Shuru
Apke Nagar Ki App…
*उत्तराखंड : ऋषिकेश में चीला बैराज रोड पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। SDRF जवानों ने उफनती नदी के बीच से पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।* _Bharat News WORLD_ *सच को दबाना आसान नहीं… आपकी एक शेयर से आवाज़ और बुलंद होगी!* `👉 अभी शेयर करें और सच्चाई को हर घर तक पहुँचाएं`मौत हो गई है।
Babu moradabad
*उत्तराखंड : ऋषिकेश में चीला बैराज रोड पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। SDRF जवानों ने उफनती नदी के बीच से पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।* _Bharat News WORLD_ *सच को दबाना आसान नहीं… आपकी एक शेयर से आवाज़ और बुलंद होगी!* `👉 अभी शेयर करें और सच्चाई को हर घर तक पहुँचाएं`मौत हो गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देशी शराब की दुकान बनी एटीएम मशीन 24 घंटे शराब ओवररेटिंग में उपलब्ध, प्रशासन के आदेशो को दे रहे चुनौती मुरादाबाद (डेस्क) जिलाधिकारी ने पूर्व में ओवररेटिंग में लगातार तीसरी बार पकड़ी गईं तीन देसी शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिये गए। जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई है उसमें मिलक मुकर्रपुर उर्फ चक्कर की मिलक, हैलेट रोड, एकता विहार मंडी समिति की दुकान शामिल है। मिलक मुकर्रपुर उर्फ चक्कर की मिलक के दिलीप राजपाल, हैलेट रोड के राजकुमार, एकता विहार मंडी समिति के अनुज्ञापी अजयपाल थे यानी इन लोगों के नाम यह दुकानें आवंटित हुईं थीं जिले की शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल वर्षों से चल रहा है। हर बार इसको लेकर शिकायतें होती, मगर शराब सिंडिकेट के दबदबे के आगे अफसर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाते। मामला रफा-रफा कर दिया जाता। इसी से शराब सिंडिकेट चलाने का दुस्साहस बढ़ता चला गया। जनपद मुरादाबाद में शराब माफिया बेखौफ! सुबह सबेरे 7 बजे से जमकर अवैध रूप ओवर रेट में बेची जा रही देशी दारू आप को बता दे थाना कटघर क्षेत्र के पंडित नगला रोड पर स्थित देशी शराब व बलदेवपुरी की देशी शराब की दुकान सुबह 7 बजे से ही शराब परोसी व ओवर रेट में धड़ल्ले से शटर के नीचे से बेची जा रही है। सड़क पर खुलेआम शराब पी जा रही है और ओवररेटिंग भी जारी है। आप को बता दे सूत्रों से ज्ञात हुआ है, संजीव, कुलदीप वर्मा ने आबकारी विभाग, स्थानीय पुलिस चौकी की मिली भगत से यह अवैध शराब का ओवर रेटिंग का कार्य पिछले एक वर्ष से जारी है, और पुलिस और आबकारी इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे हुए है, अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में करवाई होती है या जाँच का नाम देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है1
- 3 बच्चों की मां को हुआ 6 बच्चों के बाप से प्यार, अब सभी 9 बच्चे रहेंगे एक साथ। मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव का है।1
- ₹50 हजार नहीं थे… तो अस्पताल के गेट पर ही मां ने बच्चे को जन्म दिया। #viralvideo उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रसव पीड़ा से तड़पती एक गर्भवती महिला को उसके घर वालों ने सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने कहा – ऑपरेशन करना पड़ेगा, ₹50 हजार लगेंगे। गरीब महिला के पास इतने पैसे नहीं थे। पैसे न होने पर डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल के गेट के बाहर कर दिया गया। दर्द बढ़ता जा रहा था। मां बेबस थी, परिवार वाले परेशान। तभी साथ में आई महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने चादर का घेरा बना लिया और अस्पताल के गेट के सामने ही महिला की डिलीवरी करा दी। कुछ ही देर बाद मासूम की किलकारी गूंजी… एक बेटा पैदा हुआ।2
- जलभराव के बीच खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला विकास की खुली पोल #BreakingNews #TrendingNews #NewsUpdate #NewsVideo #Khabar1
- गजरौला में कांवड़ियों को चिकित्सीय सेवा दे रही जेबीएफ की मेडिकल वैन गजरौला। सावन के चौथे सोमवार पर अपने आराध्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिये बृजघाट से जल लेकर लौट रहे हैं। दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर कांवड़ियों की भीड़ है। भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए भोले के भक्त पैदल ही अपना सफर तय कर रहे हैं। इन शिव भक्तों के लिए जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन की मेडिकल वैन चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रही है। गजरौला में जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने खड़ी जेबीएफ की मोबाइल वैन पर मौजूद स्टाफ इधर से गुजरने वाले शिव भक्तों को मुफ्त दवाएं प्रदान कर रहा है। यहां से बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल ,हसनपुर की दिशा में गुजर रहे शिव भक्तों को सर्दी ,सर दर्द, बुखार, जुकाम , के साथ ही दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं। जेबीएफ की मेडिकल वैन से दवा लेने वाले शिव भक्त जुबिलेंट प्रबंधन की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।3
- अमरोहा। श्रावण माह के अंतिम सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। श्रावण के अंतिम सोमवार को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट, कांवड़ मार्गों पर डायवर्जन और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा1
- 3 बच्चों की मां को हुआ 6 बच्चों के बाप से प्यार,भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल का मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां तीन बच्चों की मां तबस्सुम (जिनके पति रियाजुल की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी और जो ससुराल में बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं) को करीब तीन साल पहले सिरसवां दौराहा क्षेत्र में कोरबांकू गांव के गाड़ी मैकेनिक मोहम्मद उमर (छह बच्चों के पिता, जिनकी पहली पत्नी दूसरी शादी कर चुकी हैं) से मुलाकात हुई; दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ते-बढ़ते प्रेम में बदल गईं, जिसके बाद उन्होंने परिवार को बताए बिना कलियर शरीफ में निकाह कर लिया तथा कोर्ट मैरिज भी कर ली; जब यह बात सामने आई तो ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों ने स्पष्ट रूप से साथ रहने की इच्छा जताई, ससुराल पक्ष ने कोई आपत्ति न जताते हुए भविष्य की जिम्मेदारी से इनकार कर दिया और उमर ने तबस्सुम व उनके तीन बच्चों की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया, जिसके बाद पंचायत ने सहमति दे दी तथा तबस्सुम अपने तीन बच्चों और गृहस्थी के सामान के साथ उमर के घर चली गईं, ताकि अब दोनों अपने कुल नौ बच्चों के साथ एक साथ रह सकें।1
- मुरादाबाद में आधा दर्जन तक तेंदुआ पिंजडे में कैदः बकरी के मुरादाबाद में आधा दर्जन तक तेंदुआ पिंजडे में कैदः बकरी के लालच में फंसा ; अब तक 6 पकड़े गए, गाँव वाले अभी भी खौफ में1
- *घरेलू विवाद ने लिया दर्दनाक फैसला पति-पत्नी के बीच के विवाद में तीन की गई जान* लखनऊ । थाना गोमती नगर क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने दर्दनाक रास्ता अपना लिया पति मानव वाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाकर 2 गोली मारी और फिर स्वयं को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली मृतक दिव्या मिश्रा भारत समाचार की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा और उनके पति मृतक मानव वाजपई के बीच घरेलू विवाद चल रहा था प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर पति मानव पहले ICICI बैंक अकेला ही पहुंचा था उसने पत्नी दिव्या मिश्रा से कुछ बात करने की कोशिश की फिर पत्नी को बैंक के बाहर बुलाया जिसके बाद महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर पति ने पत्नी को 2 गोलियां मार दी और ऑटो में बैठकर वहां से चला गया थोड़ी देर बाद पति मानव वाजपई सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली मौके पर थाना गोमतीनगर पुलिस के साथ डीसीपी एडीसीपी मौजूद।3