी, 6 मंजिला आधुनिक भवन का रास्ता साफ MTF NEWS.... फिरोजाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधायक मनीष असीजा के पिछले 5 वर्षों के लगातार प्रयास आखिरकार रंग लाते नजर आ रहे हैं—थाना उत्तर के जर्जर और पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद अब उसी भूमि पर एक अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस
परियोजना के लिए कुल 9 करोड़ 1 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 50 लाख 81 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि साल 2021 से ही विधायक असीजा इस प्रोजेक्ट को लेकर शासन और विधानसभा में लगातार पैरवी कर रहे थे—पहले कैबिनेट से नए डिजाइन को पास करवाया गया और फिर G+2 की जगह G+5 यानी 6 मंजिला भवन
के निर्माण के लिए कड़ी मशक्कत की गई। पीडब्ल्यूडी की दरों में बदलाव के चलते रिवाइज्ड एस्टीमेट को दोबारा पास कराना भी एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पार करते हुए अब यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने को तैयार है। बहुत जल्द फिरोजाबाद की जनता को थाना रामगढ़ और थाना दक्षिण की तर्ज पर एक हाईटेक, आधुनिक और सुविधाओं से लैस थाना उत्तर भवन मिलने वाला है, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगा।
- शिकोहाबाद नगर पालिका की नेकी की दीवार में लगी आग नगर पालिका के कर्मचारियों और पड़ोसियों ने बुझाई आग1
- ❤️❤️❤️❤️1
- महापौर कामिनी राठौर जी जब वार्ड 18 की पुलिया की मरम्मत करवानी नहीं थी। तो तोड़ी क्यों?? आपके कर्मचारियों द्वारा जिस वार्ड 18 की पुलिया को मरम्मत के लिए तोड़ा और तोड़कर छोड़ दिया। देखिए अब भाजपा का मूल समर्थक वहां गिरकर अपना हाथ तुड़वा रहा है। क्या यही आपका विकास है। क्या यही स्मार्ट सिटी है। विधायक Manish Asija जी कृपया तत्काल संज्ञान ले। महापौर जी को तो दुबारा चुनाव लड़ना नहीं है। इसलिए जनता भाजपा से नाराज हो या आपसे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ना। में विधायक Manish Asija जी आपसे अनुरोध करता हूं। अम्मा जी को खर्चा हर्जाने के साथ पुलिया की मरम्मत करवाने का कष्ट करे। MYogiAdityanath Narendra Modi Nagar Nigam Firozabad Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh1
- "सिरसागंज में भगवान महावीर जयंती की भव्य रथयात्रा! गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, और श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। #महावीरजयंती #सिरसागंज #भव्यरथयात्रा"1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फ़िरोज़ाबाद गांव का छोरा बना बॉडीबिल्डिंग का सितारा! मोनू गुर्जर ने मचा दिया तहलका1
- Post by Gyadeen Verma1
- "सिरसागंज में भगवान महावीर जयंती की भव्य रथयात्रा! गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, और श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। #महावीरजयंती #सिरसागंज #भव्यरथयात्रा"1