logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा कोतवाली में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक समेत कार्यकर्ताओं का 4 घंटे धरना अमरोहा। नगर कोतवाली परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष कुमार दक्ष अपने समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की। धरना रात करीब 12 बजे के बाद शुरू हुआ और सुबह लगभग 4 बजे तक चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। करीब चार घंटे तक चले धरने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी से फोन पर हुई बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद मनीष कुमार दक्ष ने नगर कोतवाल को लिखित तहरीर देकर संबंधित दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिलने के बाद सुबह करीब 4 बजे धरना समाप्त कर सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घर लौट गए। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का विकास कार्य को लेकर औचक निरीक्षण प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का औचक निरीक्षण अमरोहा जनपद में आज प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने तूफानी दौरा कर विकास कार्यों और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमरोहा जनपद के जोया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और स्कूली बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने उप निबंधक स्टाम्प के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का भी औचक निरीक्षण किया। अमरोहा जनपद पहुंचीं प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने सबसे पहले 228.98 लाख रुपये की लागत से बन रहे उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को 30 सितंबर तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री और शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो संविलियन विद्यालय जोया पहुंचे। वहां उन्होंने स्मार्ट क्लास की शिक्षण व्यवस्था को देखा और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें नियमित पढ़ाई व स्वच्छता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अमरोहा जनपद में आज प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने तूफानी दौरा कर विकास कार्यों और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमरोहा जनपद के जोया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और स्कूली बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने उप निबंधक स्टाम्प के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का भी औचक निरीक्षण किया। अमरोहा जनपद पहुंचीं प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने सबसे पहले 228.98 लाख रुपये की लागत से बन रहे उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को 30 सितंबर तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री और शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो संविलियन विद्यालय जोया पहुंचे। वहां उन्होंने स्मार्ट क्लास की शिक्षण व्यवस्था को देखा और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें नियमित पढ़ाई व स्वच्छता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का विकास कार्य को लेकर औचक निरीक्षण 
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का औचक निरीक्षण
अमरोहा जनपद में आज प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने तूफानी दौरा कर विकास कार्यों और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमरोहा जनपद के जोया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और स्कूली बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने उप निबंधक स्टाम्प के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का भी औचक निरीक्षण किया।
अमरोहा जनपद पहुंचीं प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने सबसे पहले 228.98 लाख रुपये की लागत से बन रहे उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को 30 सितंबर तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए।  
इसके बाद प्रभारी मंत्री और शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो संविलियन विद्यालय जोया पहुंचे। वहां उन्होंने स्मार्ट क्लास की शिक्षण व्यवस्था को देखा और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें नियमित पढ़ाई व स्वच्छता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

    user_Saurabh
    Saurabh
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड में शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने घर पर क्या डिटेल शेर सिंह का आरोप है कि मेरा एनकाउंटर करने आए थे
    1
    उत्तराखंड में शेर सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने घर पर क्या डिटेल
शेर सिंह का आरोप है कि मेरा एनकाउंटर करने आए थे
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर अमरोहा जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी का बड़ा बयान, बोलीं- अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई अमरोहा कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेने पहुंचीं उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी आंदोलनकारी नहीं हो सकते। नीट के परीक्षार्थियों को अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे छात्रों के नहीं बल्कि विपक्षी दलों और अराजक तत्वों के थे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। अलंकार योजना से सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है और शिक्षकों व उनके परिवारों को विभिन्न सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर अमरोहा जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी का बड़ा बयान, बोलीं- अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई
अमरोहा कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेने पहुंचीं उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी आंदोलनकारी नहीं हो सकते। नीट के परीक्षार्थियों को अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे छात्रों के नहीं बल्कि विपक्षी दलों और अराजक तत्वों के थे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। अलंकार योजना से सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है और शिक्षकों व उनके परिवारों को विभिन्न सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगातट गढ़मुक्तेश्वर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बढ़ते पानी के कारण गंगाघाट की कई सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं और नदी में गहराई भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में यदि आप गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर या बृजघाट जा रहे हैं, तो पूरी सावधानी बरतें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। आपकी आस्था के साथ आपकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। बृजघाट से बड़ी खबर: उफनाई गंगा ने डुबोई घाट की सीढ़ियां, स्नान से पहले बरतें पूरी सावधानी
    1
    कांवड़ यात्रा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगातट गढ़मुक्तेश्वर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बढ़ते पानी के कारण गंगाघाट की कई सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं और नदी में गहराई भी काफी बढ़ गई है।
ऐसे में यदि आप गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर या बृजघाट जा रहे हैं, तो पूरी सावधानी बरतें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। आपकी आस्था के साथ आपकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
बृजघाट से बड़ी खबर: उफनाई गंगा ने डुबोई घाट की सीढ़ियां, स्नान से पहले बरतें पूरी सावधानी
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.