logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनेश खोडनिया ने जो किए थे वादे वो पुरे करेगा दिनेश जांगा! आखिर कैसे? सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा नेता दिनेश जांगा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने जो वादे किए थे, वे अब भाजपा सरकार में पूरे होने वाले हैं। दिनेश जांगा ने दावा किया कि वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में मजबूती से जुटने की अपील भी की। आपकी राय क्या है? वार्ड नंबर 4 में किसका पलड़ा भारी रहेगा—भाजपा, कांग्रेस या निर्दलीय?

8 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

दिनेश खोडनिया ने जो किए थे वादे वो पुरे करेगा दिनेश जांगा! आखिर कैसे? सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा नेता दिनेश जांगा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने जो वादे किए थे, वे अब भाजपा सरकार में पूरे होने वाले हैं। दिनेश जांगा ने दावा किया कि वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में मजबूती से जुटने की अपील भी की। आपकी राय क्या है? वार्ड नंबर 4 में किसका पलड़ा भारी रहेगा—भाजपा, कांग्रेस या निर्दलीय?

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली सोमवार को 40 वार्डों में दौड़ेंगी भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी, दीपिका चिखलिया रहेंगी मौजूद डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में प्रचार अभियान को आकर्षक बनाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 7 सितम्बर सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर दो बजे आयोजित होगी और नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों से होकर गुजरेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि रैली जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी। रैली में रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहेंगी। भाजपा की ओर से रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी का उद्देश्य रैली के माध्यम से सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। यह रैली भाजपा पुराने कार्यालय से नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो से गुजरेगी।
    2
    भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली सोमवार को
40 वार्डों में दौड़ेंगी भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी, दीपिका चिखलिया रहेंगी मौजूद
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में प्रचार अभियान को आकर्षक बनाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 7 सितम्बर सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर दो बजे आयोजित होगी और नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों से होकर गुजरेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि रैली जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी।
रैली में रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी मौजूद रहेंगी। भाजपा की ओर से रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी का उद्देश्य रैली के माध्यम से सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है।
यह रैली भाजपा पुराने कार्यालय से नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो से गुजरेगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु, आस्था के आगे थकान भी हुई नतमस्तक 🙏🔱 गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु कनबा , पीठ - भाटिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुजरात के बलैया गांव से महिला श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भाटिया स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं भक्तों ने भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया।
    1
    गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु, आस्था के आगे थकान भी हुई नतमस्तक 🙏🔱
गुजरात के बलैया से पैदल यात्रा कर धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालु
कनबा , पीठ - भाटिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुजरात के बलैया गांव से महिला श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भाटिया स्थित श्री धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं भक्तों ने भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • वार्ड नंबर 15 नीता सोमपुरा के कार्यालय के उद्घाटन में पूर्व नगर सभापति के के गुप्ता जी एवं प्रभारी उपस्थित वार्ड नंबर 15 के प्रभारी महेश जी पाटीदार भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता सुरेश जी फलोजिया एवं पार्टी के कई पदाधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने की पहल की
    1
    वार्ड नंबर 15 नीता  सोमपुरा के कार्यालय के उद्घाटन में पूर्व नगर सभापति के के गुप्ता जी एवं प्रभारी उपस्थित
वार्ड नंबर 15 के प्रभारी महेश जी पाटीदार भारतीय जनता पार्टी  प्रवक्ता सुरेश जी फलोजिया एवं पार्टी के कई पदाधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने की पहल की
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • केके गुप्ता बोले — बदलाव नहीं, अब विकास चाहिए; शहर में फिर भाजपा का बोर्ड बनाने का किया आह्वान डूंगरपुर निकाय चुनाव : वार्ड 29 से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुशीला गुप्ता के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा भारी जनसैलाब , सुशीला गुप्ता को बताया विकास मॉडल की अगली कड़ी संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को शहर के वार्ड संख्या 29 आदर्श नगर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आमतौर पर वार्ड स्तर के कार्यालय उद्घाटन में संबंधित वार्ड के मतदाता ही शामिल होते हैं, लेकिन इस आयोजन ने एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। शहर के विभिन्न कोनों से आए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और 36 कौमों के प्रतिनिधियों सहित 1200 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। मंच से भाजपा नेताओं ने मौजूदा नगर परिषद बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए और 2015 से 2020 के भाजपा शासनकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों व स्वच्छता मॉडल को पुनः स्थापित करने का संकल्प दोहराया। - प्रयोग नहीं, अब डूंगरपुर को चाहिए विकास का मॉडल : केके गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति एवं स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने कहा कि शहर की जनता अब बदलाव के नाम पर किसी प्रकार का राजनीतिक प्रयोग नहीं चाहती, बल्कि उसे वास्तविक विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की जनता उस स्वर्णिम विकास मॉडल को फिर से देखना चाहती है, जिसने शहर को न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाई थी। गुप्ता ने अपने पांच साल के कार्यकाल और कोरोना संकट के दौरान किए गए सेवा कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि जनता तय कर चुकी है कि जिस बोर्ड ने स्वच्छता, पर्यटन, जल संचय और पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक मानदंड स्थापित किए थे, उसे ही पुनः सत्ता सौंपी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि भाजपा का बोर्ड बनते ही प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। - राजनीतिक विरासत की अगली कड़ी के रूप में उभरीं सुशीला गुप्ता सभागार में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब मंच से एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने घोषणा की कि केके गुप्ता के अधूरे छूटे विकास कार्यों को सुशीला गुप्ता पूरा करेंगी। इस बयान के साथ ही पूरा पंडाल सुशीला गुप्ता के समर्थन में नारों से गूंज उठा। राजनीतिक विश्लेषक इसे केके गुप्ता के विकास मॉडल की आधिकारिक विरासत के हस्तांतरण के रूप में देख रहे हैं। वहीं, निवर्तमान पार्षद शार्दुल सिंह ने वर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता को छोटे-छोटे प्रशासनिक कामों के लिए भी नगर परिषद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को चुनें, जिसकी प्रशासन में ऐसी पकड़ हो कि केवल नाम लेते ही जनता के काम सुगमता से हो जाएं। - 2015-20 में देश स्तर पर चमका डूंगरपुर : हर्षवर्धन सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2015 से 2020 का कार्यकाल डूंगरपुर के लिए स्वर्ण काल था, जब शहर का नाम स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर रहा। स्वच्छता, सुंदर वातावरण और बेहतर नागरिक व्यवस्थाओं से ही पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और शहर का मान बढ़ता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली ने भी आमजन से सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर एक मजबूत और विकासोन्मुखी बोर्ड गठित करने का आह्वान किया। - 40 में से 35 वार्डों पर जीत का दावा चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा आगामी निकाय चुनाव में 40 में से 35 से अधिक वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने महिला सशक्तीकरण और मोदी सरकार द्वारा दिए गए राजनीतिक आरक्षण का जिक्र करते हुए उपस्थित महिला शक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने भी दावा किया कि पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में लहर है और पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। - आठवां बोर्ड बनेगा विकास का मॉडल : सुशीला गुप्ता कार्यक्रम के समापन पर भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता ने उमड़े जनसैलाब और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और शहरवासियों के इस अपार समर्थन ने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि डूंगरपुर का आने वाला आठवां बोर्ड चहुंमुखी विकास का एक आदर्श मॉडल बनेगा। उन्होंने शहर के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन के दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, नयन सुथार, सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    केके गुप्ता बोले — बदलाव नहीं, अब विकास चाहिए; शहर में फिर भाजपा का बोर्ड बनाने का किया आह्वान
डूंगरपुर निकाय चुनाव : वार्ड 29 से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुशीला गुप्ता के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा भारी जनसैलाब
, सुशीला गुप्ता को बताया विकास मॉडल की अगली कड़ी
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को शहर के वार्ड संख्या 29 आदर्श नगर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आमतौर पर वार्ड स्तर के कार्यालय उद्घाटन में संबंधित वार्ड के मतदाता ही शामिल होते हैं, लेकिन इस आयोजन ने एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। शहर के विभिन्न कोनों से आए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और 36 कौमों के प्रतिनिधियों सहित 1200 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। मंच से भाजपा नेताओं ने मौजूदा नगर परिषद बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए और 2015 से 2020 के भाजपा शासनकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों व स्वच्छता मॉडल को पुनः स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
- प्रयोग नहीं, अब डूंगरपुर को चाहिए विकास का मॉडल : केके गुप्ता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति एवं स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने कहा कि शहर की जनता अब बदलाव के नाम पर किसी प्रकार का राजनीतिक प्रयोग नहीं चाहती, बल्कि उसे वास्तविक विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की जनता उस स्वर्णिम विकास मॉडल को फिर से देखना चाहती है, जिसने शहर को न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाई थी। गुप्ता ने अपने पांच साल के कार्यकाल और कोरोना संकट के दौरान किए गए सेवा कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि जनता तय कर चुकी है कि जिस बोर्ड ने स्वच्छता, पर्यटन, जल संचय और पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक मानदंड स्थापित किए थे, उसे ही पुनः सत्ता सौंपी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि भाजपा का बोर्ड बनते ही प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
- राजनीतिक विरासत की अगली कड़ी के रूप में उभरीं सुशीला गुप्ता
सभागार में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब मंच से एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने घोषणा की कि केके गुप्ता के अधूरे छूटे विकास कार्यों को सुशीला गुप्ता पूरा करेंगी। इस बयान के साथ ही पूरा पंडाल सुशीला गुप्ता के समर्थन में नारों से गूंज उठा। राजनीतिक विश्लेषक इसे केके गुप्ता के विकास मॉडल की आधिकारिक विरासत के हस्तांतरण के रूप में देख रहे हैं।
वहीं, निवर्तमान पार्षद शार्दुल सिंह ने वर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता को छोटे-छोटे प्रशासनिक कामों के लिए भी नगर परिषद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को चुनें, जिसकी प्रशासन में ऐसी पकड़ हो कि केवल नाम लेते ही जनता के काम सुगमता से हो जाएं।
- 2015-20 में देश स्तर पर चमका डूंगरपुर : हर्षवर्धन सिंह
पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2015 से 2020 का कार्यकाल डूंगरपुर के लिए स्वर्ण काल था, जब शहर का नाम स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर रहा। स्वच्छता, सुंदर वातावरण और बेहतर नागरिक व्यवस्थाओं से ही पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और शहर का मान बढ़ता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली ने भी आमजन से सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर एक मजबूत और विकासोन्मुखी बोर्ड गठित करने का आह्वान किया।
- 40 में से 35 वार्डों पर जीत का दावा
चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा आगामी निकाय चुनाव में 40 में से 35 से अधिक वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने महिला सशक्तीकरण और मोदी सरकार द्वारा दिए गए राजनीतिक आरक्षण का जिक्र करते हुए उपस्थित महिला शक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने भी दावा किया कि पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में लहर है और पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।
- आठवां बोर्ड बनेगा विकास का मॉडल : सुशीला गुप्ता
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता ने उमड़े जनसैलाब और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और शहरवासियों के इस अपार समर्थन ने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि डूंगरपुर का आने वाला आठवां बोर्ड चहुंमुखी विकास का एक आदर्श मॉडल बनेगा। उन्होंने शहर के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस भव्य आयोजन के दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, नयन सुथार, सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । ​डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। ​उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। ​इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। ​कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
    2
    नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित ।
​डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
​उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
​इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
​कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गौड़ ब्राह्मण समाज डूंगरपुर: नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, भामाशाहों व प्रतिभावान युवाओं का सम्मान डूंगरपुर। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला का नवनिर्मित समाज भवन लोकार्पण एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह-2026 गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन का उद्घाटन किया गया, जिसे वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संस्कार और सामूहिक विकास का केंद्र बताया। कार्यक्रम में भवन निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक एकजुटता, युवा मार्गदर्शन और कुरीतियों को मिटाकर प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
    2
    गौड़ ब्राह्मण समाज डूंगरपुर: नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, भामाशाहों व प्रतिभावान युवाओं का सम्मान
डूंगरपुर। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला का नवनिर्मित समाज भवन लोकार्पण एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह-2026 गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन का उद्घाटन किया गया, जिसे वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संस्कार और सामूहिक विकास का केंद्र बताया।
कार्यक्रम में भवन निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक एकजुटता, युवा मार्गदर्शन और कुरीतियों को मिटाकर प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भाजपा की संयुक्त बैठक में वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान भाजपा के साथ बढ़ रहा मुस्लिम समाज का जुड़ाव: अशोक पटेल डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 17, 18 एवं 19 की संयुक्त बैठक वार्ड 17 में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महारावल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर हर्षवर्धन सिंह रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री सुरमाल परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि अतिथियों ने वार्ड 17 से सागर कलाल, वार्ड 18 से इरफान खान एवं वार्ड 19 से अतिया बानू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर ने देश-विदेश में पहचान बनाई है और अब शहर को विकास के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी 40 वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में देखा। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं और क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है। इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेता दिलावर खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार सुनील चौबीसा ने जताया। इस दौरान अख्तर खान, राजेश चौबीसा, अंसार लाला, रिफर खान, फैजुल खान, रमेश लबाना, प्रवीण रोत, राजेंद्र बामणिया, अनंत डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भाजपा की संयुक्त बैठक में वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान
भाजपा के साथ बढ़ रहा मुस्लिम समाज का जुड़ाव: अशोक पटेल
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 17, 18 एवं 19 की संयुक्त बैठक वार्ड 17 में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महारावल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर हर्षवर्धन सिंह रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री सुरमाल परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि अतिथियों ने वार्ड 17 से सागर कलाल, वार्ड 18 से इरफान खान एवं वार्ड 19 से अतिया बानू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरपुर ने देश-विदेश में पहचान बनाई है और अब शहर को विकास के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी 40 वार्डों में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया।
महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में देखा। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं और क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है।
इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेता दिलावर खान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों ने उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार सुनील चौबीसा ने जताया। इस दौरान अख्तर खान, राजेश चौबीसा, अंसार लाला, रिफर खान, फैजुल खान, रमेश लबाना, प्रवीण रोत, राजेंद्र बामणिया, अनंत डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बांसिया मे एक डीपी पर 70 कनेक्शनों का बोझ, शाम ढलते ही ‘गुल’ हो जाती बिजली लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, 50 साल पुराना जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता बांसिया ग्राम पंचायत के राजपूत, कलाल, दर्जी व रावल मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 घरेलू कनेक्शन एक ही डीपी से जुड़े होने के कारण शाम होते ही विद्युत भार बढ़ जाता है। इसके चलते बार-बार लाइन जलने, बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की समस्या सामने आती है। कई बार ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान डीपी की क्षमता करीब 16 एचपी है, जबकि इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन जुड़े हुए हैं। शाम के समय घरों में पंखे, कूलर, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चलने से भार बढ़ जाता है। लो-वोल्टेज के कारण सुबह पानी की मोटर तक नहीं चल पाती, जिससे पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। *आवेदन और डायग्राम के बाद भी कार्रवाई नहीं* ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले के लिए अलग डीपी लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को पूर्व में आवेदन दिया गया था। प्रस्तावित डीपी का डायग्राम भी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अलग डीपी लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है। *50 साल पुराना लोहे का पोल बना खतरा* देवीलाल कलाल के घर के पास करीब 50 वर्ष पुराना लोहे का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा है। पोल पर लगी केबल भी जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार नया पोल लगाने और केबल बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है। *ग्रामीणों ने जताई नाराजगी* लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, देवीलाल कलाल, शम्भूलाल कलाल, दिग्पाल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह व प्रकाश दर्जी सहित ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से मौके का निरीक्षण करवाकर राजपूत मोहल्ले में अलग डीपी लगाने, जर्जर पोल हटाने और नई केबल डालने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
    1
    बांसिया मे एक डीपी पर 70 कनेक्शनों का बोझ, शाम ढलते ही ‘गुल’ हो जाती बिजली
लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, 50 साल पुराना जर्जर पोल हादसे को दे रहा न्योता
बांसिया ग्राम पंचायत के राजपूत, कलाल, दर्जी व रावल मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 घरेलू कनेक्शन एक ही डीपी से जुड़े होने के कारण शाम होते ही विद्युत भार बढ़ जाता है। इसके चलते बार-बार लाइन जलने, बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की समस्या सामने आती है। कई बार ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान डीपी की क्षमता करीब 16 एचपी है, जबकि इससे बड़ी संख्या में कनेक्शन जुड़े हुए हैं। शाम के समय घरों में पंखे, कूलर, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चलने से भार बढ़ जाता है। लो-वोल्टेज के कारण सुबह पानी की मोटर तक नहीं चल पाती, जिससे पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
*आवेदन और डायग्राम के बाद भी कार्रवाई नहीं*
ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले के लिए अलग डीपी लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को पूर्व में आवेदन दिया गया था। प्रस्तावित डीपी का डायग्राम भी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अलग डीपी लगाने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है।
*50 साल पुराना लोहे का पोल बना खतरा*
देवीलाल कलाल के घर के पास करीब 50 वर्ष पुराना लोहे का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा है। पोल पर लगी केबल भी जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार नया पोल लगाने और केबल बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है।
*ग्रामीणों ने जताई नाराजगी*
लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, देवीलाल कलाल, शम्भूलाल कलाल, दिग्पाल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह व प्रकाश दर्जी सहित ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से मौके का निरीक्षण करवाकर राजपूत मोहल्ले में अलग डीपी लगाने, जर्जर पोल हटाने और नई केबल डालने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हीरक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बाल गणेश मंडल की अनूठी पहल, स्वच्छता अभियान चलाकर संवारा गांव का तालाब संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की एक प्रेरक मिसाल पेश करते हुए दामड़ी के बाल गणेश मंडल ने हीरक महोत्सव की तैयारियों के तहत सराहनीय पहल की है। मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस ऐतिहासिक हीरक महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और मंडल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंडल के सदस्यों ने गांव के ऐतिहासिक तालाब परिसर में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाकर श्रमदान किया। आयोजन की तैयारियों को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखते हुए मंडल ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों कड़ी मेहनत कर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे, प्लास्टिक, उग आई कंटीली झाड़ियों तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री को पूरी तरह हटा दिया। इसके साथ ही, लंबे समय से तालाब परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी और अनुपयोगी गाड़ियों को भी वहां से हटवाया गया, जिससे पूरे तालाब क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिल सका। अभियान के दौरान श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने न केवल सफाई की, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि हीरक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता, आपसी एकता, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। बाल गणेश मंडल की इस जनहितैषी और अनुकरणीय पहल का असर पूरे गांव में देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और भविष्य में गांव के विकास तथा सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया है। मंडल की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गांव की स्वच्छता और प्रगति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    1
    हीरक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बाल गणेश मंडल की अनूठी पहल, स्वच्छता अभियान चलाकर संवारा गांव का तालाब
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की एक प्रेरक मिसाल पेश करते हुए दामड़ी के बाल गणेश मंडल ने हीरक महोत्सव की तैयारियों के तहत सराहनीय पहल की है। मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस ऐतिहासिक हीरक महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और मंडल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंडल के सदस्यों ने गांव के ऐतिहासिक तालाब परिसर में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाकर श्रमदान किया।
आयोजन की तैयारियों को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखते हुए मंडल ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों कड़ी मेहनत कर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे, प्लास्टिक, उग आई कंटीली झाड़ियों तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री को पूरी तरह हटा दिया। इसके साथ ही, लंबे समय से तालाब परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी और अनुपयोगी गाड़ियों को भी वहां से हटवाया गया, जिससे पूरे तालाब क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिल सका।
अभियान के दौरान श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने न केवल सफाई की, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि हीरक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता, आपसी एकता, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
बाल गणेश मंडल की इस जनहितैषी और अनुकरणीय पहल का असर पूरे गांव में देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और भविष्य में गांव के विकास तथा सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया है। मंडल की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गांव की स्वच्छता और प्रगति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.