logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी तालाब से कब्जा हटाने की मांग पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रशासन में मचा हड़कंप प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र के लहटी चौराहे के पास बुधवार सुबह सरकारी तालाब से कथित कब्जा हटाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सुबह करीब 7:30 बजे टावर पर चढ़ा और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अधिकारी युवक को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

6 hrs ago
user_राजेश सोनकर पत्रकार
राजेश सोनकर पत्रकार
Allahabad, Prayagraj•
6 hrs ago

सरकारी तालाब से कब्जा हटाने की मांग पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रशासन में मचा हड़कंप प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र के लहटी चौराहे के पास बुधवार सुबह सरकारी तालाब से कथित कब्जा हटाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सुबह करीब 7:30 बजे टावर पर चढ़ा और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अधिकारी युवक को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नैनी में गुरु पूर्णिमा पर पूर्व महापौर ने मंदिरों में की पूजा अर्चना प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने क्षेत्र के कई मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की नैनी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संत महात्माओं का पूजा अर्चना किया एवं अपने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी की इस मौके पर भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत कुँवर दुबे, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, शक्ति केंद्र जय कृष्ण तिवारी, महानगर संयोजक भाजपा घनश्याम जायसवाल, नरसिंह, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी सीमेंट, मंदिर के महान नंदू महाराज, त्रिभुवन चौरसिया, डब्लू जायसवाल, रवि मिश्रा, आकांक्षा जायसवाल, बबलू पाल, दिनेश सिंह, विनोद जायसवाल, समर सिंह, लखन लाल केशरवानी, रमेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, मंगल केसरवानी, धनीराम मिश्रा, गुलफाम, राजीव वर्मा (गुडविल) आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    4
    नैनी में गुरु पूर्णिमा पर पूर्व महापौर ने मंदिरों में की पूजा अर्चना
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने क्षेत्र के कई मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की नैनी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संत महात्माओं का पूजा अर्चना किया एवं अपने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी की 
इस मौके पर भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत कुँवर दुबे, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, शक्ति केंद्र जय कृष्ण तिवारी, महानगर संयोजक भाजपा घनश्याम जायसवाल, नरसिंह, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी सीमेंट,
मंदिर के महान नंदू महाराज, त्रिभुवन चौरसिया, डब्लू जायसवाल, रवि मिश्रा, आकांक्षा जायसवाल, बबलू पाल, दिनेश सिंह, विनोद जायसवाल, समर सिंह, लखन लाल केशरवानी, रमेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, मंगल केसरवानी, धनीराम मिश्रा, गुलफाम, राजीव वर्मा (गुडविल) आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • खीरी में रिश्तेदारी का फायदा उठाकर दबंगों ने गरीब परिवार की जमीन-मकान पर किया कब्जा प्रयागराज थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत टउँगा-पौसला गांव में दबंगई की हद हो गई।आरोप है कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने गरीब परिवार के आशियाने पर अवैध कब्जा कर लिया जिसमें पीड़ित:इंद्रासनी पत्नी वेद प्रकाश यादव निवासी ग्राम पूरे खुदी, थाना हंडिया की है औरआरोपी:महेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेश यादव पुत्रगण स्व. रामस्वरूप यादव निवासी टउँगा-पौसला के निवासी है इन आरोपियों ने प्रार्थिनी की जमीन और बने हुए मकान पर दबंगई के साथ अवैध कब्जा कर लिया।जब पीड़ित परिवार अपने मकान पर गया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दिया और आरोपियों ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर पैसा देने का झूठा आरोप भी लगाया। इधर घटना की सूचना PRV 112 को दी गई। और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित परिवार खीरी थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इधर थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस बल भेजा और सही जांच करके कार्यवाही करने का दिया आश्वासन
    1
    खीरी में रिश्तेदारी का फायदा उठाकर दबंगों ने गरीब परिवार की जमीन-मकान पर किया कब्जा
प्रयागराज थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत टउँगा-पौसला गांव में दबंगई की हद हो गई।आरोप है कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने गरीब परिवार के आशियाने पर अवैध कब्जा कर लिया जिसमें पीड़ित:इंद्रासनी पत्नी वेद प्रकाश यादव निवासी ग्राम पूरे खुदी, थाना हंडिया की है औरआरोपी:महेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेश यादव पुत्रगण स्व. रामस्वरूप यादव निवासी टउँगा-पौसला के निवासी है इन आरोपियों ने प्रार्थिनी की जमीन और बने हुए मकान पर दबंगई के साथ अवैध कब्जा कर लिया।जब पीड़ित परिवार अपने मकान पर गया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दिया और आरोपियों ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर पैसा देने का झूठा आरोप भी लगाया। इधर घटना की सूचना PRV 112  को दी गई। और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित परिवार खीरी थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इधर थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस बल भेजा और सही जांच करके कार्यवाही करने का दिया आश्वासन
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम प्रयागराज - बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां बगलामुखी महाविद्या के विशेषज्ञ आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय गुरु जी महाराज के ककरम स्थित निज निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी शिष्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन कर गुरु के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास जी का स्मरण करते हुए गुरु को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक उन्नति का आधार बताया। इस अवसर पर आचार्य शिवम् पाण्डेय (वैदिक विद्वान) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं तथा मानव जीवन को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र, समाज एवं विश्व के कल्याण की मंगलकामना की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
    1
    प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व 
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम 
प्रयागराज - बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर  मां बगलामुखी महाविद्या के विशेषज्ञ आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय गुरु जी महाराज के ककरम स्थित निज निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में  सभी शिष्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन कर गुरु के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास जी का स्मरण करते हुए गुरु को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक उन्नति का आधार बताया।
इस अवसर पर आचार्य शिवम् पाण्डेय (वैदिक विद्वान) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं तथा मानव जीवन को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र, समाज एवं विश्व के कल्याण की मंगलकामना की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
    user_Shivam Pandey
    Shivam Pandey
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहादुरपुर ब्लॉक के यरना गांव में मनाया गया आरक्षण दिवस, संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में हुआ आयोजन प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा यरना में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार प्रयागराज के सहयोग से बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और आरक्षण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा तथा सामाजिक समानता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ता इंजीनियर आनंद कुमार ने उपस्थित लोगों को पीडीए (PDA) की अवधारणा और उसके सामाजिक व राजनीतिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सुजीत पासी, पिंटू वर्मा, विजय यादव, भोलानाथ यादव एवं ग्राम प्रधान कटहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के पदाधिकारी कमलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर की टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का समापन संविधान की प्रस्तावना एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
    1
    बहादुरपुर ब्लॉक के यरना गांव में मनाया गया आरक्षण दिवस, संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में हुआ आयोजन
प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा यरना में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार प्रयागराज के सहयोग से बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और आरक्षण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा तथा सामाजिक समानता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ता इंजीनियर आनंद कुमार ने उपस्थित लोगों को पीडीए (PDA) की अवधारणा और उसके सामाजिक व राजनीतिक महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर सुजीत पासी, पिंटू वर्मा, विजय यादव, भोलानाथ यादव एवं ग्राम प्रधान कटहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के पदाधिकारी कमलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर की टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का समापन संविधान की प्रस्तावना एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • यह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शारदा सिंह, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन्होंने RPF अधिकारियों का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया था यह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शारदा सिंह, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन्होंने RPF अधिकारियों का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब जब विवाद बढ़ गया है, तो उन्होंने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया.. और माफी भी मांग रही हैं
    1
    यह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शारदा सिंह, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन्होंने RPF अधिकारियों का  मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया था
यह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शारदा सिंह, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन्होंने RPF अधिकारियों का  मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब जब विवाद बढ़ गया है, तो उन्होंने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया.. और माफी भी मांग रही हैं
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राम बाग में डॉ. सुरेंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, 2027 में यूपी में फिर से बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का संकल्प बाई का बाग, रामबाग स्थित शिवांशु मिश्रा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सुरेंद्र चौधरी का विशिष्ट आगमन हुआ। इस दौरान एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जहां सभी ने चाय पर चर्चा करते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। ​बैठक के दौरान सोरांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में सोरांव विधानसभा क्षेत्र में सुरेंद्र चौधरी की जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रियता और मजबूत पकड़ होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश की उन्नति और विकास को निरंतर गति देने के लिए सभी समाजों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा से जुट जाएं, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके।
    1
    राम बाग में डॉ. सुरेंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, 2027 में यूपी में फिर से बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का संकल्प


बाई का बाग, रामबाग स्थित शिवांशु मिश्रा  के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सुरेंद्र चौधरी  का विशिष्ट आगमन हुआ। इस दौरान एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जहां सभी ने चाय पर चर्चा करते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
​बैठक के दौरान सोरांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में सोरांव विधानसभा क्षेत्र में सुरेंद्र चौधरी  की जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रियता और मजबूत पकड़ होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।
​कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश की उन्नति और विकास को निरंतर गति देने के लिए सभी समाजों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा से जुट जाएं, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के अनुपालन में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। ​मुकदमा संख्या 683/18 (मु0अ0सं0 565/2017) धारा 135बी विद्युत अधिनियम, थाना पूरामुफ्ती से संबंधित वारण्टी अभियुक्त चन्दन पुत्र रोशन (निवासी: ग्राम गोविन्दपुर तेवारा, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज) को आज उसके निवास स्थान ग्राम गोविन्दपुर तेवारा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार


पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के अनुपालन में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
​मुकदमा संख्या 683/18 (मु0अ0सं0 565/2017) धारा 135बी विद्युत अधिनियम, थाना पूरामुफ्ती से संबंधित वारण्टी अभियुक्त चन्दन पुत्र रोशन (निवासी: ग्राम गोविन्दपुर तेवारा, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज) को आज उसके निवास स्थान ग्राम गोविन्दपुर तेवारा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.